रांची: 20 जून तक बारिश-वज्रपात की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

रांची । झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में आगामी 20 जून तक गर्जन के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

मौसम विभाग की ओर से रविवार को जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं तेज हवा के साथ गरज-चमक और हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है। विभाग ने विशेष रूप से किसानों, खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों और ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में वर्षा दर्ज की गई। इस अवधि में कोडरमा जिले के तिलैया डीवीसी क्षेत्र में सर्वाधिक 46.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो राज्य में सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान रांची के कांके में 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

उल्लेखनीय है कि झारखंड में 12 जून को मानसून ने दस्तक दे दी थी। मानसून के आगमन के बाद से रांची सहित राज्य के कई जिलों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। इससे तापमान में आंशिक गिरावट आई है, लेकिन कई क्षेत्रों में उमस की स्थिति बनी हुई है।

रविवार को राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से आंशिक बादल छाए रहे तथा मध्यम गति से हवाएं चलती रहीं। इसके बावजूद लोगों को गर्मी और उमस का एहसास होता रहा। मौसम में नमी बढ़ने के कारण दिनभर चिपचिपी गर्मी बनी रही।

रविवार को रांची का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री तथा न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बोकारो में अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री और न्यूनतम 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि चाईबासा में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसूनी गतिविधियों के सक्रिय रहने के कारण अगले कुछ दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने और बीच-बीच में वर्षा होने की संभावना बनी रहेगी। आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

इंडोनेशिया: मदुरा द्वीप के पास फेरी में आग लगने से 5 की मौत, 41 लापता, 225 लोगों को बचाया गया

सुराबाया (इंडोनेशिया)। इंडोनेशिया के पूर्वी जावा स्थित मदुरा द्वीप के पास रविवार को एक यात्री फेरी में भीषण आग लगने...
अंतर्राष्ट्रीय 
इंडोनेशिया: मदुरा द्वीप के पास फेरी में आग लगने से 5 की मौत, 41 लापता, 225 लोगों को बचाया गया

गोंहड़ीडीपा की वर्षों पुरानी सड़क मांग पूरी, 4.22 करोड़ की सड़क निर्माण योजना को मिली मंजूरी

रायगढ़। क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए बड़ी सौगात के रूप में ग्राम कोंडातराई के गोंहड़ीडीपा में 3 किलोमीटर सड़क निर्माण...
छत्तीसगढ़ 
गोंहड़ीडीपा की वर्षों पुरानी सड़क मांग पूरी, 4.22 करोड़ की सड़क निर्माण योजना को मिली मंजूरी

सोशल मीडिया पर बढ़ी दोस्ती का खूनी अंजाम, युवक ने युवती के भाई पर किया जानलेवा हमला

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के मदिरापाली भरथ राय टोला में रविवार की शाम...
उत्तर प्रदेश 
सोशल मीडिया पर बढ़ी दोस्ती का खूनी अंजाम, युवक ने युवती के भाई पर किया जानलेवा हमला

प्रहलाद राय बनारसी लाल बालिका विद्यालय में 10 दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का भव्य समापन

संत कबीर नगर, प्रहलाद राय बनारसी लाल बालिका विद्यालय में आयोजित 10 दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का समापन 1 अगस्त...
उत्तर प्रदेश 
प्रहलाद राय बनारसी लाल बालिका विद्यालय में 10 दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का भव्य समापन

पहल : संडे इवनिंग राउंड की परंपरा पुनः शुरू

—  नर्सिंग स्टाफ को रखनी होगी मरीज की भर्ती, बीमारी व डॉक्टर राउंड की पूरी जानकारी

राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के पदक विजेताओं का भव्य सम्मान

बडहलगंज(हरीश चंद सोनी की रिपोर्ट )। शितो-र्यू कराटे ट्रेनिंग सेंटर, मलांव, गोरखपुर की ओर से राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप-2026...
उत्तर प्रदेश 
राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के पदक विजेताओं का भव्य सम्मान