दुर्गापुर में उद्योग विकास पर प्री-बजट बैठक, उद्यमियों ने रखीं निवेश चुनौतियां

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पश्चिम बर्दवान। राज्य में उद्योग और निवेश के माहौल को बेहतर बनाने के उद्देश्य से रविवार शाम दुर्गापुर के सिटी सेंटर स्थित एक निजी होटल में सात जिलों के उद्योगपतियों और उद्यमियों के साथ प्री-बजट परामर्श बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य की नगर विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल, वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) प्रभाकर कुमार मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में आसनसोल, दुर्गापुर, बांकुड़ा, पुरुलिया, बीरभूम सहित सात जिलों के उद्योग संगठनों, चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों और उद्यमियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान उद्योग जगत से जुड़े लोगों ने अपनी समस्याएं, निवेश संबंधी चुनौतियां और उद्योग स्थापना की प्रक्रिया को सरल बनाने के सुझाव रखे।

नगर विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कहा कि पिछली सरकार के दौरान उद्योगपतियों को वर्षों तक विभिन्न सरकारी विभागों के चक्कर लगाने पड़े, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि कई मामलों में व्यवसायियों से घूस लेने के बाद भी काम पूरे नहीं किए गए, जिससे राज्य की औद्योगिक छवि प्रभावित हुई।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार उद्योगों के लिए पारदर्शी और तेज व्यवस्था तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उद्योग स्थापित करने की प्रक्रिया को आसान बनाने तथा सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।

वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने भी पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आधारभूत ढांचे के विकास पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया, जिससे निवेश प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि कई औद्योगिक क्षेत्रों की सड़कें जर्जर हैं और बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण रोजगार के अवसर घटे हैं। इसके चलते बड़ी संख्या में युवाओं और श्रमिकों को दूसरे राज्यों में रोजगार की तलाश करनी पड़ रही है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने, भूमि संबंधी समस्याओं का समाधान करने और नए निवेश को आकर्षित करने की दिशा में काम कर रही है। साथ ही दावा किया कि उद्योग, रोजगार और आधारभूत ढांचे के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

बैठक के दौरान यह भी कहा गया कि आसनसोल-दुर्गापुर क्षेत्र की बंद पड़ी फैक्ट्रियों को दोबारा शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा दुर्गापुर बैराज के विकल्प के तौर पर दूसरे बैराज के निर्माण के प्रस्ताव पर भी विचार चल रहा है।

महिलाओं से चेन लूटने वाले तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा ये खबर भी पढ़े : महिलाओं से चेन लूटने वाले तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

टीएमसी के बागी सांसदों का नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी में विलय का ऐलान, स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद लोकसभा सांसदों की पार्टी छोड़कर जाने की...
राज्य  पश्चिम बंगाल 
टीएमसी के बागी सांसदों का नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी में विलय का ऐलान, स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात

महिला हॉकी नेशंस कप 2026 : भारत की जीत के साथ शुरुआत, अमेरिका को 3-2 से हराया

ऑकलैंड। भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में दमदार वापसी करते...
खेल 
महिला हॉकी नेशंस कप 2026 : भारत की जीत के साथ शुरुआत, अमेरिका को 3-2 से हराया

पुष्कर स्नान के लिए जा रहे परिवार की कार बस से टकराई, सात वर्षीय बच्ची समेत तीन की मौत

नागौर। सोमवती अमावस्या पर पुष्कर सरोवर में स्नान के लिए जा रहे एक परिवार की कार सोमवार सुबह भीषण सड़क...
राजस्थान 
पुष्कर स्नान के लिए जा रहे परिवार की कार बस से टकराई, सात वर्षीय बच्ची समेत तीन की मौत

राम मंदिर दान पात्र प्रकरण में जांच तेज, एसआईटी को ट्रस्ट देगा पूरा सहयोग: नृपेंद्र मिश्रा

अयोध्या। राम मंदिर दान पात्र में कथित गड़बड़ी के मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) जल्द...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर दान पात्र प्रकरण में जांच तेज, एसआईटी को ट्रस्ट देगा पूरा सहयोग: नृपेंद्र मिश्रा

वाराणसी में सफाईकर्मी की गोली मारकर हत्या, बेटे के बगल में सोते समय वारदात

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र स्थित बेनियाबाग हरिजन बस्ती में सोमवार तड़के अज्ञात बदमाशों ने सो...
उत्तर प्रदेश 

दर्दनाक हादसा: बस व ट्रक की टक्कर में एक की मौत, कई यात्री घायल

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के छतारी क्षेत्र में रविवार देर रात गांव पापड़ी नगला के निकट एक निजी बस...
उत्तर प्रदेश 
 दर्दनाक हादसा: बस व ट्रक की टक्कर में एक की मौत, कई यात्री घायल

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: केंद्र भी हुआ सक्रिय, आज अयोध्या पहुंचेगी एसआईटी

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे और दान राशि में कथित गड़बड़ी के मामले ने अब राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: केंद्र भी हुआ सक्रिय, आज अयोध्या पहुंचेगी एसआईटी