मौसम 14 जून: 13 घंटे के भीतर 19 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। मौसम 14 जून 2026: देश में एक बार फिर से बारिश-तूफान लोगों की मुसीबतें बढ़ाने वाला है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी 14 जून को यूपी, बिहार समेत 19 राज्यों के लिए बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस बारिश के साथ 90 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलेगी। लोगों को बहुत ही अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। इस तेज रफ्तार आंधी की वजह से कुछ राज्यों में बड़े-बड़े वृक्ष जड़ से धाराशायी हो सकते हैं। बारिश के समय यात्रा करने से परहेज करें नहीं तो यह जानलेना साबित हो सकता है। वहीं पूर्वी राज्यों में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिल सकता है।

कुछ राज्यों में किसानों के फसलों को नुकसान भी पहुंच सकता है। वहीं, कुछ राज्यों में बड़े-बड़े ओले गिरने की भी चेतावनी है। पहाड़ी राज्यों के लिए विशेष चेतावनी जारी की गई है। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और उसके आसपास के क्षेत्र में, निचले क्षोभमंडल में एक चक्रवाती परिसंचरण स्थित है। इसके अलावा मध्य असम और उसके आसपास के क्षेत्र में, निचले क्षोभमंडल में एक चक्रवाती परिसंचरण स्थित है। तो चलिए आपलोगों को बताते हैं कि कल यानी 14 जून का मौसम कैसा रहेगा। 

ब्रिक्स सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजेगा शांति और एकता का संदेश ये खबर भी पढ़े : ब्रिक्स सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजेगा शांति और एकता का संदेश

देश के 19 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 14 जून को देश के 19 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम, केरल, तमिलनाडु, त्रिपुरा और मेघालय में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। इस आंधी के चलते फसलों को नुकसान होने की आशंका है। किसानों और मछुआरों को बिल्कुल ही सतर्क रहने की जरूरत है।

दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली(14 जून-भारी बारिश-तेज आंधी की चेतावनी): मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में कल यानी 14 जून को भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान रात के समय 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा के झोंके चलने की संभावना है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 14 जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इस बारिश की वजह से गर्मी से राहत मिलेगी।

यूपी में मौसम कैसा रहेगा
यूपी(14 जून-भारी बारिश-आंधी की संभावना): बुलंदशहर, हरदोई, शाहजहांपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अलीगढ़ गाजियाबाद, मोरादाबाद, आगरा, मथुरा, कानपुर, आजमगढ़, वाराणसी, गोरखपुर प्रयागराज और देवरिया में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, इस दौरान 14 जून को लखनऊ में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

बिहार में मौसम कैसा रहेगा
बिहार(14 जून बारिश और तूफान का येलो अलर्ट): जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, अररिया, खगड़िया, गया, पटना, भोजपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में भारी बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं, कल यानी 14 जून को पटना का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

झारखंड में मौसम कैसा रहेगा
झारखंड(14 जून-बारिश-आंधी की चेतावनी): बोकारो, रांची, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर, देवघर, दुमका, धनबाद, पलामू और साहेबगंज में बारिश और तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 65 से70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चलने की चेतावनी है। वहीं, कल यानी 14 जून को रांची का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड(14 जून-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): ऋषिकेश, नैनीताल, हरिद्वार, पिथौरागढ़, चमोली, टिहरी गढ़वाल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और उधमसिंह नगर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है। वहीं, कल यानी 14 जून को देहरादून में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

हिमाचल में मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल(14 जून-बारिश-आंधी की चेतावनी): धर्मशाला, शिमला, कांगड़ा, चंबा, मंडी, कुल्लू, सोलन, किन्नौर, हमीरपुर और सिरमौर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, कल यानी 14 जून को मनाली का अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

जम्मू-कश्मीर में मौसम कैसा रहेगा
जम्मू-कश्मीर( 9-14 जून-भारी बारिश-तूफान की संभावना): पुलवामा, अनंतनाग, बडगाम, गांदरबल, डोडा, रामबन, बांदीपोरा, कठुआ और अनंतनाग में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 14 जून को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

शहर    अधिकतम न्यूनतम 
दिल्ली    37°C    27°C
मुंबई    33°C    30°C
चेन्नई    36°C    29°C
कोलकाता    35°C    28°C
लखनऊ    37°C    28°C
पटना    37°C    29°C
रांची    33°C    24°C
भोपाल    34°C    24°C
जयपुर    37°C    25°C
शिमला    26°C    17°C
नैनीताल    27°C    19°C

पश्चिम बंगाल में का मौसम कैसा रहेगा
पश्चिम बंगाल(14 जून-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): बीरभूम, दुर्गापुर, झारग्राम, हावड़ा, हुगली, मुर्शिदाबाद, कलिम्पोंग और अलीपुर द्वार में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस बारिश के साथ 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलेगी। वहीं, कल यानी 14 जून को कोलकाता में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

पंजाब में मौसम कैसा रहेगा
पंजाब (14-16 जून-भारी बारिश और आंधी की चेतावनी): पटियाला, बरनाला, लुधियाना, गुरदासपुर, अमृतसर, जालंधर, चंडीगढ़ और होशियारपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।

राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान (14 जून-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): सीकर, जयपुर, झुंझुनू, सवाई माधोपुर, नागौर, टोंक, बूंदी, भीलवाड़ा, बीकानेर, अजमेर और उदयपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 75 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, जयपुर में कल यानी 14 जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

मध्य प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा
मध्य प्रदेश (14 जून- बारिश-आंधी की चेतावनी): शिवपुरी, मुरैना, भोपाल, विदिशा, कटनी, इंदौर, धार, श्योपुर, होशंगाबाद, उज्जैन, अशोक नगर, नीमच, छिंदवाड़ा, बालाघाट, रायसेन और सतना में बारिश-आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, भोपाल में 14 जून को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

असम में मौसम कैसा रहेगा
असम (14 जून- तेज बारिश-आंधी का अलर्ट): कोकराझार, लखीमपुर, गुवाहाटी, माजुली, बाजाली, बारपेटा, डिमा हासाओ, डिब्रूगढ़, जोरहाट,गोलाघाट, होजाई और तिनसुकिया में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

कोलंबिया में भूकंप से 132 लोगों की मौत, राष्ट्रीय आपदा घोषित

पहले भूकंप की गहराई 98 किलोमीटर और दूसरे की 88 किलोमीटर रही
अंतर्राष्ट्रीय 
कोलंबिया में भूकंप से 132 लोगों की मौत, राष्ट्रीय आपदा घोषित

डीपीएल: अनुज और आर्यन की शानदार पारियों से पुरानी दिल्ली 6 ने दर्ज की जीत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुरानी दिल्ली 6 की शुरुआत भी खराब रही और टीम नौ रन पर दो विकेट...
खेल  दिल्ली 
डीपीएल: अनुज और आर्यन की शानदार पारियों से पुरानी दिल्ली 6 ने दर्ज की जीत

हार्डवेयर दुकान की छत गिरी ,एक की मौत, दो घायल

आसपास के लोगों ने दुकान में निर्माण और सामान रखने के तरीके पर सवाल उठाए
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हार्डवेयर दुकान की छत गिरी ,एक की मौत, दो घायल

दीक्षांत समारोह समाज निर्माण का संकल्प और प्रतिभा का सम्मान : कुलपति प्रो. बिजेंद्र सिंह

अयोध्या।डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आगामी 12 अगस्त को आयोजित होने वाले 31वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों को अंतिम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दीक्षांत समारोह समाज निर्माण का संकल्प और प्रतिभा का सम्मान : कुलपति प्रो. बिजेंद्र सिंह

बिजली बिल भुगतान में रहें सतर्क, साइबर ठगी से बचने अधिकृत माध्यमों का करें इस्तेमाल

किसी भी अनजान मोबाइल नंबर से आए फोन या व्हाट्सएप मैसेज के आधार पर किसी भी मोबाइल नंबर पर देयकों...
राज्य  मध्य प्रदेश 
बिजली बिल भुगतान में रहें सतर्क, साइबर ठगी से बचने अधिकृत माध्यमों का करें इस्तेमाल

उत्तर प्रदेश

हार्डवेयर दुकान की छत गिरी ,एक की मौत, दो घायल

आसपास के लोगों ने दुकान में निर्माण और सामान रखने के तरीके पर सवाल उठाए
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हार्डवेयर दुकान की छत गिरी ,एक की मौत, दो घायल

दीक्षांत समारोह समाज निर्माण का संकल्प और प्रतिभा का सम्मान : कुलपति प्रो. बिजेंद्र सिंह

अयोध्या।डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आगामी 12 अगस्त को आयोजित होने वाले 31वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों को अंतिम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दीक्षांत समारोह समाज निर्माण का संकल्प और प्रतिभा का सम्मान : कुलपति प्रो. बिजेंद्र सिंह

शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

नोएडा। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली नव विवाहिता ने 16वीं मंजिल से...
उत्तर प्रदेश 
शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा। थाना ईकोटेक- तीन क्षेत्र के कुलेसरा कॉलोनी में रहने वाली एक नव विवाहिता की सोमवार की शाम को संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस