पूर्व मंत्री की पहल से हुआ समाधान,वेयरहाउस के मजदूरों की मानी गईं  मांगें  

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

पूर्वी सिंहभूम। एमजीएम थाना क्षेत्र के बेलाजुड़ी स्थित जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के वेयरहाउस में कार्यरत लगभग 60 मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को सुलझ गया। पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता दुलाल भुईयां की पहल पर आयोजित बैठक में मजदूरों, कंपनी प्रबंधन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच सहमति बनी, जिसके बाद मजदूरों ने संतोष व्यक्त किया।

बैठक में कंपनी के डायरेक्टर मुकेश खंडेलवाल, मुखिया भागीरथी सिंह, मंडल अध्यक्ष सूरज साहू सहित अन्य लोग मौजूद थे। इस दौरान मजदूरों की समस्याओं और उनकी मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां ने मजदूरों के हितों को प्राथमिकता देते हुए प्रबंधन के समक्ष ईएसआई, पीएफ, मेडिकल सुविधा, ओवरटाइम भुगतान, आठ घंटे की निर्धारित ड्यूटी और बीमा सुविधा लागू करने की मांग रखी।

दुलाल भुईयां ने कहा कि मजदूर किसी भी उद्योग की रीढ़ होते हैं और उनके अधिकारों की अनदेखी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को कानून के अनुसार सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए। उनकी पहल पर कंपनी प्रबंधन ने मजदूरों की प्रमुख मांगों को स्वीकार करते हुए आठ घंटे की ड्यूटी सुनिश्चित करने पर सहमति दी। इसके अलावा निर्धारित समय से अधिक कार्य लेने पर ओवरटाइम भुगतान करने का भी आश्वासन दिया गया।

बैठक में मजदूरों के लिए बीमा सुविधा उपलब्ध कराने पर भी सहमति बनी। वहीं कार्यरत दो महिला कर्मचारियों के मासिक वेतन में दो-दो हजार रुपये की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया। साथ ही कार्य अवधि के दौरान मजदूरों को दो बार नि:शुल्क चाय उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की जाएगी।

कंपनी के डायरेक्टर मुकेश खंडेलवाल ने मजदूरों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी सभी जायज समस्याओं का चरणबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा और श्रमिकों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। बैठक के बाद मजदूरों ने फैसले का स्वागत किया और कहा कि उनकी लंबे समय से लंबित मांगों पर सकारात्मक पहल होने से वे संतुष्ट हैं।

पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां ने कहा कि भविष्य में भी यदि मजदूरों को किसी प्रकार की परेशानी होती है तो वे उनके साथ खड़े रहेंगे और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और सभी पक्षों ने आपसी सहयोग के साथ काम करने पर सहमति जताई।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

खान ग्लोबल स्टडीज़ फायरिंग मामले में खान सर ने दायर की अग्रिम ज़मानत याचिका,कल सुनवाई

पटना। राजधानी पटना में चर्चित खान ग्लोबल स्टडीज फायरिंग और कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद से जुड़े मामले में नया...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
खान ग्लोबल स्टडीज़ फायरिंग मामले में खान सर ने दायर की अग्रिम ज़मानत याचिका,कल सुनवाई

परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर हाई कोर्ट ने सीबीएसई को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के 12वीं की परीक्षा में डिजिटल इवैल्यूएशन सिस्टम...
राष्ट्रीय  राज्य 
परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर हाई कोर्ट ने सीबीएसई को जारी किया नोटिस

नेपाल में विपक्ष के लगातार विरोध के चलते प्रतिनिधि सभा की बैठक मंगलवार तक स्थगित

काठमांडू। नेपाल के विपक्षी दलों के लगातार विरोध के कारण प्रतिनिधि सभा की बैठक मंगलवार के लिए पुनर्निर्धारित कर दी...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में विपक्ष के लगातार विरोध के चलते प्रतिनिधि सभा की बैठक मंगलवार तक स्थगित

जन शिकायतों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय में करें समाधान: मंत्री कृष्ण कुमार बेदी

फतेहाबाद। हरियाणा के सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने...
हरियाणा 
जन शिकायतों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय में करें समाधान: मंत्री कृष्ण कुमार बेदी

नेपाल में परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन और स्मार्ट वॉच नष्ट किए गए

काठमांडू। नेपाल में दसवीं और कक्षा-12 की परीक्षाओं के दौरान जब्त किए गए मोबाइल फोन तथा स्मार्ट वॉच को पानी...
अंतर्राष्ट्रीय 
 नेपाल में परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन और स्मार्ट वॉच नष्ट किए गए

उत्तर प्रदेश

बागपत: खाली प्लॉट में मिला लापता युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में कोतवाली शहर के मोहल्ला मुगलपुरा में सोमवार सुबह एक खाली प्लॉट में लापता...
उत्तर प्रदेश 
बागपत: खाली प्लॉट में मिला लापता युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

मीरजापुर: कार्यभार संभालने से पहले मां विंध्यवासिनी की शरण में पहुंचीं डीआईजी पूनम

मीरजापुर। विन्ध्याचल परिक्षेत्र की नव नियुक्त उप महानिरीक्षक (डीआईजी) आईपीएस पूनम (2010 बैच) ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण करने से...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर: कार्यभार संभालने से पहले मां विंध्यवासिनी की शरण में पहुंचीं डीआईजी पूनम

योगी सरकार ने नव भारत साक्षरता अभियान के तहत 11.68 लाख  लोगों को बनाया साक्षर

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और...
उत्तर प्रदेश 
योगी सरकार ने नव भारत साक्षरता अभियान के तहत 11.68 लाख  लोगों को बनाया साक्षर

 यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए मारामारी! हर 1 पद पर 89 दावेदार

  यूपी पुलिस भर्ती  :उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो गई है। 32,679 पदों के लिए CM...
उत्तर प्रदेश 
 यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए मारामारी! हर 1 पद पर 89 दावेदार