योगी सरकार ने नव भारत साक्षरता अभियान के तहत 11.68 लाख  लोगों को बनाया साक्षर

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और निरक्षरता मुक्त प्रदेश के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में संचालित नव भारत साक्षरता कार्यक्रम लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन रहा है।

15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षर व्यक्तियों को साक्षर बनाने के उद्देश्य से संचालित इस अभियान के तहत वर्ष 2022-23 से 2025-26 तक प्रदेश में 11.68 लाख से अधिक लोगों को साक्षर बनाया जा चुका है। यह अभियान शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भरता, जागरूकता और सामाजिक सशक्तीकरण को नई मजबूती दे रहा है।

केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षर नागरिकों को चिह्नित कर वालंटियर्स और प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स के सहयोग से साक्षर बनाया जा रहा है। कार्यक्रम के अन्तर्गत लाभार्थियों को पढ़ना, लिखना और गणना करना सिखाने के साथ-साथ दैनिक जीवन में उपयोगी बुनियादी ज्ञान से भी जोड़ा जा रहा है, जिससे वे सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों में अधिक प्रभावी भागीदारी कर सकें। लाखों लोगों को साक्षर बनाकर सरकार न केवल निरक्षरता के खिलाफ लड़ाई को मजबूती दे रही है, बल्कि आत्मनिर्भर, जागरूक और सशक्त उत्तर प्रदेश के निर्माण की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

घर-घर पहुंच रही शिक्षा की रोशनी
राज्य सरकार के प्रवक्ता के अनुसार अभियान के अंतर्गत चिह्नित वालंटियर्स को प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इसके बाद वालंटियर्स ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से साक्षरता कक्षाओं का संचालन करते हैं। प्रदेशभर में संचालित ये कक्षाएं हजारों लोगों के जीवन में नया आत्मविश्वास पैदा कर रही हैं। सरकार का उद्देश्य केवल अक्षर ज्ञान उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि नागरिकों को जागरूक, सक्षम और आत्मनिर्भर बनाना भी है।

13.81 लाख प्रतिभागियों ने दी परीक्षा, 11.68 लाख हुए सफल
नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश में अब तक सात साक्षरता मूल्यांकन परीक्षाएं आयोजित की जा चुकी हैं। इन परीक्षाओं में कुल 13,81,530 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 11,68,292 प्रतिभागी सफल घोषित हुए। वर्ष 2022-23 में आयोजित परीक्षा में 1.46 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जबकि वर्ष 2025-26 में आयोजित नवीनतम परीक्षा में 4.01 लाख से अधिक प्रतिभागियों की सहभागिता दर्ज की गई। यह आंकड़े अभियान की बढ़ती पहुंच और प्रभावशीलता के गवाह हैं।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर PM मोदी का एकजुटता संदेश

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर राष्ट्रीय भावना को सशक्त करने का आह्वान किया है।...
राष्ट्रीय 
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर PM मोदी का एकजुटता संदेश

बेगूसराय में अधिकार मित्रों की चयन सूची में धांधली, जांच कराने की मांग 

बेगूसराय में अधिकार मित्रों की चयन सूची में धांधली, जांच कराने की मांग  नन्दकिशोर दास  बेगूसराय ब्यूरो। जिला विधिक सेवा...
बेगूसराय में अधिकार मित्रों की चयन सूची में धांधली, जांच कराने की मांग 

CNC दुकान में लगी भीषण आग, एक युवक की मौत

उत्तर प्रदेश: नोएडा में ग्रेनो वेस्ट के शाहबेरी स्थित फर्नीचर मार्केट में गुरुवार देर रात सीएनसी लकड़ी कटिंग की दुकान...
उत्तर प्रदेश 
CNC दुकान में लगी भीषण आग, एक युवक की मौत

एनएएलएसएआर के 2026 बैच के छात्रों को बड़ी राहत : बीसीआई

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने वकील के रूप में पंजीकरण पर लगाई रोक का आदेश वापस लिया, तथ्यात्मक जांच जारी...
राष्ट्रीय  राज्य 
एनएएलएसएआर के 2026 बैच के छात्रों को बड़ी राहत : बीसीआई

उत्तर प्रदेश

CNC दुकान में लगी भीषण आग, एक युवक की मौत

उत्तर प्रदेश: नोएडा में ग्रेनो वेस्ट के शाहबेरी स्थित फर्नीचर मार्केट में गुरुवार देर रात सीएनसी लकड़ी कटिंग की दुकान...
उत्तर प्रदेश 
CNC दुकान में लगी भीषण आग, एक युवक की मौत

हल्द्वानी में खड़गे के कार्यक्रम के बाद मंच के शुद्धिकरण पर मायावती नाराज, सख्त कार्रवाई की मांग

उत्तराखंड सरकार से जातिवादी और सामंती तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की अपील
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हल्द्वानी में खड़गे के कार्यक्रम के बाद मंच के शुद्धिकरण पर मायावती नाराज, सख्त कार्रवाई की मांग

घरेलू विवाद में पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट...

लखनऊ: लखनऊ में जानकीपुरम के आनंद विहार कॉलोनी में रहने वाली तपस्या सिंह का बृहस्पतिवार सुबह पति आशीष सोनी (40)...
उत्तर प्रदेश 
घरेलू विवाद में पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट...

यूपी हेल्थ डैशबोर्ड की मई 2026 रैंकिंग में अंबेडकरनगर प्रदेश में पांचवें स्थान पर

अम्बेडकरनगर,13 अगस्त 2026।यूपी हेल्थ डैशबोर्ड के माध्यम से माह मई 2026 के आंकड़ों के आधार पर जनपदों की रैंकिंग में...
उत्तर प्रदेश 
यूपी हेल्थ डैशबोर्ड की मई 2026 रैंकिंग में अंबेडकरनगर प्रदेश में पांचवें स्थान पर