आपसी विवाद में पोतों ने दादी की हत्या कर बोरे में छिपाया शव, इलाके में मचा हड़कंप

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

खूंटी। रनिया थाना क्षेत्र के बांगुरकुलम झोराटोली में दो पोतों ने 69 वर्षीय वृद्धा (दादी) पुटकी देवी की हत्या कर उनके शव को प्लास्टिक के बोरे में भरकर कोयल नदी किनारे झाड़ियों में छिपा दिया। पुलिस ने मामले में मृतका के दो पोतों सोनू झोरा और जतरू झोरा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 12 जून की शाम करीब सात बजे की है। उस दिन हाटिंगहोड़े में साप्ताहिक हाट लगी थी, जहां पुटकी देवी का बेटा और बहू गए हुए थे। इसी दौरान घर के आंगन में पुटकी देवी और उनके दोनों पोतों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

पुलिस के अनुसार, विवाद बढ़ने पर दोनों पोतों ने वृद्धा को धक्का दे दिया, जिससे उनके माथे में गंभीर चोट लग गई। अधिक रक्तस्राव होने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद दोनों आरोपितों ने शव को प्लास्टिक के बोरे में भरकर कोयल नदी किनारे गुलर के पेड़ के नीचे झाड़ियों में छिपा दिया और घर के आंगन में गिरे खून के निशानों को मिटाने के लिए गोबर से लीप दिया गया।

देर शाम जब पुटकी देवी का बेटा और बहू हाट से लौटे तो वृद्धा घर में नहीं मिलीं। आंगन में खून के निशान तथा उसे गोबर से ढंकने के प्रयास को देखकर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। गांव में चर्चा के बाद मामला धीरे-धीरे स्पष्ट होने लगा। इसके बाद मृतका के पुत्र ने 14 जून को रनिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई।

प्राथमिकी दर्ज होते ही थाना प्रभारी श्यामल कुम्भकार के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोनू झोरा और जतरू झोरा को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया।

आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने कोयल नदी किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखे गए प्लास्टिक के बोरे में बंद पुटकी देवी का शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

 जेएलकेएम छात्र इकाई के गठन की बिरसा कॉलेज में अनुमति देने का आग्रह ये खबर भी पढ़े :  जेएलकेएम छात्र इकाई के गठन की बिरसा कॉलेज में अनुमति देने का आग्रह

 

पुलिस भर्ती परीक्षा देने आए युवक की पत्नी के सामने हत्या ये खबर भी पढ़े : पुलिस भर्ती परीक्षा देने आए युवक की पत्नी के सामने हत्या

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच समझौता होने की पुष्टि के बाद दुनिया के ज्यादातर शेयर बाजार की तरह...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

आर्थिक सहायता हो या आवास, सरकार हर जरूरत पर खड़ी है साथ : याेगी आदित्यनाथ

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ में आए लोगों को विश्वास दिलाया कि आर्थिक सहायता हो या आवास, सरकार...
राष्ट्रीय 
आर्थिक सहायता हो या आवास, सरकार हर जरूरत पर खड़ी है साथ : याेगी आदित्यनाथ

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कमर्शियल उड़ान शुरू, इंडिगो फ्लाइट ने रचा इतिहास

गौतम बुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह ऐतिहासिक क्षण दर्ज किया गया। इस...
राष्ट्रीय 
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कमर्शियल उड़ान शुरू, इंडिगो फ्लाइट ने रचा इतिहास

फीफा विश्व कप 2026: यासिन अयारी के दो गोलों की बदौलत स्वीडन ने ट्यूनीशिया को 5-1 से रौंदा

मोंटेरे। फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-एफ मुकाबले में स्वीडन ने सोमवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्यूनीशिया को 5-1...
खेल 
फीफा विश्व कप 2026: यासिन अयारी के दो गोलों की बदौलत स्वीडन ने ट्यूनीशिया को 5-1 से रौंदा

राजस्थान में प्री-मानसून सक्रिय, कई जिलों में झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

जयपुर। राजस्थान में प्री-मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं। रविवार को जयपुर, चित्तौड़गढ़, अजमेर, अलवर, दौसा, टोंक समेत कई...
राजस्थान 
राजस्थान में प्री-मानसून सक्रिय, कई जिलों में झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश

दर्दनाक हादसा: बस व ट्रक की टक्कर में एक की मौत, कई यात्री घायल

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के छतारी क्षेत्र में रविवार देर रात गांव पापड़ी नगला के निकट एक निजी बस...
उत्तर प्रदेश 
 दर्दनाक हादसा: बस व ट्रक की टक्कर में एक की मौत, कई यात्री घायल

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: केंद्र भी हुआ सक्रिय, आज अयोध्या पहुंचेगी एसआईटी

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे और दान राशि में कथित गड़बड़ी के मामले ने अब राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: केंद्र भी हुआ सक्रिय, आज अयोध्या पहुंचेगी एसआईटी

डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने किया योग सप्ताह का शुभारंभ: डीएम, सीडीओ व नगर आयुक्त ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए 

शाहजहांपुर। ज़िला प्रशासन एवं आयुष विभाग के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया।...
उत्तर प्रदेश 
डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने किया योग सप्ताह का शुभारंभ: डीएम, सीडीओ व नगर आयुक्त ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए 

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत

बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत