राजस्थान में प्री-मानसून सक्रिय, कई जिलों में झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। राजस्थान में प्री-मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं। रविवार को जयपुर, चित्तौड़गढ़, अजमेर, अलवर, दौसा, टोंक समेत कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली।

दोपहर बाद तेज आंधी के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली। कई स्थानों पर अच्छी वर्षा हुई, जबकि चित्तौड़गढ़ में करीब एक इंच बारिश हुई।

राजधानी जयपुर में पहले तेज धूलभरी आंधी चली, इसके बाद आसमान में घने बादल छा गए और झमाझम बारिश शुरू हो गई। दौसा, टोंक, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, बूंदी, बारां और कोटा सहित अनेक जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार चित्तौड़गढ़ में 23 मिलीमीटर तथा बूंदी जिले के हिंडौली क्षेत्र में 18 मिलीमीटर वर्षा मापी गई। बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई तथा लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली।

हालांकि पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर बना रहा। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान फलोदी में 42.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा जैसलमेर और पिलानी में 41.2, बाड़मेर में 41.1, चूरू में 40.9 तथा श्रीगंगानगर में 40.6 डिग्री सेल्सियस तापमान मापा गया। इसके बावजूद अधिकांश शहरों में तापमान सामान्य से नीचे बना रहा।

मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक प्रदेश में बारिश और आंधी का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। सोमवार को भी 15 जिलों के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान के साथ-साथ पश्चिमी क्षेत्रों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

नौतपा के बीच मौसम ने ली करवट, कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट ये खबर भी पढ़े : नौतपा के बीच मौसम ने ली करवट, कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट

किसान के खाते से ऑनलाइन फास्टैग रिचार्ज के दौरान निकले पांच लाख ये खबर भी पढ़े : किसान के खाते से ऑनलाइन फास्टैग रिचार्ज के दौरान निकले पांच लाख

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

टीएमसी के बागी सांसदों का नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी में विलय का ऐलान, स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद लोकसभा सांसदों की पार्टी छोड़कर जाने की...
राज्य  पश्चिम बंगाल 
टीएमसी के बागी सांसदों का नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी में विलय का ऐलान, स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात

महिला हॉकी नेशंस कप 2026 : भारत की जीत के साथ शुरुआत, अमेरिका को 3-2 से हराया

ऑकलैंड। भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में दमदार वापसी करते...
खेल 
महिला हॉकी नेशंस कप 2026 : भारत की जीत के साथ शुरुआत, अमेरिका को 3-2 से हराया

पुष्कर स्नान के लिए जा रहे परिवार की कार बस से टकराई, सात वर्षीय बच्ची समेत तीन की मौत

नागौर। सोमवती अमावस्या पर पुष्कर सरोवर में स्नान के लिए जा रहे एक परिवार की कार सोमवार सुबह भीषण सड़क...
राजस्थान 
पुष्कर स्नान के लिए जा रहे परिवार की कार बस से टकराई, सात वर्षीय बच्ची समेत तीन की मौत

राम मंदिर दान पात्र प्रकरण में जांच तेज, एसआईटी को ट्रस्ट देगा पूरा सहयोग: नृपेंद्र मिश्रा

अयोध्या। राम मंदिर दान पात्र में कथित गड़बड़ी के मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) जल्द...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर दान पात्र प्रकरण में जांच तेज, एसआईटी को ट्रस्ट देगा पूरा सहयोग: नृपेंद्र मिश्रा

वाराणसी में सफाईकर्मी की गोली मारकर हत्या, बेटे के बगल में सोते समय वारदात

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र स्थित बेनियाबाग हरिजन बस्ती में सोमवार तड़के अज्ञात बदमाशों ने सो...
उत्तर प्रदेश 

दर्दनाक हादसा: बस व ट्रक की टक्कर में एक की मौत, कई यात्री घायल

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के छतारी क्षेत्र में रविवार देर रात गांव पापड़ी नगला के निकट एक निजी बस...
उत्तर प्रदेश 
 दर्दनाक हादसा: बस व ट्रक की टक्कर में एक की मौत, कई यात्री घायल

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: केंद्र भी हुआ सक्रिय, आज अयोध्या पहुंचेगी एसआईटी

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे और दान राशि में कथित गड़बड़ी के मामले ने अब राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: केंद्र भी हुआ सक्रिय, आज अयोध्या पहुंचेगी एसआईटी