मध्य प्रदेश में प्री-मानसून सक्रिय, आंधी-बारिश से कई जिलों में जनजीवन प्रभावित

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आगमन से पहले ही प्री-मानसूनी गतिविधियां पूरे प्रदेश में जोर पकड़ चुकी हैं। शनिवार को राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि दर्ज की गई। कई क्षेत्रों में हवाओं की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक रही, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।

रविवार काे भी ऐसा ही माैसम बना रहेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य तिथि से 3 से 4 दिन देरी से आगे बढ़ रहा है और 18 जून के आसपास मध्य प्रदेश में प्रवेश कर सकता है।

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार, मानसून के प्रदेश में पहुंचने तक प्री-मानसूनी गतिविधियां लगातार जारी रहेंगी। प्रदेश में सक्रिय ट्रफ लाइन और अन्य मौसमी सिस्टम के प्रभाव से अगले चार दिनों तक आंधी, बारिश और गरज-चमक का दौर बना रहने की संभावना है।

शिवपुरी-अशोकनगर में ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने रविवार के लिए शिवपुरी और अशोकनगर जिलों में तेज आंधी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं ग्वालियर, गुना, दतिया, मुरैना, भिंड, श्योपुर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, सागर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, जबलपुर, कटनी, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी समेत कई जिलों में बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, हरदा, खंडवा और बुरहानपुर जिलों में आंधी-बारिश के साथ गर्मी और उमस का असर भी बना रह सकता है।

आंधी-बारिश से कई जगह नुकसान
शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली और भोपाल, नर्मदापुरम, सीहोर, नरसिंहपुर, पचमढ़ी, पिपरिया, सागर और डिंडोरी सहित कई जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई। नर्मदापुरम जिले के इटारसी क्षेत्र में आंधी और बारिश ने सबसे अधिक असर दिखाया।

यहां एक पेड़ एंबुलेंस पर गिर गया, जबकि बिजली विभाग का एक कर्मचारी बाल-बाल बच गया। कई स्थानों पर पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए, बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हुईं और एक मेले का मुख्य प्रवेश द्वार भी तेज हवा के कारण धराशायी हो गया। पचमढ़ी में करीब आधे घंटे तक जोरदार बारिश हुई, जबकि गुना में तेज हवाओं ने लोगों को परेशानी में डाल दिया।

तापमान में गिरावट, गर्मी से मिली राहत
लगातार बदलते मौसम के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पांच प्रमुख शहरों में ग्वालियर सबसे ठंडा रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जबलपुर में 36.8 डिग्री, इंदौर में 38.1 डिग्री, उज्जैन में 39 डिग्री और भोपाल में 39.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

प्रदेश में सबसे कम अधिकतम तापमान शिवपुरी में 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सिवनी में 34.2, पचमढ़ी में 35.6, श्योपुर में 36.4, मलाजखंड में 37, छिंदवाड़ा में 37.2, सागर में 37.4 और बैतूल में 37.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजगढ़ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले चार दिन मौसम रहेगा सक्रिय
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में फिलहाल वातावरण में नमी बढ़ने और ट्रफ लाइन के सक्रिय रहने से मौसम लगातार बदला हुआ रहेगा। अगले चार दिनों तक अधिकांश जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

जबलपुर जिले में टैंकर से पेट्रोल-डीजल चोरी करते चालक सहित दो आरोपी गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : जबलपुर जिले में टैंकर से पेट्रोल-डीजल चोरी करते चालक सहित दो आरोपी गिरफ्तार

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा सतर्कता बरतने की सलाह दी है। मानसून की संभावित दस्तक से पहले प्री-मानसूनी बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई है। यदि मौसम प्रणाली इसी तरह सक्रिय रही तो 18 जून के आसपास मध्य प्रदेश में मानसून का औपचारिक प्रवेश हो सकता है।

श्योपुर जिले के बड़ौदा क्षेत्र में अनियंत्रित होकर बस पलटी, 16 यात्री घायल ये खबर भी पढ़े : श्योपुर जिले के बड़ौदा क्षेत्र में अनियंत्रित होकर बस पलटी, 16 यात्री घायल

 

मप्रः स्कूलों में आज मनेगा अपार आईडी दिवस, 30 जून तक चलेगा अभियान ये खबर भी पढ़े : मप्रः स्कूलों में आज मनेगा अपार आईडी दिवस, 30 जून तक चलेगा अभियान

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

20 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में असम के रेलवे इंजीनियर गिरफ्तार

नई दिल्ली । केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने असम के सिलचर में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफ रेलवे) के एक वरिष्ठ...
राज्य  दिल्ली 
 20 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में असम के रेलवे इंजीनियर गिरफ्तार

देहरादून में हिंदू युवक की हत्या पर बवाल आरोपी के घर को लगाई आग

देहरादून  : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर में हिंदू युवक विनोद की पीट-पीटकर हत्या मामले में लोगों का गुस्सा...
उत्तराखंड 
देहरादून में हिंदू युवक की हत्या पर बवाल आरोपी के घर को लगाई आग

मुरादाबाद में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक की मौत, दूसरा गंभीर; गांव में भारी तनाव

मुरादाबाद। जनपद के कुंदरकी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम चक खिताबपुर उर्फ खनुपुरा में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुरादाबाद में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक की मौत, दूसरा गंभीर; गांव में भारी तनाव

चुनाव से पहले एक ही नाव पर सवार हुए धामी और पांडेय

ऊधम सिंह नगर :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा जाते समय गूलरभोज स्थित बौर जलाशय पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय विधायक अरविंद...
उत्तराखंड 
चुनाव से पहले एक ही नाव पर सवार हुए धामी और पांडेय

 विद्रोही सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ  ने ममता को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की TMC में फूट की वजह से दोनों गुटों की तरफ से आरोप-प्रत्यारोप तेज हैं। इस...
पश्चिम बंगाल 
 विद्रोही सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ  ने ममता को भेजेंगे लीगल नोटिस

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक की मौत, दूसरा गंभीर; गांव में भारी तनाव

मुरादाबाद। जनपद के कुंदरकी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम चक खिताबपुर उर्फ खनुपुरा में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुरादाबाद में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक की मौत, दूसरा गंभीर; गांव में भारी तनाव

जनगणना से पहले हो सकते हैं पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव, भाजपा ने तेज की तैयारियां

लखनऊ ।  देश के पांच राज्यों—उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर—में निर्धारित समय से पहले विधानसभा चुनाव कराए जाने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जनगणना से पहले हो सकते हैं पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव, भाजपा ने तेज की तैयारियां

पत्नी से मिलने आया दामाद नाबालिग साली को लेकर फरार, परिवार में मचा हड़कंप

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पत्नी से मिलने आया दामाद नाबालिग साली को लेकर फरार, परिवार में मचा हड़कंप

औरैया में खेत में मिला 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार...

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव रठगांव में सहसपुर मोड़ के पास एक खेत...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में खेत में मिला 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार...