देहरादून में हिंदू युवक की हत्या पर बवाल आरोपी के घर को लगाई आग

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

देहरादून  : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर में हिंदू युवक विनोद की पीट-पीटकर हत्या मामले में लोगों का गुस्सा फूटा है। गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया है। आरोपी के घर में जमकर तोड़फोड़ की गई। इस बीच, खबर आई कि देहरादून प्रशासन ने भी बुलडोजर एक्शन शुरू कर दिया है। आरोपी इम्तियाज के घर पर अवैध निर्माण को बुलडोजर से ढहाने का काम किया जा रहा है।

तीन नामजद समेत 25 के खिलाफ FIR दर्ज
बता दें कि वारदात के बाद से ही इलाके में पुलिस बल तैनात है। भीड़ को कंट्रोल करने की पूरी कोशिश की जा रही है। इस मामले में तीन नामजद आरोपियों समेत 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस लोगों को कार्रवाई का भरोसा दे रही है। लेकिन लोग बेहद गुस्से में हैं और आरोपी को घर को निशाना बना रहे हैं।

जनपद हरिद्वार में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर प्रशासन सख्त, साप्ताहिक निगरानी के निर्देश ये खबर भी पढ़े : जनपद हरिद्वार में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर प्रशासन सख्त, साप्ताहिक निगरानी के निर्देश

खेत में पानी लगाने को लेकर शुरू हुआ था विवाद
जानकारी के मुताबिक, जिन दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई उनके बीच पुरानी रंजिश थी। बीते शनिवार को विनोद और उनके भाई सरकारी ट्यूबवेल से अपने खेत में पानी लगा रहे थे। इस बीच, बगल के खेत के मालिक इम्तियाज ने आपत्ति जताई तो दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। फिर, करीब दर्जनभर लोगों के साथ इम्तियाज ने विनोद और उसके भाई पर हमला बोल दिया।

उत्तराखंड: एचआईवी  संक्रमित बहन की मौत ये खबर भी पढ़े : उत्तराखंड: एचआईवी  संक्रमित बहन की मौत

इलाज के दौरान विनोद ने तोड़ा दम
इस हिंसक झड़प में बुरी तरह घायल विनोद की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसके दो भाइयों की हालत गंभीर है। हत्या के बाद हिंदू समाज के लोगों में गुस्सा है। आरोपी इम्तियाज और उसके गुंडों की पिटाई से विनोद की मौत की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। इसके बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया है।

अन्जेश जोशी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान, आयरनमैन 70.3 प्रतियोगिता की पूरी ये खबर भी पढ़े : अन्जेश जोशी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान, आयरनमैन 70.3 प्रतियोगिता की पूरी

पुलिस ने दिया सख्त कार्रवाई का आश्वासन
देहरादून प्रशासन ने इस मामले की गंभीरता के मद्देनजर पूरे इलाके में एडिशनल पुलिस फोर्स तैनात किया हुआ है। आला अधिकारी लगातार विकासनगर के हालात पर नजर बनाए हुए हैं। दोनों पक्षों से शांति की अपील की जा रही है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि हत्या में शामिल लोगों के खिलाफ भी सख्त एक्शन होगा। वे चाहे जो भी हों उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, लोकल प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने और शांति व्यवस्था कायम रखने का आह्वान कर रहा है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

जौनपुर में प्रवक्ता परीक्षा शुरू, 18 केंद्रों पर 8375 अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा

जौनपुर । यूपी के जौनपुर में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा-2025 रविवार...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में प्रवक्ता परीक्षा शुरू, 18 केंद्रों पर 8375 अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा

राहुल गांधी के जन्मदिन पर दिल्ली में आयोजित होगा विशाल रोजगार मेला, 150 कंपनियां करेंगी भर्ती

नई दिल्ली। देश में बढ़ती बेरोजगारी और रोजगार के सीमित अवसरों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए भारतीय...
शिक्षा-रोजगार  दिल्ली 
राहुल गांधी के जन्मदिन पर दिल्ली में आयोजित होगा विशाल रोजगार मेला, 150 कंपनियां करेंगी भर्ती

डीबीडीटी सीवान के संयुक्त तत्वावधान में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन

सीवान । विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को शहर के पी देवी मोड़ स्थित सिटी पैलेस मैरिज हॉल...
बिहार 
डीबीडीटी सीवान के संयुक्त तत्वावधान में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन

 700 साल पुरानी जामा मस्जिद में हिंदू देवी-देवताओं और जैन तीर्थंकरों की मूर्तियां 

  भरुच: गुजरात के भरुच की लगभग 700 साल पुरानी जामा मस्जिद विवादों में है। इस ऐतिहासिक स्थल की जमीन तहखाने...
गुजरात 
 700 साल पुरानी जामा मस्जिद में हिंदू देवी-देवताओं और जैन तीर्थंकरों की मूर्तियां 

सड़क हादसा: पलामू में एक साथ उठे पांच जनाजे, सैकड़ों लोगों ने दिया कंधा

पलामू । उत्तर प्रदेश के किछौछा शरीफ से जियारत कर लौट रहे पलामू मेदिनीनगर के पांच व्यक्तियों की सड़क हादसे...
झारखंड 
सड़क हादसा: पलामू में एक साथ उठे पांच जनाजे, सैकड़ों लोगों ने दिया कंधा

उत्तर प्रदेश

जौनपुर में प्रवक्ता परीक्षा शुरू, 18 केंद्रों पर 8375 अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा

जौनपुर । यूपी के जौनपुर में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा-2025 रविवार...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में प्रवक्ता परीक्षा शुरू, 18 केंद्रों पर 8375 अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा

मुरादाबाद में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक की मौत, दूसरा गंभीर; गांव में भारी तनाव

मुरादाबाद। जनपद के कुंदरकी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम चक खिताबपुर उर्फ खनुपुरा में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुरादाबाद में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक की मौत, दूसरा गंभीर; गांव में भारी तनाव

जनगणना से पहले हो सकते हैं पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव, भाजपा ने तेज की तैयारियां

लखनऊ ।  देश के पांच राज्यों—उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर—में निर्धारित समय से पहले विधानसभा चुनाव कराए जाने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जनगणना से पहले हो सकते हैं पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव, भाजपा ने तेज की तैयारियां

पत्नी से मिलने आया दामाद नाबालिग साली को लेकर फरार, परिवार में मचा हड़कंप

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पत्नी से मिलने आया दामाद नाबालिग साली को लेकर फरार, परिवार में मचा हड़कंप