जनपद हरिद्वार में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर प्रशासन सख्त, साप्ताहिक निगरानी के निर्देश

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में ठोस अपशिष्ट (सॉलिड वेस्ट) के वैज्ञानिक एवं प्रभावी निस्तारण की दृष्टि से जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र ने जिला पंचायत राज अधिकारी, सभी खंड विकास अधिकारियों और परियोजना प्रबंधक स्वजल को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

नोडल अधिकारी स्वच्छता चन्द्रकांत मणि त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में बढ़ते ठोस अपशिष्ट की समस्या के समाधान और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित सभी कार्य निर्धारित नियमों के अनुरूप किए जाएं और उनकी नियमित निगरानी भी सुनिश्चित की जाए।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जारी पत्र में जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही प्रत्येक सप्ताह की प्रगति रिपोर्ट फोटोग्राफ सहित जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। इसके अतिरिक्त जनपद की सभी ग्राम पंचायतों के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संबंधी विस्तृत कार्ययोजना तत्काल तैयार करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

खंड विकास अधिकारियों को उनके-अपने विकास खंडों में नोडल अधिकारी नामित करते हुए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं परियोजना प्रबंधक स्वजल एवं नोडल अधिकारी स्वच्छता को सभी विकास खंडों के साथ समन्वय स्थापित कर सूचनाओं का संकलन करने तथा साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट प्राप्त कर प्रत्येक सोमवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली जनसुनवाई बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा।

प्रशासन का मानना है कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ बनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण, जनस्वास्थ्य सुधार और स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों की प्राप्ति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

कौशाम्बी। जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज कस्बे में बुधवार देर शाम एक निजी अस्पताल में प्रसव...
उत्तर प्रदेश 
प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

नेपाल और इंडोनेशिया से संस्कृत सहयोग पर वार्ता, होंगे विशेष कार्यक्रम

देहरादून। विश्व संस्कृत दिवस से पहले उत्तराखंड ने संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार और भारतीय ज्ञान परंपरा के विस्तार की दिशा...
राष्ट्रीय  उत्तराखंड 
 नेपाल और इंडोनेशिया से संस्कृत सहयोग पर वार्ता, होंगे विशेष कार्यक्रम

जबलपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

जबलपुर। शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिमूर्ति नगर स्थित कृष्णा कॉलोनी में बुधवार को एक युवक की चाकू मारकर...
मध्य प्रदेश 
जबलपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल में शुरू हुई ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की बैठक

भोपाल। ब्रिक्स देशों के बीच आपसी सम्मान, आम सहमति और साझा उद्देश्यों के माध्यम से सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
भोपाल में शुरू हुई ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की बैठक

हरियाणा पालिका कर्मचारी 6 अगस्त से तीन दिन हड़ताल पर

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार तथा आंदोलनरत पालिका कर्मचारियों के बीच हुई बैठक में मांगों को लेकर सहमति नहीं बन सकी। इसके...
हरियाणा 
हरियाणा पालिका कर्मचारी 6 अगस्त से तीन दिन हड़ताल पर

उत्तर प्रदेश

प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

कौशाम्बी। जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज कस्बे में बुधवार देर शाम एक निजी अस्पताल में प्रसव...
उत्तर प्रदेश 
प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

फिरोजाबाद: पति ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, आरोपित पत्नी गिरफ्तार

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिराेजाबाद जिले के थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम ने बुधवार को पति को आत्महत्या के लिए उकसाने...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद: पति ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, आरोपित पत्नी गिरफ्तार