डीबीडीटी सीवान के संयुक्त तत्वावधान में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन

सीवान में विश्व रक्तदाता दिवस पर मेगा ब्लड डोनेशन कैंप, डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने रक्तदान कर किया शुभारंभ

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

सीवान । विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को शहर के पी देवी मोड़ स्थित सिटी पैलेस मैरिज हॉल एंड होटल में टीम सारथी एवं डिस्ट्रिक्ट ब्लड डोनर टीम (डीबीडीटी), सीवान के संयुक्त तत्वावधान में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने स्वयं रक्तदान कर किया।

शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए मोमेंटो एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। डीबीडीटी के संस्थापक सचिव नेमतुल्लाह खान ने कहा कि थैलेसीमिया, कैंसर और एप्लास्टिक एनीमिया जैसे गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों के लिए नियमित रक्तदान जीवनदान के समान है।

उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की.इस अवसर पर जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने कहा, "रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है.।

समाज के प्रत्येक स्वस्थ नागरिक को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। युवाओं की यह सहभागिता समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश देती है। "कार्यक्रम के आयोजक साहिल मकसूद ने बताया कि रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने और रक्त की कमी को दूर करने के उद्देश्य से

इस शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया.शिविर में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, युवा एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ब्लड बैंक के नोडल ऑफिसर डॉ अनूप कुमार दुबे एवं डॉ अंकुर कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में रक्तदान संपन्न हुआ।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

विश्व हिन्दू परिषद सितंबर माह से वर्षभर देश में मनाएगा अशोक सिंहल की जन्म शताब्दी 

लखनऊ । विश्व हिन्दू परिषद इस वर्ष सितंबर माह से वर्षभर देशभर में अशोक सिंहल की जन्म शताब्दी मनाएगी। जन्म...
उत्तर प्रदेश 
विश्व हिन्दू परिषद सितंबर माह से वर्षभर देश में मनाएगा अशोक सिंहल की जन्म शताब्दी 

सुशासन, गरीब कल्याण के 12 वर्ष : केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं से विकास : ब्रजेश पाठक

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि बीते 12 वर्षों में देश ने सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण...
उत्तर प्रदेश 
सुशासन, गरीब कल्याण के 12 वर्ष : केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं से विकास : ब्रजेश पाठक

खरीफ महाभियान-2026 का मुख्यमंत्री ने किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

पटना । बिहार सरकार ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, सरकारी योजनाओं और वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूक बनाने के...
बिहार 
खरीफ महाभियान-2026 का मुख्यमंत्री ने किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

विश्व पटल पर बढ़ी भारत की आर्थिक और कूटनीतिक ताकत : स्वतंत्र देव सिंह

प्रयागराज । केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रयागराज के शहीद चन्द्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में...
उत्तर प्रदेश 
विश्व पटल पर बढ़ी भारत की आर्थिक और कूटनीतिक ताकत : स्वतंत्र देव सिंह

उत्तर प्रदेश

विश्व हिन्दू परिषद सितंबर माह से वर्षभर देश में मनाएगा अशोक सिंहल की जन्म शताब्दी 

लखनऊ । विश्व हिन्दू परिषद इस वर्ष सितंबर माह से वर्षभर देशभर में अशोक सिंहल की जन्म शताब्दी मनाएगी। जन्म...
उत्तर प्रदेश 
विश्व हिन्दू परिषद सितंबर माह से वर्षभर देश में मनाएगा अशोक सिंहल की जन्म शताब्दी 

सुशासन, गरीब कल्याण के 12 वर्ष : केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं से विकास : ब्रजेश पाठक

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि बीते 12 वर्षों में देश ने सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण...
उत्तर प्रदेश 
सुशासन, गरीब कल्याण के 12 वर्ष : केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं से विकास : ब्रजेश पाठक

विश्व पटल पर बढ़ी भारत की आर्थिक और कूटनीतिक ताकत : स्वतंत्र देव सिंह

प्रयागराज । केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रयागराज के शहीद चन्द्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में...
उत्तर प्रदेश 
विश्व पटल पर बढ़ी भारत की आर्थिक और कूटनीतिक ताकत : स्वतंत्र देव सिंह

जौनपुर में प्रवक्ता परीक्षा शुरू, 18 केंद्रों पर 8375 अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा

जौनपुर । यूपी के जौनपुर में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा-2025 रविवार...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में प्रवक्ता परीक्षा शुरू, 18 केंद्रों पर 8375 अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा