सुशासन, गरीब कल्याण के 12 वर्ष : केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं से विकास : ब्रजेश पाठक

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि बीते 12 वर्षों में देश ने सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं विकास कार्यों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को बाराबंकी जिले में जिला पंचायत सभागार में आयोजित संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अंत्योदय की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, हर घर जल, स्वच्छ भारत मिशन, डिजिटल इंडिया एवं आत्मनिर्भर भारत जैसे कार्यक्रमों ने आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था, आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा, निवेश, रोजगार एवं महिला सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। प्रदेश आज देश की विकास यात्रा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है तथा एक्सप्रेस-वे, मेडिकल कॉलेज, एयरपोर्ट एवं औद्योगिक निवेश जैसी परियोजनाएं विकास के नए आयाम स्थापित कर रही हैं।

उप मुख्यमंत्री ने मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का उत्तर देते हुए सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा भावी विकास कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर राज्य मंत्री (कारागार) एवं जनपद प्रभारी मंत्री सुरेश राही तथा राज्य मंत्री खाद्य एवं रसद सतीश चन्द्र शर्मा, सदस्य विधान परिषद अंगद सिंह, विधायक हैदरगढ़ दिनेश रावत, अध्यक्ष उप्र अनुसूचित जाति आयोग बैजनाथ रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

नड्डा के दौरे ने कांग्रेस की बेचैनी बढ़ाई, जनता के सामने नाकामियां उजागर : राजीव बिंदल

शिमला । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा है कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...
हिमाचल 
नड्डा के दौरे ने कांग्रेस की बेचैनी बढ़ाई, जनता के सामने नाकामियां उजागर : राजीव बिंदल

मऊ में गुरु स्मृति और कैंची धाम उत्सव पर गौशाला में गूंजा सुंदरकांड पाठ

मऊ। उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में हनुमत कृपा सेवा समिति श्री सुंदरकांड पाठ परिवार के तत्वावधान में रविवार को...
उत्तर प्रदेश 
मऊ में गुरु स्मृति और कैंची धाम उत्सव पर गौशाला में गूंजा सुंदरकांड पाठ

ओमान तट के पास डूबी भारतीयों से भरी नौका

नई दिल्ली। ओमान के तट के पास समुद्र में एक बड़ा हादसा टल गया, जब 14 भारतीय नागरिकों को लेकर...
अंतर्राष्ट्रीय 
ओमान तट के पास डूबी भारतीयों से भरी नौका

अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री साय से की सौजन्य भेंट

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज रविवार काे राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भारतीय अंडर-18 हॉकी टीम...
छत्तीसगढ़ 
अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री साय से की सौजन्य  भेंट

सभी को नदी के प्रति आदतों और व्यवहार में बदलाव लाने की जरूरत: रेखा गुप्ता

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि हम सभी को नदी के प्रति अपनी...
दिल्ली 
सभी को नदी के प्रति आदतों और व्यवहार में बदलाव लाने की जरूरत: रेखा गुप्ता

उत्तर प्रदेश

मऊ में गुरु स्मृति और कैंची धाम उत्सव पर गौशाला में गूंजा सुंदरकांड पाठ

मऊ। उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में हनुमत कृपा सेवा समिति श्री सुंदरकांड पाठ परिवार के तत्वावधान में रविवार को...
उत्तर प्रदेश 
मऊ में गुरु स्मृति और कैंची धाम उत्सव पर गौशाला में गूंजा सुंदरकांड पाठ

पूर्व विधायक के बेटे ने पत्नी को गोली मार खुद भी दी जान, राजनीतिक गलियारों में हड़कंप

फिरोजाबाद । फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में शनिवार रात एक प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार में हुई दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पूर्व विधायक के बेटे ने पत्नी को गोली मार खुद भी दी जान, राजनीतिक गलियारों में हड़कंप

विश्व हिन्दू परिषद सितंबर माह से वर्षभर देश में मनाएगा अशोक सिंहल की जन्म शताब्दी 

लखनऊ । विश्व हिन्दू परिषद इस वर्ष सितंबर माह से वर्षभर देशभर में अशोक सिंहल की जन्म शताब्दी मनाएगी। जन्म...
उत्तर प्रदेश 
विश्व हिन्दू परिषद सितंबर माह से वर्षभर देश में मनाएगा अशोक सिंहल की जन्म शताब्दी 

सुशासन, गरीब कल्याण के 12 वर्ष : केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं से विकास : ब्रजेश पाठक

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि बीते 12 वर्षों में देश ने सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण...
उत्तर प्रदेश 
सुशासन, गरीब कल्याण के 12 वर्ष : केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं से विकास : ब्रजेश पाठक