मऊ में गुरु स्मृति और कैंची धाम उत्सव पर गौशाला में गूंजा सुंदरकांड पाठ

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

मऊ। उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में हनुमत कृपा सेवा समिति श्री सुंदरकांड पाठ परिवार के तत्वावधान में रविवार को गोपाल गौशाला परिसर में गुरु स्मृति एवं कैंची धाम वार्षिक उत्सव के अवसर पर भव्य धार्मिक एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक श्री सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा के पाठ से हुआ। समिति के सेवादारों ने पूरे समर्पण भाव के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए और उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पाठ में सहभागिता कर भगवान हनुमान का गुणगान किया तथा समाज में धार्मिक जागरूकता और सेवा भावना का संदेश दिया।

15 वर्षों से निःशुल्क धार्मिक और सामाजिक सेवा में जुटी समिति

समिति के मुखिया चंद्रशेखर अग्रवाल उर्फ चंदू चाचा ने बताया कि हनुमत सेवा समिति पिछले 15 वर्षों से लगातार प्रत्येक शनिवार नगर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों एवं स्थायी सदस्यों के आवासों पर निःशुल्क श्री सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान चालीसा का आयोजन करती आ रही है। उन्होंने बताया कि समिति ने दिसंबर 2025 में सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न कराया था। इसके अतिरिक्त वाराणसी स्थित बाबा काशी विश्वनाथ धाम और बागेश्वर धाम में भी समिति द्वारा विशाल स्तर पर धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा चुका है। समिति की यह निरंतर सेवा धार्मिक चेतना के साथ-साथ सामाजिक एकता और संस्कारों को भी मजबूत करने का कार्य कर रही है।

गुरुदेव कमलेश राय महाराज को श्रद्धांजलि, पशु-पक्षियों के लिए हुआ भंडारा

रविवार का यह विशेष आयोजन हनुमत सेवा समिति के पुरोधा एवं गोलोक्वासी पूज्य कमलेश राय जी महाराज की चौथी पुण्यतिथि तथा कैंची धाम बाबा के वार्षिक उत्सव के संयुक्त अवसर पर आयोजित किया गया। समिति के सदस्यों ने अपने गुरुदेव को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सुंदरकांड पाठ कराया और उनके द्वारा दिए गए आध्यात्मिक एवं सामाजिक मूल्यों को याद किया। इस अवसर पर गौशाला में पशु-पक्षियों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग पांच कुंतल सब्जियां, फल, चना, गुड़, रोटियां, हरा चारा एवं अन्य खाद्य सामग्री गौवंश,बंदरो और पक्षियों को समर्पित की गई। समिति के इस अनूठे सेवा कार्य की स्थानीय लोगों ने मुक्त कंठ से सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया। सरायलखांशी थाना प्रभारी घनश्याम यादव पुलिसकर्मियों के साथ सुंदरकांड पाठ में शामिल हुए और विधिवत आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया। गौशाला में पशु-पक्षियों को रोटियां, हरी सब्जियां और अन्य खाद्य सामग्री खिलाकर गौसेवा का संदेश दिया।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

ओमान तट के पास घटना और होर्मुज तनाव को लेकर सियासी विवाद तेज

नई दिल्ली । ओमान के पास होर्मुज जलडमरूमध्य क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के दौरान भारतीय नाविकों की मौत को...
अंतर्राष्ट्रीय 
ओमान तट के पास घटना और होर्मुज तनाव को लेकर सियासी विवाद तेज

रक्तदाताओं को तीन माह तक किलकारी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मिलेगा निःशुल्क ओपीडी की सुविधा - सी.एम. पटेल

बस्ती - विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को नगर पंचायत कप्तानगंज के किलकारी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में प्रभावती...
उत्तर प्रदेश 
रक्तदाताओं को तीन माह तक किलकारी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मिलेगा निःशुल्क ओपीडी की सुविधा - सी.एम. पटेल

भागलपुर: खेल रहे मासूम पर कुत्ते ने किया हमला, कई जगह काटकर किया घायल

भागलपुर। पुलिस जिला नवगछिया के रंगरा चौक थाना क्षेत्र के सलीमपुर वैसी जहांगीरपुर गांव निवासी मोहम्मद इरशाद के पुत्र मोहम्मद...
बिहार 
भागलपुर: खेल रहे मासूम पर कुत्ते ने किया हमला, कई जगह काटकर किया घायल

निःशुल्क शिविर से 60 मरीजों का नेत्र परीक्षण

बस्ती - ग्रामीण डेवलपमेंट फाउण्डेशन और नवज्योति मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल द्वारा संचालित ‘नेत्र बंसत’ ग्रामीण हेल्थ प्रोग्राम सिद्धार्थनगर सर्पोटेट साइट सेवर्स...
उत्तर प्रदेश 
निःशुल्क शिविर से 60 मरीजों का नेत्र परीक्षण

पुण्यतिथि पर याद किये गये परमेश्वरदत्त प्रजापतिः योगदान पर चर्चा

बस्ती - अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ द्वारा संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय परमेश्वर दत्त  प्रजापति नाजिर को उनकी  47 वीं पुण्यतिथि...
उत्तर प्रदेश 
पुण्यतिथि पर याद किये गये परमेश्वरदत्त प्रजापतिः योगदान पर चर्चा

उत्तर प्रदेश

रक्तदाताओं को तीन माह तक किलकारी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मिलेगा निःशुल्क ओपीडी की सुविधा - सी.एम. पटेल

बस्ती - विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को नगर पंचायत कप्तानगंज के किलकारी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में प्रभावती...
उत्तर प्रदेश 
रक्तदाताओं को तीन माह तक किलकारी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मिलेगा निःशुल्क ओपीडी की सुविधा - सी.एम. पटेल

निःशुल्क शिविर से 60 मरीजों का नेत्र परीक्षण

बस्ती - ग्रामीण डेवलपमेंट फाउण्डेशन और नवज्योति मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल द्वारा संचालित ‘नेत्र बंसत’ ग्रामीण हेल्थ प्रोग्राम सिद्धार्थनगर सर्पोटेट साइट सेवर्स...
उत्तर प्रदेश 
निःशुल्क शिविर से 60 मरीजों का नेत्र परीक्षण

पुण्यतिथि पर याद किये गये परमेश्वरदत्त प्रजापतिः योगदान पर चर्चा

बस्ती - अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ द्वारा संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय परमेश्वर दत्त  प्रजापति नाजिर को उनकी  47 वीं पुण्यतिथि...
उत्तर प्रदेश 
पुण्यतिथि पर याद किये गये परमेश्वरदत्त प्रजापतिः योगदान पर चर्चा

आटो रिक्शा चालको की बैठक में उठा उत्पीड़न का मुद्दा

बस्ती - रविवार को आटो रिक्शा जन कल्याण समिति की बैठक राजकीय इण्टर कालेज के परिसर में अध्यक्ष मो. हारून...
उत्तर प्रदेश 
आटो रिक्शा चालको की बैठक में उठा उत्पीड़न का मुद्दा