भागलपुर: खेल रहे मासूम पर कुत्ते ने किया हमला, कई जगह काटकर किया घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भागलपुर। पुलिस जिला नवगछिया के रंगरा चौक थाना क्षेत्र के सलीमपुर वैसी जहांगीरपुर गांव निवासी मोहम्मद इरशाद के पुत्र मोहम्मद अलिफियां को एक कुत्ते ने रविवार को हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद परिजन में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में बच्चे को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया लाया गया।

परिजन ने बताया कि अलिफियां घर के समीप अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान किसी शरारती बच्चे ने पास में मौजूद एक कुत्ते को पत्थर मार दिया। पत्थर लगने के बाद कुत्ता उग्र हो गया और सामने खेल रहे अलिफियां पर अचानक हमला कर दिया।

कुत्ते ने बच्चे के हाथ को कई जगह दांत से काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के दौरान बच्चे के हाथ में कई स्थानों पर गहरे जख्म हो गए और काफी खून बहने लगा। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्ते को भगाकर उसे बचाया।

घटना के बाद परिजन तत्काल बच्चे को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। जांच के दौरान बच्चे के हाथ पर कुत्ते के दांतों के कई निशान पाए गए।

चिकित्सक ने आवश्यक उपचार के साथ एंटी-रेबीज वैक्सीन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। फिलहाल बच्चे की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। चिकित्सकों ने परिजन को निर्धारित समय पर सभी वैक्सीन लेने और बच्चे की नियमित निगरानी रखने की सलाह दी है।

सीवान: बगीचे में अधेड़ का शव मिलने से फैली सनसनी, परिजनों में पसरा मातम  ये खबर भी पढ़े : सीवान: बगीचे में अधेड़ का शव मिलने से फैली सनसनी, परिजनों में पसरा मातम

12 करोड़ के मोबाइल से भरा कंटेनर रहस्यमय ढंग से गायब, जांच में जुटी एसआईटी  ये खबर भी पढ़े : 12 करोड़ के मोबाइल से भरा कंटेनर रहस्यमय ढंग से गायब, जांच में जुटी एसआईटी 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

विश्व रक्तदाता दिवस पर सेवार्थ संस्थान ट्रॉमा सेंटर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 35 लोगो ने रक्तदान किया

फिरोजाबाद, रक्तदान महादान इसी संकल्प के साथ विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर एस. ए. ब्लड डोनेशन क्लब- निफा व...
विश्व रक्तदाता दिवस पर सेवार्थ संस्थान ट्रॉमा सेंटर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 35 लोगो ने रक्तदान किया

घरेलू उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वैश्विक पहचान की जरूरत : अखिलेश यादव

आगरा ।  समाजवादी पार्टी (सपा ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार काे आगरा में अपने विजन इंडिया कार्यक्रम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 घरेलू उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वैश्विक पहचान की जरूरत : अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश