मैरवा स्टेशन पर सिग्नल केबल चोरी नाकाम, आरपीएफ ने युवक को दबोचा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सीवान। जिले के मैरवा रेलवे स्टेशन क्षेत्र में रेल संपत्ति चोरी की कोशिश को विफल करते हुए रेलवे सुरक्षा बल ने एक युवक को चोरी की सिग्नल केबल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 25 हाथ लंबी 12-कोर सिग्नल केबल और केबल काटने में प्रयुक्त हेक्सा ब्लेड बरामद किया गया है।

गिरफ्तार युवक गंगासागर यादव सीवान जिले के गुठनी थाने के मनचउर गांव का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर शाम लगभग सात बजे मैरवा रेलवे स्टेशन पर रेल संपत्ति सुरक्षा एवं अपराध निरोधक ड्यूटी के दौरान उप निरीक्षक जयेंद्र कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबल देवेंद्र गुप्ता तथा कांस्टेबल लक्ष्मण यादव प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी कर रहे थे।

इसी दौरान स्टेशन के पश्चिमी छोर स्थित पुराने मालगोदाम के समीप एक युवक सफेद प्लास्टिक के बोरे में भारी सामान लेकर जाता दिखाई दिया। संदेह होने पर आरपीएफ टीम ने उसे घेरकर पकड़ लिया और बोरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बोरे से लगभग 25 हाथ लंबी 12-कोर सिग्नल केबल तथा एक हेक्सा ब्लेड बरामद हुआ।

पूछताछ के दौरान युवक बरामद रेल संपत्ति के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या स्वामित्व का प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। रेलवे के संबंधित विभाग ने बरामद सिग्नल केबल की अनुमानित कीमत करीब 5 हजार रुपये आंकी है।

मामले में आरपीएफ पोस्ट सीवान पर मुकदमा संख्या 06/26 दर्ज कर रेल संपत्ति अधिनियम की धारा 3 के तहत कार्रवाई की गई है। प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी उप निरीक्षक अशोक कुमार सिंह को सौंपी गई है।

बिहार: बारातियों से भरी बस पलटी, हादसे में व्यक्ति की मौत, दर्जनों घायल ये खबर भी पढ़े : बिहार: बारातियों से भरी बस पलटी, हादसे में व्यक्ति की मौत, दर्जनों घायल

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

आज का राशिफल 3 अगस्त 2026: सावन सोमवार पर जानें प्रेम,परिवार और स्वास्थ्य का हाल

मेष   दिन आपके लिए उत्साह और नई ऊर्जा लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का उचित फल मिलेगा। वरिष्ठ वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 3 अगस्त 2026: सावन सोमवार पर जानें प्रेम,परिवार और स्वास्थ्य का हाल

शेख हसीना पहली बार दिल्ली में मीडिया से करेंगी बात, पूरे दो साल बाद आएंगी सामने

नई दिल्ली: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पहली बार भारत में मीडिया के सामने आने वाली हैं। बांग्लादेश में...
अंतर्राष्ट्रीय 
शेख हसीना पहली बार दिल्ली में मीडिया से करेंगी बात, पूरे दो साल बाद आएंगी सामने

इंसान दशकों से नहीं कर पाए, AI ने सुलझा दी 10 अनसुलझी गुत्थियां

नई दिल्ली। AI की दुनिया में एक बड़ी घटना घटी है। दरअसल ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI ने घोषणा की...
टेक-मित्र 
इंसान दशकों से नहीं कर पाए, AI ने सुलझा दी 10 अनसुलझी गुत्थियां

मौसम 3 अगस्त: आज 22 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 3 अगस्त 2026: देश के कई राज्यों में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त...
राष्ट्रीय 
मौसम 3 अगस्त: आज 22 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

कानपुर में 'आप' का भाजपा पर हमला, बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव का उठाया मुद्दा

कानपुर। बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव जैसे मुद्दों पर सरकार जवाब देने में विफल रही है।" यह बातें रविवार...
उत्तर प्रदेश 

श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर मुरादाबाद में नर्सरी से कक्षा 12 तक का अवकाश घोषित

मुरादाबाद। मुरादाबाद के जिला अधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया सावन मास के प्रथम सोमवार पर जनपद के विभिन्न मंदिरों में कांवड़ियों...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर मुरादाबाद में नर्सरी से कक्षा 12 तक का अवकाश घोषित

समाज सेवा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे, 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' होगा प्रमुख अभियान : निल्या चावला

कानपुर। समाज सेवा के प्रति रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गौरव की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया जाएगा। 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' के...
उत्तर प्रदेश 
समाज सेवा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे, 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' होगा प्रमुख अभियान : निल्या चावला

ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के प्रमुखों की बैठक 3-4 अगस्त काे लखनऊ में

लखनऊ। ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयों (एनएसओ) के प्रमुखों की बैठक भारत की अध्यक्षता में 3 से 4 अगस्त...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के प्रमुखों की बैठक 3-4 अगस्त काे लखनऊ में