बिहार: बारातियों से भरी बस पलटी, हादसे में व्यक्ति की मौत, दर्जनों घायल
सारण। तरैया-मशरख मुख्य मार्ग एसएच 73 पर गंडार गांव के समीप रविवार रात करीब 9 बजे एक सड़क दुर्घटना हो गया।
वैशाली के लालगंज से बारात लेकर गोपालगंज जा रही एक बस के चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बस ने पहले एक नीम के पेड़, बिजली के खंभे और बेड़ी को तोड़ा और फिर सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में मृत व्यक्ति की पहचान आरा विशुनपुर निवासी मो. असगर के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों, डायल 112 और तरैया थाना पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया। बस में फंसे लोगों को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया।
एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों को तत्काल तरैया रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को छपरा सदर अस्पताल व अनुमंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना का मुख्य कारण बस चालक की तेज रफ्तार थी।
ये खबर भी पढ़े : 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' पर श्रद्धालुओं को विशेष सौगात, धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई गति
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
