'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' पर श्रद्धालुओं को विशेष सौगात, धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई गति

बिहार सरकार की ऐतिहासिक पहल : संजय सरावगी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पटना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पाटलिपुत्र जंक्शन से 1100 श्रद्धालुओं को भगवान श्री सोमनाथ के दर्शन के लिए विशेष ट्रेन से रवाना किए जाने को बिहार सरकार की ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण पहल बताया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य सरकार सनातन आस्था, भारतीय संस्कृति और धार्मिक पर्यटन को नई ऊर्जा देने का कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि यह पहल केवल एक तीर्थयात्रा नहीं, बल्कि देश की सांस्कृतिक चेतना और सनातन परंपरा के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

संजय सरावगी ने कहा कि 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व असाधारण आस्था के 1000 वर्ष' के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेन की व्यवस्था करना करोड़ों सनातन श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान है।

भगवान श्री सोमनाथ का पावन धाम भारतीय सभ्यता, संस्कृति, आस्था और आत्मसम्मान का प्रतीक रहा है। ऐसे ऐतिहासिक अवसर पर बिहार के श्रद्धालुओं को दर्शन का अवसर उपलब्ध कराना अत्यंत सराहनीय कदम है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करना सीख रहा है, वहीं बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार इस विरासत को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों के विकास, सांस्कृतिक आयोजनों के विस्तार और श्रद्धालुओं की सुविधाओं में वृद्धि के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता स्पष्ट दिखाई दे रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह पहल बिहार की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करेगी और धार्मिक पर्यटन को भी नई गति देगी। इससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिलने के साथ-साथ राज्य की सांस्कृतिक विरासत को भी व्यापक पहचान मिलेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार विकास और विरासत को साथ लेकर चलने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है तथा आस्था, संस्कृति और राष्ट्रगौरव को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

संजय सरावगी ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, कला एवं संस्कृति विभाग तथा इस आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

 बंद कमरे में मिला छात्रा का संदिग्ध परिस्थितियो में शव, इलाके में फैली सनसनी ये खबर भी पढ़े :  बंद कमरे में मिला छात्रा का संदिग्ध परिस्थितियो में शव, इलाके में फैली सनसनी

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

फर्रुखाबाद: दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुरानी रंजिश का आरोप

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में दबंगो ने पीटपीट कर युवक की हत्या कर दी।...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुरानी रंजिश का आरोप

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने की 65 लाख लीटर डीजल बचाकर 81 करोड़ की बचत

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए भारतीय...
छत्तीसगढ़ 
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने की 65 लाख लीटर डीजल बचाकर 81 करोड़ की बचत

पाकिस्तान को भारत की दो टूक, सिंधु जल संधि अब पुराने रूप में नहीं लौटेगी

नई दिल्ली। पाकिस्तान द्वारा कनाडा से मध्यस्थता की कोशिशों के बीच भारत ने स्पष्ट किया है कि 1960 की सिंधु...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान को भारत की दो टूक, सिंधु जल संधि अब पुराने रूप में नहीं लौटेगी

मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; किसानों को मिली राहत

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार को मुरैना, भिंड, दमोह और कटनी...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; किसानों को मिली राहत

नेपाल में शवगृह शुल्क पर भी लगा 3% टैक्स, सरकार के फैसले पर उठे सवाल

काठमांडू। नेपाल सरकार की नए टैक्स नीति तहत अब मृत्यु के बाद भी टैक्स देना पड़ेगा। शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में शवगृह शुल्क पर भी लगा 3% टैक्स, सरकार के फैसले पर उठे सवाल

उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुरानी रंजिश का आरोप

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में दबंगो ने पीटपीट कर युवक की हत्या कर दी।...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुरानी रंजिश का आरोप

प्रयागराज: कुम्हारों को मिलेगा आधुनिक उपकरणों का लाभ, 23 जुलाई को होगा चयन साक्षात्कार

प्रयागराज। पारंपरिक कुम्हारी कला को आधुनिक तकनीक से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड लगातार कार्य...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: कुम्हारों को मिलेगा आधुनिक उपकरणों का लाभ, 23 जुलाई को होगा चयन साक्षात्कार

बाढ़ हो या सूखा, हर नागरिक की सुरक्षा-सुविधा सुनिश्चित हो : मुख्यमंत्री

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बाढ़ हो या सूखा, प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा, किसानों की फसल और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बाढ़ हो या सूखा, हर नागरिक की सुरक्षा-सुविधा सुनिश्चित हो : मुख्यमंत्री

कांवड यात्रा को सकुशल संपन्न कराना शासन की प्राथमिकता : मुख्य सचिव

लखनऊ/मेरठ। कांवड यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराये जाने हेतु शासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कांवड यात्रा को सकुशल संपन्न कराना शासन की प्राथमिकता : मुख्य सचिव