सेवार्थ संस्थान ट्रॉमा सेंटर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 35 लोगों ने रक्तदान किया

Published By Ravindra
On
Ravindra Picture

IMG_20260614_175801
फिरोजाबाद, रक्तदान महादान इसी संकल्प के साथ विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर एस. ए. ब्लड डोनेशन क्लब- निफा व इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी , जीवन रक्षा हेल्प फाउंडेशन के तत्वावधान में सेवार्थ संस्थान ट्रॉमा सेंटर ब्लड बैंक फिरोजाबाद में व जिला अस्पताल ब्लड बैंक में  डॉ. अमित गुप्ता (रक्तवीर) नेतृत्व में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजन किया गया 

इस रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य रक्तदान को बढ़ावा देना और जरूरतमंदों की जान बचाना है। एवं जनपद  में रक्त की कमी को दूर करना है। समाज के रक्तदाता  किसी अंजान असहाय , जरूरतमन्द के जीवन बचाने के लिए समय- समय पर रक्तदान कर उनके जीवन बचाने के लिए प्रयासरत है। इस दौरान डॉ .अमित गुप्ता (रक्तवीर) संस्थापक अध्यक्ष एस. ए. ब्लड डोनेशन क्लब , जीवन रक्षा हेल्प फाउंडेशन व आगरा जोनल कोऑर्डिनेटर निफा व आजीवन सदस्य इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी  ने कहा कि  विगत 15 वर्षों से निःस्वार्थ मानवसेवा भावना के साथ हम और हमारे क्लब के रक्तदाता  असहाय , जरूरतमंदों , ब्लड कैंसर , डायलिसिस , एनीमिया , दुर्घटनाग्रस्त मरीजों, गर्भवती महिलाओं  के लिए रक्त की आवश्यकता पड़ने पर निःस्वार्थ मानवसेवा भावना से रक्त की उपलब्धता के लिए नियमित रूप से  कार्य कर रहे हैं।   असहाय व  जरूरतमंदों  निराश्रितों के लिए  निशुल्क रक्तसेवा  के माध्यम से अनगिनत अंजान व असहाय ,जरूरतमंदों को जीवनदान देने के कार्य में समर्पित होकर  समय समय रक्तदान शिविरों का आयोजन कर रहे है। ताकि रक्त के अभाव में किसी भी जरूरत मन्द मरीज की जान न जाने पाये।
 इस रक्तदान शिविर में  रक्तदान सेवा क्षेत्र से जुड़े रक्तदाताओं व महिलाओं ने बढ़चढ़ कर शिविर में पहुँचकर रक्तदान किया और इस अभियान का हिस्सा बनें। रक्तदान जैसे  पुण्य दान के मानवीय संवेदना के  एक कदम से किसी की ज़िंदगी बच सकती है!"रक्तदान कीजिए और किसी असहाय व जरूरतमन्द मरीजों को जीवनदान दीजिए।  
इस अवसर पर *42 रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया*।  *जिसमे 35  रक्तदाताओं ने सेवार्थ संस्थान ट्रॉमा सेंटर ब्लड बैंक  स्वैच्छिक में रक्तदान किया। तथा 07 रक्तदाताओ ने जिला अस्पताल ब्लड बैंक में रक्तदान किया। 11  लोगों ने रक्त परीक्षण कराया* ताकि जरूरत पड़ने पर रक्तदान कर सके।
इस दौरान प्रमुख़ रूप से सेवार्थ संस्थान ट्रॉमा सेंटर के अध्यक्ष पीके जिंदल व मोहन जिंदल ने रक्तदाताओ का उत्साहवर्धन कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। रक्तदान करने वाले में  प्रमुख रूप से सोहिल अग्रवाल , रीतेश आर्य , आनन्द वर्मा , मनोज कुमार सिंह , प्रवीन अग्रवाल , तन्मय शर्मा , सचिन शर्मा , श्रीमती मीनू अरोरा , अंकित शर्मा , योगी राज , हर्ष मित्तल , पलक मित्तल, विष्णु गुप्ता , श्रीमती श्वेता बघेल ,  शिवम गुप्ता , प्रिंस गुप्ता , अनिल कुमार , पंकज अग्रवाल ,  सत्यम अग्रवाल , भूपेश गुप्ता , शैलेन्द्र अग्रवाल, कुशाग्र अग्रवाल ,  मोहित गुप्ता ,किशन कुमार , ललित गुप्ता , अनिल सविता , हिमांशु यादव , सनी , राहुल , अंकित , अनुज , शैलेन्द्र , वीरू , अभिषेक , गोपाल ,  साकेत अग्रवाल , अनिल चतुर्वेदी व अन्य लोगों ने रक्तदान किया।
इस दौरान ब्लड प्रभारी डॉ . अस्मिता , पंकज सारस्वत , महेन्द्र द्विवेदी , सत्यम अग्रवाल ,  कन्हैया वार्ष्णेय सतीश चंद्र प्रजापति , सुनील वर्मा, ख़ुशी गुप्ता का सहयोग सराहनीय रहा।

सिटी रेलवे ब्रिज के पास सड़क हादसे में स्कूटी सवार भाई की मौत, बहन घायल ये खबर भी पढ़े : सिटी रेलवे ब्रिज के पास सड़क हादसे में स्कूटी सवार भाई की मौत, बहन घायल

लेखक के बारे में

Ravindra Picture

रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।

नवीनतम

900 करोड़ से अधिक की सौगात: सीएम योगी ने मैदान में अजमाया हाथ

​कार्यक्रम के दौरान एक दिलचस्प नजारा तब देखने को मिला जब सीएम योगी खुद मैदान में हॉकी स्टिक थामकर उतरे...
900 करोड़ से अधिक की सौगात: सीएम योगी ने मैदान में अजमाया हाथ

विश्व रक्तदाता दिवस पर युवान फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित

अम्बेडकरनगर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी राज्य शाखा द्वारा राज्य स्तरीय उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित...
उत्तर प्रदेश 
 विश्व रक्तदाता दिवस पर युवान फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित

प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, प्रदान की आर्थिक सहायता

अम्बेडकरनगर। प्रभारी मंत्री, जनपद अम्बेडकरनगर एवं कैबिनेट मंत्री, पंचायती राज तथा अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग, ओम प्रकाश...
उत्तर प्रदेश 
प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, प्रदान की आर्थिक सहायता

त्रि-दिवसीय विकास खंड स्तरीय जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ शुभारंभ

अम्बेडकरनगर।केंद्र सरकार के सफलतापूर्वक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिनांक 05 जून 2026 से 21 जून 2026 तक...
उत्तर प्रदेश 
त्रि-दिवसीय विकास खंड स्तरीय जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ शुभारंभ

मारवाड़ी युवा मंच,भव्य रक्तदान शिविर, 75 यूनिट रक्त संग्रहित

गोरखपुर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच गोरखपुर शाखा द्वारा होटल रॉयल रेजीडेंसी के रीत हॉल में...