जेडीए की बड़ी कार्रवाई, 300 करोड़ की 100 बीघा सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने अवैध अतिक्रमणों और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सुमेल स्थित करीब 100 बीघा बेशकीमती सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया है। जेडीए के अनुसार इस भूमि की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 300 करोड़ रुपये है।

जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन के निर्देश पर प्रवर्तन शाखा ने जोन-10 क्षेत्राधिकार के अंतर्गत ग्राम सुमेल, बैदाणा की ढाणी में कार्रवाई की। उप महानिरीक्षक पुलिस आनंद शर्मा ने बताया कि खसरा संख्या 208/1 की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर अवैध कॉलोनी बसाने का प्रयास किया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि भूमि पर 13 पक्के मकान, निर्माणाधीन ढांचे, प्लॉटों की बाउंड्रीवाल, टीनशेडनुमा कोठरियां, तारबंदी, मिट्टी की डोल, कांटों की बाड़, झाड़ियां तथा अन्य अवैध निर्माण कर कब्जा किया गया था। सूचना और जांच के बाद रविवार को जेडीए के प्रवर्तन दस्ते ने व्यापक कार्रवाई को अंजाम दिया।

कार्रवाई के दौरान मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन, विभिन्न जोनों के उप नियंत्रक प्रवर्तन, प्रवर्तन अधिकारी तथा जोन-10 के राजस्व एवं तकनीकी स्टाफ मौजूद रहे। पुलिस आयुक्तालय जयपुर से प्राप्त अतिरिक्त पुलिस बल और स्थानीय जामड़ोली थाना पुलिस के सहयोग से अभियान चलाया गया।

जेडीए के प्रवर्तन दस्ते ने जेसीबी मशीनों और मजदूरों की सहायता से सभी अवैध निर्माणों एवं अतिक्रमणों को हटाकर करीब 100 बीघा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि अवैध कॉलोनियों और सरकारी भूमि पर कब्जों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हाईवे पर बड़ा हादसा, केमिकल से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा; चालक केबिन में फंसा ये खबर भी पढ़े : हाईवे पर बड़ा हादसा, केमिकल से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा; चालक केबिन में फंसा

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मौसम 6 अगस्त: आज 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, 18 जिलों में बरसेंगे बादल

नई दिल्ली। मौसम 6 अगस्त : देशभर में मानसून एक बार फिर से रौद्र रूप दिखाने वाला है। भारतीय मौसम...
राष्ट्रीय 
मौसम 6 अगस्त: आज 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, 18 जिलों में बरसेंगे बादल

राशिफल : 06 अगस्त, 2026: इनका आज समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा

मेष- समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी।...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल : 06 अगस्त, 2026: इनका आज समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा

प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

कौशाम्बी। जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज कस्बे में बुधवार देर शाम एक निजी अस्पताल में प्रसव...
उत्तर प्रदेश 
प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

नेपाल और इंडोनेशिया से संस्कृत सहयोग पर वार्ता, होंगे विशेष कार्यक्रम

देहरादून। विश्व संस्कृत दिवस से पहले उत्तराखंड ने संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार और भारतीय ज्ञान परंपरा के विस्तार की दिशा...
राष्ट्रीय  उत्तराखंड 
 नेपाल और इंडोनेशिया से संस्कृत सहयोग पर वार्ता, होंगे विशेष कार्यक्रम

जबलपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

जबलपुर। शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिमूर्ति नगर स्थित कृष्णा कॉलोनी में बुधवार को एक युवक की चाकू मारकर...
मध्य प्रदेश 
जबलपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश

प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

कौशाम्बी। जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज कस्बे में बुधवार देर शाम एक निजी अस्पताल में प्रसव...
उत्तर प्रदेश 
प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

फिरोजाबाद: पति ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, आरोपित पत्नी गिरफ्तार

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिराेजाबाद जिले के थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम ने बुधवार को पति को आत्महत्या के लिए उकसाने...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद: पति ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, आरोपित पत्नी गिरफ्तार