भारत विकास परिषद 'छोटी काशी' शाखा द्वारा भव्य 'सम्मान एवं दायित्व ग्रहण समारोह' का आयोजन

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

अंशिका सक्सेना

गोला गोकर्णनाथ-खीरी,14 जून(तरूणमित्र)‌। रविवार को गोला  के लक्ष्मी मैरिज लॉन में भारत विकास परिषद, नैमिष प्रान्त की 'छोटी काशी' शाखा द्वारा एक गरिमामय 'सम्मान एवं दायित्व ग्रहण समारोह' आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य परिषद के सदस्यों का सम्मान करना और नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को उनके नवीन दायित्वों से औपचारिक रूप से परिचित कराना था। सर्वप्रथम अतिथियों ने भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रान्तीय अध्यक्ष (भा.वि.प., नैमिष प्रान्त) रमेश कुमार वर्मा ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में रमेश वर्मा ने कहा कि "भारत विकास परिषद सेवा और समर्पण का एक ऐसा मंच है जहाँ प्रत्येक सदस्य राष्ट्र निर्माण की मुख्य धारा से जुड़ता है। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को अपनी पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ संगठन के कार्यों को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है, ताकि 'छोटी काशी' शाखा समाज के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन सके।"

दुबई से कैप्सूल में सोने का बुरादा मंगवाने वाले दो तस्कर गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : दुबई से कैप्सूल में सोने का बुरादा मंगवाने वाले दो तस्कर गिरफ्तार

मुख्य अतिथि गोला विधायक अमन गिरि ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत विकास परिषद जैसी संस्थाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा का भाव पहुँचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का दायित्व समाज में नई ऊर्जा का संचार करेगा।
विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्षा नगर पालिका गोला मीनाक्षी अग्रवाल ने संगठन के 'स्वस्थ-समर्थ-संस्कारि त भारत' के मूल मंत्र की व्याख्या करते हुए सदस्यों को नैतिक मूल्यों का वाहक बताया।

मुख्य वक्ता डॉ0 द्वारिका प्रसाद रस्तोगी (प्रान्तीय संरक्षक, भा.वि.प., नैमिष प्रान्त) ने परिषद के 'संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण' के पंच-सूत्रों को जीवन में उतारने की अपील की। समारोह में 'छोटी काशी' शाखा की नई टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाकर दायित्व ग्रहण कराया गया। जिसमें अध्यक्ष अनुज खरे, सचिव मनोज वर्मा, कोषाध्यक्ष पटेल सुशील वर्मा, महिला संयोजिका प्रियंका गुप्ता के अतिरिक्त गतिविधि संयोजकों एवं सहसंयोजकों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

छोटी काशी परिवार' के सभी सदस्यों के सहयोग से यह कार्यक्रम 'स्वस्थ-समर्थ-संस्कारित भारत' के संकल्प को नई दिशा देने वाला सिद्ध हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन महेंद्र वर्मा ने किया। इससे पूर्व सचिव ने गत सत्र में हुए कार्यों की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। पूर्व कोषाध्यक्ष ने गत सत्र के आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। अंत में शाखा अध्यक्ष अनुज खरे ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम जिला समन्वयक रामसागर वर्मा, पूर्व कोषाध्यक्ष संजय शुक्ला, संरक्षक शैलेंद्र सक्सेना, आदित्य पांडे, डॉ0 राजीव राठौर, डॉ0 हिमांशु मिश्रा, आदर्श सोनी, दीपक हालन, जितेश मेहता, अनिल जलोटा, डॉक्टर अवधेश सिंह, विक्रम वर्मा, आदर्श जायसवाल, गौरव राजपूत, कमलेश सिंह, रमेश चंद्र वर्मा, एड0 प्रमोद वर्मा, संजीव राजपूत, पवनेश वर्मा, बी डी वर्मा, गौरव वर्मा, राजीव राजपूत, रमाशंकर कटियार, कमलेश सिंह, अरुण शर्मा, डॉ0 आलोक वर्मा, योगेश कनौजिया, अवधेश वर्मा, विक्रम वर्मा, अजय गुप्ता, सर्वेंद्र अनुराग, नीरज सक्सेना, निधि खरे, संजय तिवारी, आलोक तिवारी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

 

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

धूत ट्रांसमिशन का आईपीओ 10 अगस्त को बाजार में मचेगा घमासान

धूत ट्रांसमिशन के आईपीओ की 10 अगस्त को होगी धमाकेदार एंट्री मुंबई (अनिल बेदाग)। ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स क्षेत्र की कंपनी धूत...
कारोबार  महाराष्ट्र 
धूत ट्रांसमिशन का आईपीओ 10 अगस्त को बाजार में मचेगा घमासान

बॉम्बे हाईकोर्ट से नितिन गडकरी को बड़ी राहत, जनिये किस मामले में

मुंबई । केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को अपमानजनक कंटेंट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। नितिन गडकरी...
राष्ट्रीय  राज्य  महाराष्ट्र 
बॉम्बे हाईकोर्ट से नितिन गडकरी को बड़ी राहत, जनिये किस मामले में

सदर कार्यालय में जमीनों की रजिस्ट्री पर बार एसोसिएशन का विरोध

मोहनलालगंज, लखनऊ। शासन ने जमीन की खरीद-फरोख्त में खरीददारों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते...
उत्तर प्रदेश 
सदर कार्यालय में जमीनों की रजिस्ट्री पर बार एसोसिएशन का विरोध

उत्तर प्रदेश

सदर कार्यालय में जमीनों की रजिस्ट्री पर बार एसोसिएशन का विरोध

मोहनलालगंज, लखनऊ। शासन ने जमीन की खरीद-फरोख्त में खरीददारों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते...
उत्तर प्रदेश 
सदर कार्यालय में जमीनों की रजिस्ट्री पर बार एसोसिएशन का विरोध

रिश्तों का कत्ल: नौकरी की चाह में कलयुगी बेटे ने पिता की ली जान

बुजुर्ग मां की तहरीर पर पुलिस ने बहू व पोते पर गैर इरादन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर...
उत्तर प्रदेश 
रिश्तों का कत्ल: नौकरी की चाह में कलयुगी बेटे ने पिता की ली जान

26 साल पहले बिक चुकी जमीन की दोबारा रजिस्ट्री, पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत पांच पर मुकदमा

उन्नाव। करीब 26 वर्ष पहले विक्रय की जा चुकी भूमि की कथित तौर पर दोबारा रजिस्ट्री कराने का मामला सामने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
26 साल पहले बिक चुकी जमीन की दोबारा रजिस्ट्री, पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत पांच पर मुकदमा