जन कल्याण शिविर का आयोजन, अजय मिश्र टेनी ने आवास लाभार्थियों को सौंपी चाभियां

12 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर लगा स्वास्थ्य मेला, योजनाओं का लिया जायजा

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

शहनूर अली

निघासन-खीरी,14 जून(तरुणमित्र)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ब्लॉक सभागार में भव्य जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र 'टेनी' ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने ब्लाक सभागार में उपस्थित लोगों और लाभार्थियों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को बताया।

"बेटी, बेटी होती है, अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार्य नहीं" - सीएम योगी ये खबर भी पढ़े : "बेटी, बेटी होती है, अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार्य नहीं" - सीएम योगी

उद्घाटन के बाद उन्होंने कृषि, स्वास्थ्य, राजस्व, बाल विकास, सहकारिता सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति तथा लंबित मामलों की जानकारी ली। साथ ही लाभार्थियों से सीधे संवाद कर योजनाओं के बारे में बताया
मुख्य कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत नव निर्मित आवासों के लाभार्थियों को गृह प्रवेश के लिए चाभियां सौंपी गईं।

विश्व पर्यावरण पखवाड़े के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण शपथ एवं जागरूकता रैली का आयोजन ये खबर भी पढ़े : विश्व पर्यावरण पखवाड़े के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण शपथ एवं जागरूकता रैली का आयोजन

बाल विकास विभाग की ओर से जरूरतमंद महिलाओं को फल की टोकरी एवं पोषण किट वितरित की गई। वहीं अन्नप्राशन संस्कार कार्यक्रम में दर्जनों नवजात बच्चों को आशीर्वाद दिया गया।

 घरेलू उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वैश्विक पहचान की जरूरत : अखिलेश यादव ये खबर भी पढ़े :  घरेलू उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वैश्विक पहचान की जरूरत : अखिलेश यादव

अपने संबोधन में अजय मिश्र टेनी ने कहा कि केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा कन्या सुमंगला जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य कर रही है।
कार्यक्रम को निघासन नगर पंचायत अध्यक्ष बद्री प्रसाद मौर्य, पूर्व जिला महामंत्री अरविंद सिंह संजय तथा पूर्व जिला उपाध्यक्ष दयाशंकर मौर्य ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यसमिति सदस्य नागेंद्र सिंह सेंगर ने किया।

इस अवसर पर मीडिया प्रभारी रतीराम लोधी, जिला पंचायत सदस्य संजय गिरी, अशोक तिवारी, महेश गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, अनमोल सिंह, विपिन मौर्य, विमल तिवारी, दिग्विजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

900 करोड़ से अधिक की सौगात: सीएम योगी ने मैदान में अजमाया हाथ

​कार्यक्रम के दौरान एक दिलचस्प नजारा तब देखने को मिला जब सीएम योगी खुद मैदान में हॉकी स्टिक थामकर उतरे...
900 करोड़ से अधिक की सौगात: सीएम योगी ने मैदान में अजमाया हाथ

विश्व रक्तदाता दिवस पर युवान फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित

अम्बेडकरनगर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी राज्य शाखा द्वारा राज्य स्तरीय उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित...
उत्तर प्रदेश 
 विश्व रक्तदाता दिवस पर युवान फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित

प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, प्रदान की आर्थिक सहायता

अम्बेडकरनगर। प्रभारी मंत्री, जनपद अम्बेडकरनगर एवं कैबिनेट मंत्री, पंचायती राज तथा अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग, ओम प्रकाश...
उत्तर प्रदेश 
प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, प्रदान की आर्थिक सहायता

त्रि-दिवसीय विकास खंड स्तरीय जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ शुभारंभ

अम्बेडकरनगर।केंद्र सरकार के सफलतापूर्वक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिनांक 05 जून 2026 से 21 जून 2026 तक...
उत्तर प्रदेश 
त्रि-दिवसीय विकास खंड स्तरीय जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ शुभारंभ

मारवाड़ी युवा मंच,भव्य रक्तदान शिविर, 75 यूनिट रक्त संग्रहित

गोरखपुर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच गोरखपुर शाखा द्वारा होटल रॉयल रेजीडेंसी के रीत हॉल में...