प्राथमिक विद्यालय खंजननगर ने कीर्तिमान रचकर लगाई हैट्रिक।

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

विजयपाल सिंह

लखीमपुर-खीरी,12 जून(तरूणमित्र)। विकास खण्ड मितौली के परिषदीय विद्यालय प्राथमिक विद्यालय खंजननगर ने अपने विद्यालय की पांच छात्राओं का वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर में प्रवेश के लिए अंतिम रूप से चयन कराकर एक नया कीर्तिमान रच दिया है। 
 
प्राथमिक विद्यालय खंजननगर ने यह उपलब्धि लगातार तीन सालों से बरकरार रखते हुए हैट्रिक लगाई है। किसी एक परिषदीय विद्यालय से एक सत्र में पांच छात्राओं का स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के लिए अन्तिम चयन कराकर प्राथमिक विद्यालय खंजननगर लगातार दूसरी बार जनपद लखीमपुर खीरी का प्रथम विद्यालय बन गया है। 
इसी के साथ लगातार पिछले तीन वर्षों से अब तक ग्यारह बच्चों का स्पोर्ट्स कॉलेज गौरखपुर में चयन कराकर उत्तर प्रदेश का पहला परिषदीय विद्यालय बन गया है।
 
शैक्षिक सत्र 2024-25 में छात्रा सोनाली देवी का जिम्नास्टिक खेल में शैक्षिक सत्र 2025-26 में पांच छात्र-छात्राओं सरिता देवी,पूजा देवी, अंकिता पाल,साहिबा व छात्र अनमोल पाल का जिम्नास्टिक खेल में व वर्तमान शैक्षिक सत्र 2026-27 में तीन छात्राओं आरूषी देवी,रीमा,सोनी का जिम्नास्टिक खेल में व दो छात्राओं आकांक्षा राज,रूबी देवी का जूडो खेल में चयन हुआ है। 
 
गांव और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान बच्चे सीमित संसाधनों के बावजूद शिक्षा,खेल,और सरकारी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लगातार अपने परिवार,विद्यालय,क्षेत्र व प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं।इन छात्र छात्राओं ने सफलता हासिल करके जनपद का गौरव बढ़ाया है । कहा जाता है कि अगर आपके अन्दर मेहनत करने की हिम्मत हो तो आपके हौसलों को उड़ान मिल ही जाती है, अगर आप मेहनत करने से नहीं कतराते हैं तो मंजिल आपके कदमों में होती है। 
 
किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए एकाग्रता,साहस और दृढ़ निश्चय की आवश्यकता होती है। छात्राओं ने अपनी मेहनत व लगन से इस उपलब्धि को हासिल कर यह साबित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे भी किसी से कम नहीं है।
 
प्राथमिक विद्यालय खंजननगर के शिक्षक सलीम अहमद की कड़ी मेहनत व मार्गदर्शन में विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं का वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर में जिम्नास्टिक व जूडो खेल में प्रवेश के लिए अंतिम चयन हुआ है।
 
विद्यालय के शिक्षक सलीम अहमद ने बताया कि अगर सपनों को हकीकत में बदलना है तो उठो और चल पड़ो। मेहनत की राह आसान नहीं होती, लेकिन नतीजा शानदार होता है। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता यह एक प्रसिद्ध कहावत है जो बताती है कि सफलता आसानी से या जल्दी से नहीं मिलती है। इसके लिए कड़ी मेहनत, समर्पण और धैर्य की आवश्यकता होती है। 
 
हमारे विद्यालय की सभी चयनित छात्राओं ने बड़ी कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। यह सभी छात्राएं पढ़ाई के साथ साथ खेल में भी रुचि रखती थीं। विद्यालय से चयनित छात्राओं ने अपने खेल कौशल को विद्यालय स्तर से लेकर न्याय पंचायत स्तर,विकास खंड स्तर, जनपद स्तर व मण्डल स्तर तक  खेलकूद में प्रदर्शित किया,जिसका परिणाम भी सफल रहा। 
 
उत्तर-प्रदेश कॉलेजेज सोसायटी लखनऊ के अधीन संचालित परीक्षा में छात्र छात्राओं ने दो चरणों में प्रतिभाग़ किया जिसमें वह चयनित होकर अब उनका दाखिला वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट कॉलेज गोरखपुर में हो गया है । 
छात्रा रीमा,आकांक्षा राज,सोनी के पिता मजदूरी व छात्रा आरूषी देवी व रूबी देवी के पिता कृषि का कार्य करते हैं,इन छात्र छात्राओं के चयन से विद्यालय परिवार,छात्राओं के अभिभावक ग्राम व क्षेत्रवासी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

फैजुल्लागंज में बोरा फाउंडेशन एवं सेवा अस्पताल ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

लखनऊ। स्वास्थ्य सेवाओं को सरल एवं सुगम तरीके से जन-जन तक पहुँचाने के अभियान मे जुटे बोरा फाउंडेशन एवं सेवा...
उत्तर प्रदेश 
फैजुल्लागंज में बोरा फाउंडेशन एवं सेवा अस्पताल ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

14 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को मिला पॉलीक्लिनिक का दर्जा

— कहा: गुणवत्तापरक इलाज उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता 
उत्तर प्रदेश 
14 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को मिला पॉलीक्लिनिक का दर्जा

धूमधाम से मना हनुमान 'प्रादुर्भाव' का द्वितीय वार्षिकोत्सव, जयकारों से गूंज उठा वाटिका

गोसाईगंज, लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के पैनोरामा परिसर स्थित शिव शक्ति वाटिका में श्री हनुमान जी के 'प्रादुर्भाव' की...
उत्तर प्रदेश 
धूमधाम से मना हनुमान 'प्रादुर्भाव' का द्वितीय वार्षिकोत्सव, जयकारों से गूंज उठा वाटिका

450 करोड़ की कार्ययोजना को डीएमएफ शासी परिषद की बैठक में मिली मंजूरी

बीजापुर । बस्तर सांसद महेश कश्यप की उपस्थिति में आज शुक्रवार काे आयोजित जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) की शासी...
छत्तीसगढ़ 
450 करोड़ की कार्ययोजना को डीएमएफ शासी परिषद की बैठक में मिली मंजूरी

दहेज हत्यारोपी युवक गिरफ्तारः अहिमामऊ चौराहे से पुलिस ने पकड़ा

गोसाईगंज लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने दहेज हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अजय कुमार यादव...