पीएम मोदी ने देर रात Video पोस्ट कर कही ये बात, ऐसे में क्या पुलिस केस रद्द करेगी
नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट के दौरान कई ऐसे वीडियो सामने आए, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपशब्द कहे गए। कई ऐसी लड़कियों के वीडियो भी सामने आए, जिसमें लड़कियां गाली देती नजर आ रही हैं। प्रोटेस्ट खत्म होने के बाद पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ एक्शन लेना शुरू कर दिया। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार देर रात 11 बजकर 6 मिनट पर वीडियो पोस्ट कर कहा है कि वे गालियां देने वाले बच्चों को माफ करना चाहते हैं। आइए आपको बताते हैं कि पीएम मोदी ने अपने वीडियो संदेश में क्या कहा।
मेरी स्वर्गीय मां को भी गाली दी
पीएम मोदी ने अपने वीडियो कि शुरुआत फिर हाय फ्रेंड्स के साथ की। उन्होंने आगे कहा कि आज तो मन करता है बस आपसे ही बातें करूं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि जंतर-मंतर पर जो कुछ भी हुआ, देश और दुनिया ने देखा। कुछ शरारती बच्चों ने भद्दी-भद्दी गालियां बोलीं। किसी भी सभ्य समाज को शोभा न दे, ऐसे शब्दों का प्रयोग किया गया। मुझे तो गालियां दीं, मेरी स्वर्गीय माता को भी गालियां दीं। न जाने कितना भद्दा स्वरूप था, लेकिन मैं आज बात करना चाहता हूं कि बचपन में गलतियां होती हैं और बचपन में गलतियों से सुधरने का अवसर भी होता है और यही तो बचपना है।
बच्चों को राह दिखाना हमारा काम
प्रधानमंत्री ने कहा कि समाज के अंदर, जो आक्रोश है मैं उसको भलीभांति समझ सकता हूं। एक कल्चरल शॉक है कि हमारी बेटियां इस तरह की भाषा कैसे बोल सकती हैं। लेकिन समय है इन बच्चों को गले लगाकर राह दिखाने का। ये गुमराह बच्चे हैं, इन्हें राह दिखाना हमारा काम है। इन्हें सजा देना, अदालतों के चक्कर कटवाना, समाज में उनको प्रताड़ित करना। इससे हम परिस्थितियां नहीं बदल पाएंगे। मैं उनको माफ करना चाहता हूं। समाज भी मेरी इस बात को स्वीकार करे।
https://twitter.com/narendramodi/status/2083245431769989598?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2083245431769989598%7Ctwgr%5Ee5ab307177bad633a020f98ecd2b44c763c7ed94%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Findia%2Fpm-modi-forgave-youths-who-abuses-at-him-and-his-mother-during-cjp-protest-at-jantar-mantar%2Farticleshow%2F132774799.cms
गलतियों से सीखें, आगे बढ़ें
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि समाज भी मेरी इस बात को स्वीकार करे। क्योंकि मेरे मन में एक ही भाव है। कभी-कभी दांतों तले हमारी जीभ आ जाती है, खून निकल आता है, लेकिन हम दांत तोड़ते नहीं हैं। क्योंकि दांत भी हमारे हैं और जीभ भी हमारी है। बच्चे भी हमारे हैं, उन्हें राह दिखाना हमारा काम है। गुमराह को राह दिखाना कठिन होता है, लेकिन कठिन काम हमें करना है। इसलिए आओ, मैं इन बच्चों को कहता हूं कि हम मिलकर देश के लिए आगे बढ़ें। कुछ नया सीखें। गलतियों से भी सीखें। अपने सपनों को लेकर चल पड़ें। देश आगे बढ़ रहा है और आगे बढ़ने वाला है। आपका भी आगे बढ़ना निश्चित हो यही मेरा सपना है। मैं आपके लिए जीता हूं। आओ हम मिलकर देश को आगे बढ़ाएं।
अब पुलिस का क्या होगा एक्शन
अब देखना यह है कि पीएम मोदी ने तो गाली देने वाले बच्चों को माफ करने की बात कह दी है। अब जगह-जगह पुलिस क्या करती है। कई जगहों पर केस भी दर्ज किए गए हैं तो ऐसे में क्या पुलिस केस रद्द करेगी। ये देखना इंट्रेस्टिंग होगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
