मौसम 1 अगस्त: 19 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, IMD का अपडेट

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। आज का मौसम 1 अगस्त 2026: देश में अब मानसून ने प्रचंड रुख अख्तियार कर लिया है। कई शहरों में बाढ़ और मूसलाधार बारिश ने लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। इस बीच मौसम विभाग ने भी एक नया अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 1 अगस्ते को दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। किसानों और मछुआरों को बेहद सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। पहाड़ी राज्यों के लोगों की सबसे अधिक मुश्किलें बढ़ने वाली है। कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है तो वहीं 5 से अधिक राज्यों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।

तेज बारिश के चलते पूर्वोत्तर के राज्यों में अभी बाढ़ का विकराल रूप देखा जा सकता है। लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी गई है। अगले 6-7 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में छिटपुट से लेकर काफी व्यापक वर्षा और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं, निचले क्षोभमंडल स्तर में मध्य असम के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। इसके अलावा तट से दूर बनी कम दबाव दक्षिणी गुजरात से उत्तरी केरल तक फैली हुई है।

संसद में सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध टूटा ये खबर भी पढ़े : संसद में सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध टूटा

देश के 19 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी 1 अगस्त को देश के 19 राज्यों यूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, असम और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। कई राज्यों में तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की कमी देखने को मिल सकती है।

दिल्ली NCR
दिल्ली(1 अगस्त-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में कल यानी 1 अगस्त को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं, 1 अगस्त को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश(1 अगस्त-3 अगस्त-भारी बारिश का अलर्ट): सहारनपुर, बिजनौर, मोरादाबाद, पीलीभीत, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, मथुरा, बुलंद शहर, इटावा, फिरोजाबाद, प्रयागराज, वाराणसी, महाराजगंज, कानपुर और शाहजहांपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट है। वहीं, लखनऊ में आज यानी 1 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

बिहार
बिहार(1 अगस्त-भारी बारिश की चेतावनी): गया, पटना, रोहतास, कैमूर, भोजपुर, औरंगाबाद, बक्सर, जमुई, भागलपुर, पूर्णिया, बांका, अररिया, किशनगंज, मुंगेर, भागलपुर, बेगूसराय, खगड़िया, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, पटना में कल यानी 1 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

झारखंड
झारखंड(1 अगस्त- 2 अगस्त-भारी बारिश की चेतावनी): साहेबगंज, जामतारा, गिरिडीह, बोकारो, रांची, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, खूंटी, गुमला, लातेहार, सरायकेला, गढ़वा, लोहरदगा और हजारीबाग में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 45 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से आंधी चल रही है। वहीं, रांची में कल यानी 1 अगस्त को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

उत्तराखंड
उत्तराखंड(1 अगस्त-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, नैनीताल, उधमसिंह नगर, पौड़ी गढ़वाल, ऋषिकेश, हरिद्वार और चमोली में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के प्रहार की संभावना है। वहीं, देहरादून में कल यानी 1 अगस्त को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

हिमाचल
हिमाचल(1 अगस्त- भारी बारिश-तेज हवा की चेतावनी): चंबा, कांगड़ा, सिरमौर और शिमला में तेज बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, मनाली में 1 अगस्त को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर(1 अगस्त-3 अगस्त-भारी बारिश का अलर्ट): कठुआ, जम्मू, रियासी, रामबन पुंछ, कुपवाड़ा, राजौरी, संबा, डोडा, किश्तवाड़, बारामूला और बडगाम में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 1 अगस्त को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल(1 अगस्त- भारी बारिश की चेतावनी): कोलकाता, कूचबिहार, हुगली, मुर्शिदाबाद, नादिया, दुर्गापुर, मालदा और उत्तर 24 परगना में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, कोलकाता में कल यानी 1 अगस्त को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

पंजाब
पंजाब(1 अगस्त- भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, पठानकोट, लुधियाना, पटियाला सास नगर और रूप नगर बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी है।

राजस्थान
राजस्थान(1 अगस्त-भारी बारिश आंधी की चेतावनी): जालोर, सिरोही, बारमेड़, पाली, बारां, कोटा, बूंदी, भीलवाड़ा, जयपुर, जोधपुर, उदयपुर राजसमंद और टोंक में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, इस दौरान 55 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलने की संभावना है। वहीं, कल यानी 1 अगस्त को जयपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश(1 अगस्त-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): उज्जैन, दमोह, नरसिंहपुर, खंडवा, हर्दा, छिंदवाड़ा, बेतुल, धार, भोपाल, बालघाट, रीवा, उज्जैन और विदिशा में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं, कल यानी 1 अगस्त को भोपाल में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

पीएम मोदी ने देर रात Video पोस्ट कर कही ये बात, ऐसे में क्या पुलिस केस रद्द करेगी

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट के दौरान कई ऐसे वीडियो सामने आए, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपशब्द कहे गए।...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी ने देर रात Video पोस्ट कर कही ये बात, ऐसे में क्या पुलिस केस रद्द करेगी

मौसम 1 अगस्त: 19 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, IMD का अपडेट

नई दिल्ली। आज का मौसम 1 अगस्त 2026: देश में अब मानसून ने प्रचंड रुख अख्तियार कर लिया है। कई...
राष्ट्रीय 
मौसम 1 अगस्त: 19 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट,  IMD का अपडेट

अब Amazon की D2D सर्विस? सैटेलाइट से सीधे स्मार्टफोन में मिलेगा सिग्नल

नई दिल्ली। Amazon जल्द ही अपनी नई D2D सर्विस लॉन्च करने वाला है। अमेजन की यह सैटेलाइट बेस्ड सर्विस Starlink...
अब Amazon की D2D सर्विस? सैटेलाइट से सीधे स्मार्टफोन में मिलेगा सिग्नल

खेती में तकनीक की नई क्रांति: ड्रोन सेवा शुरू करने वाला देश का पहला जिला बना धमतरी

रायपुर। कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले ने देश...
खेती-बाड़ी  छत्तीसगढ़ 
खेती में तकनीक की नई क्रांति: ड्रोन सेवा शुरू करने वाला देश का पहला जिला बना धमतरी

किशनगंज: अवैध लॉटरी कारोबार का भंडाफोड़, 1.48 करोड़ रुपये के टिकट व नकदी बरामद

किशनगंज। जिले में अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किशनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली...
बिहार 
किशनगंज: अवैध लॉटरी कारोबार का भंडाफोड़, 1.48 करोड़ रुपये के टिकट व नकदी बरामद

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अयोध्या मंडल में रिकॉर्ड जोड़ों का बसा घर

अयोध्या मंडल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 4,893 जोड़ों का हुआ विवाह, 47.67 करोड़ रुपये की सहायता सामाजिक...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अयोध्या मंडल में रिकॉर्ड जोड़ों का बसा घर

900 ग्राम के नन्हे शिशु ने जीती जिंदगी की जंग, एसएनसीयू की टीम ने बचाई जान

कौशाम्बी। जिले के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशाम्बी के बाल रोग विभाग की एसएनसीयू टीम ने अत्यंत कम जन्म वजन...
उत्तर प्रदेश 
900 ग्राम के नन्हे शिशु ने जीती जिंदगी की जंग, एसएनसीयू की टीम ने बचाई जान

हैदराबाद में आयोजित प्रतियोगिता में दो मुख्य आरक्षियों ने जीता कांस्य पदक

फिरोजाबाद, हैदराबाद में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में फिरोजाबाद के दो मुख्य आरक्षियों ने कांस्य पदक जीतकर...
उत्तर प्रदेश 
हैदराबाद में आयोजित प्रतियोगिता में दो मुख्य आरक्षियों ने जीता कांस्य पदक

बिना फिटनेस-परमिट के स्कूली वाहन नहीं चलेंगे, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती

फतेहपुर। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सड़क...
उत्तर प्रदेश 
बिना फिटनेस-परमिट के स्कूली वाहन नहीं चलेंगे, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती