राष्ट्रमंडल खेल 2026: लवप्रीत सिंह ने सुपर हेवीवेट भारोत्तोलन में जीता रजत

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

ग्लासगो। भारत के स्टार भारोत्तोलक लवप्रीत सिंह ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों के +110 किग्रा सुपर हेवीवेट वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। स्कॉटिश इवेंट कैंपस में गुरुवार को खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में लवप्रीत ने कुल 388 किलोग्राम (स्नैच 176 किग्रा + क्लीन एंड जर्क 212 किग्रा) वजन उठाया। स्वर्ण पदक न्यूजीलैंड के डेविड एंड्रयू लिटी ने कुल 389 किलोग्राम वजन उठाकर केवल एक किलोग्राम के अंतर से जीता।

28 वर्षीय लवप्रीत, जिन्होंने 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में 109 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता था, इस बार सुपर हेवीवेट वर्ग में और भी दमदार अंदाज में नजर आए। उन्होंने स्नैच में अपने तीनों प्रयास सफलतापूर्वक पूरे किए। पहले 168 किलोग्राम, फिर 173 किलोग्राम और अंत में 176 किलोग्राम वजन उठाकर उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों का नया रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

फ्रांस फुटबॉल टीम के नए मुख्य कोच बनेंगे जिनेदिन जिदान, डिडिएर डेशां का युग समाप्त ये खबर भी पढ़े : फ्रांस फुटबॉल टीम के नए मुख्य कोच बनेंगे जिनेदिन जिदान, डिडिएर डेशां का युग समाप्त

मुकाबले का सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब स्वर्ण पदक के प्रबल दावेदार समोआ के सनेले माओ स्नैच में 175 किलोग्राम के तीनों प्रयासों में असफल रहे और प्रतियोगिता से बाहर हो गए। इसका पूरा फायदा लवप्रीत ने उठाया और 176 किलोग्राम का सफल प्रयास कर स्नैच के बाद 10 किलोग्राम की बढ़त बना ली।

हालांकि क्लीन एंड जर्क में मुकाबला पूरी तरह बदल गया। लवप्रीत ने 212 किलोग्राम का सफल प्रयास किया, लेकिन 217 किलोग्राम उठाने में असफल रहे। दूसरी ओर न्यूजीलैंड के डेविड लिटी ने 223 किलोग्राम का शानदार भार उठाकर क्लीन एंड जर्क का नया खेल रिकॉर्ड बनाया और कुल 389 किलोग्राम के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। इसके बाद उन्होंने तीसरा प्रयास नहीं किया।

हालांकि स्वर्ण पदक लवप्रीत से एक किलोग्राम दूर रह गया, लेकिन उनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। उन्होंने बर्मिंघम 2022 के कांस्य पदक से आगे बढ़ते हुए इस बार रजत पदक जीतकर भारतीय भारोत्तोलन अभियान का शानदार समापन किया और अंत तक स्वर्ण के लिए कड़ा संघर्ष किया।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

क्लब पार्टी में हवाई फायरिंग करने वाला गिरफ्तार, सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने अवैध पिस्टल की बरामद

लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाना पुलिस ने क्लब पार्टी के दौरान हवाई फायरिंग करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
क्लब पार्टी में हवाई फायरिंग करने वाला गिरफ्तार, सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने अवैध पिस्टल की बरामद

प्राकृतिक खेती से महिला सशक्तिकरण तक, झाबुआ दौरे पर CM करेंगे कई बड़ी घोषणाएं

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शुक्रवार को झाबुआ जिले के थांदला में शासकीय महाविद्यालय ग्राउंड में...
मध्य प्रदेश 
प्राकृतिक खेती से महिला सशक्तिकरण तक, झाबुआ दौरे पर CM करेंगे कई बड़ी घोषणाएं

सुनसरी हिंसाः नेपाल सरकार और मृतकों के परिजनों के बीच सात बिंदुओं पर समझौता

काठमांडू। नेपाल के सुनसरी के कप्तानगंज में पुलिस गोलीबारी में दो युवकों की मौत के मामले में सरकार और मृतकों...
अंतर्राष्ट्रीय 
सुनसरी हिंसाः नेपाल सरकार और मृतकों के परिजनों के बीच सात बिंदुओं पर समझौता

राहगीरों को लूटने वाला गैंग गिरफ्तार, गोसाईंगंज पुलिस ने चार शातिर बदमाश दबोचे

लखनऊ। गोसाईंगंज थाना पुलिस ने राहगीरों को रोककर डरा-धमकाकर मोबाइल और नकदी लूटने वाले चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राहगीरों को लूटने वाला गैंग गिरफ्तार, गोसाईंगंज पुलिस ने चार शातिर बदमाश दबोचे

पालम अग्निकांड जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, MCD और दमकल विभाग की लापरवाही से गईं 9 जानें

दिल्ली: दिल्ली के पालम इलाके में 18 मार्च को हुए दर्दनाक अग्निकांड की मजिस्ट्रियल जांच रिपोर्ट सामने आ गई है....
राष्ट्रीय  दिल्ली 
पालम अग्निकांड जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, MCD और दमकल विभाग की लापरवाही से गईं 9 जानें

उत्तर प्रदेश

क्लब पार्टी में हवाई फायरिंग करने वाला गिरफ्तार, सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने अवैध पिस्टल की बरामद

लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाना पुलिस ने क्लब पार्टी के दौरान हवाई फायरिंग करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
क्लब पार्टी में हवाई फायरिंग करने वाला गिरफ्तार, सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने अवैध पिस्टल की बरामद

राहगीरों को लूटने वाला गैंग गिरफ्तार, गोसाईंगंज पुलिस ने चार शातिर बदमाश दबोचे

लखनऊ। गोसाईंगंज थाना पुलिस ने राहगीरों को रोककर डरा-धमकाकर मोबाइल और नकदी लूटने वाले चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राहगीरों को लूटने वाला गैंग गिरफ्तार, गोसाईंगंज पुलिस ने चार शातिर बदमाश दबोचे

चौक पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर वाहन चोर, चोरी की छह मोटरसाइकिलें बरामद

लखनऊ। चौक थाना पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की छह मोटरसाइकिलें बरामद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चौक पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर वाहन चोर, चोरी की छह मोटरसाइकिलें बरामद

स्कूटी खड़ी करने के विवाद में जानलेवा हमला, चौक पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

लखनऊ। चौक थाना पुलिस ने स्कूटी खड़ी करने के विवाद में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के मामले में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 स्कूटी खड़ी करने के विवाद में जानलेवा हमला, चौक पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा