राष्ट्रमंडल खेल 2026: आज भारत की नजर कई पदकों पर, नीरज चोपड़ा और मीराबाई के बाद अब मार्टिना-लवप्रीत से उम्मीदें

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

ग्लासगो। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में आज का (गुरुवार का) दिन भारतीय खिलाड़ियों के लिए बेहद अहम रहेगा। एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग, लॉन बॉल्स, ट्रैक साइक्लिंग और पैरा ट्रैक साइक्लिंग सहित कई स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ी पदक की चुनौती पेश करेंगे।भारतीय दल की सबसे बड़ी उम्मीदें वेटलिफ्टिंग में मार्टिना देवी माईबाम और लवप्रीत सिंह से रहेंगी। मार्टिना महिला +86 किग्रा वर्ग के फाइनल में उतरेंगी, जबकि लवप्रीत पुरुष +110 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे। भारत अब तक वेटलिफ्टिंग में सात पदक जीत चुका है, जिसमें एक स्वर्ण शामिल है।

एथलेटिक्स में नीरज चोपड़ा, रोहित यादव और यशवीर सिंह पुरुष भाला फेंक क्वालिफिकेशन में हिस्सा लेंगे। वहीं पारुल चौधरी महिला 5000 मीटर दौड़ में पदक जीतने के इरादे से उतरेंगी। पुरुष शॉटपुट फाइनल में तजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।महिला डिस्कस थ्रो फाइनल में निधि रानी और सीमा, जबकि पुरुष ट्रिपल जंप क्वालिफिकेशन में प्रवीण चित्रावेल और सेल्वा प्रभु भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

राष्ट्रमंडल खेल: गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में जीता रजत पदक ये खबर भी पढ़े : राष्ट्रमंडल खेल: गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में जीता रजत पदक

डेकाथलॉन में तेजस्विन शंकर पूरे दिन विभिन्न स्पर्धाओं—100 मीटर, लंबी कूद, शॉटपुट, हाई जंप और 400 मीटर—में चुनौती पेश करेंगे। पुरुष 400 मीटर सेमीफाइनल में विशाल टी.के. और 200 मीटर सेमीफाइनल में अनिमेष कुजूर भी भारतीय चुनौती को मजबूत करेंगे।ट्रैक साइक्लिंग में भारत की पुरुष टीम स्प्रिंट स्पर्धा के क्वालिफाइंग राउंड में उतरेगी और क्वालिफाई करने पर कांस्य एवं स्वर्ण पदक मुकाबलों में भी भाग लेगी। वहीं पैरा ट्रैक साइक्लिंग में लीशा दास महिला C4-C5 4000 मीटर इंडिविजुअल पर्स्यूट में अपनी चुनौती पेश करेंगी।लॉन बॉल्स में नवनीत सिंह और दिनेश कुमार पुरुष युगल तथा नयनमोनी सैकिया महिला एकल वर्ग के मुकाबलों में खेलेंगी।भारत की नजर गुरुवार को अपने पदकों की संख्या में और इजाफा करने पर रहेगी, क्योंकि कई प्रमुख खिलाड़ी फाइनल और क्वालिफिकेशन मुकाबलों में अपनी दावेदारी पेश करेंगे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर हमले के बाद ईरान के कई शहरों में भीषण बमबारी

तेहरान/वाशिंगटन। जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर हमला करना ईरान को भारी पड़ गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर...
अंतर्राष्ट्रीय 
जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर हमले के बाद ईरान के कई शहरों में भीषण बमबारी

दिलीप गावित ने बनाया गेम्स रिकॉर्ड, मोहम्मद बासिल संग भारत को दिलाया ऐतिहासिक डबल पोडियम

ग्लासगो। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा एथलेटिक्स दल ने बुधवार को इतिहास रच दिया। दिलीप गावित और मोहम्मद बासिल...
खेल 
दिलीप गावित ने बनाया गेम्स रिकॉर्ड, मोहम्मद बासिल संग भारत को दिलाया ऐतिहासिक डबल पोडियम

राष्ट्रमंडल खेल 2026: श्रीशंकर ने लंबी कूद में जीता रजत, एथलेटिक्स में भारत की चमक बरकरार

ग्लासगो । भारत के स्टार लंबी कूद खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्थानीय...
खेल 
राष्ट्रमंडल खेल 2026: श्रीशंकर ने लंबी कूद में जीता रजत, एथलेटिक्स में भारत की चमक बरकरार

गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश की तीन सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित तीन राज्यों गुजरात, बिहार और मध्य प्रदेश में आज उपचुनाव के लिए सुबह...
राष्ट्रीय  राज्य 
गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश की तीन सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

सागर गुप्ता के पार्थिव शरीर की स्वदेश वापसी के प्रयास तेज, नियोक्ता कंपनी को नोटिस : जितेंद्र प्रताप सिंह

कानपुर। दिवंगत सागर गुप्ता के पार्थिव शरीर की शीघ्र स्वदेश वापसी के लिए जिला प्रशासन संबंधित विभागों और एजेंसियों के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सागर गुप्ता के पार्थिव शरीर की स्वदेश वापसी के प्रयास तेज, नियोक्ता कंपनी को नोटिस : जितेंद्र प्रताप सिंह

उत्तर प्रदेश

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति

गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर को नया कुलपति मिल गया है। भारतीय सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा (AFMS) के वरिष्ठ अधिकारी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति

याेगी सरकार की पहल पर कानपुर में संवर रही 'गोवंश की सेहत

कानपुर। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश भर में निराश्रित गोवंश के संरक्षण और उनकी बेहतर देखभाल को लेकर बेहद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
याेगी सरकार की पहल पर कानपुर में संवर रही 'गोवंश की सेहत

गुरु-शिष्य परंपरा भारत की वैचारिक समृद्धि की मेरुदंड है : डॉ. संजीव गुप्ता

कानपुर। गुरु केवल ज्ञान का स्रोत नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों, संस्कृति और राष्ट्रोत्थान के प्रखर संवाहक हैं। गुरु पूर्णिमा हमें...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गुरु-शिष्य परंपरा भारत की वैचारिक समृद्धि की मेरुदंड है : डॉ. संजीव गुप्ता