केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कानपुर आने का दिया आश्वासन : सांसद

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कानपुर। कानपुर के विकास कार्यों को और गति देने के लिए केंद्र सरकार का सहयोग लगातार मिल रहा है। शहर में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की जानकारी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को दी गई है। साथ ही उन्हें कानपुर आने का निमंत्रण भी दिया गया, जिस पर उन्होंने जल्द ही शहर आने का आश्वासन दिया। यह बातें बुधवार को कानपुर सांसद रमेश अवस्थी ने कहीं।

सांसद रमेश अवस्थी ने परिवार समेत दिल्ली स्थित परिवार सहित केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस आत्मीय मुलाकात के दौरान गृहमंत्री ने उनके पूरे परिवार को स्नेहिल आशीर्वाद प्रदान किया। सांसद ने कहा कि यह उनके परिवार के लिए अत्यंत गौरव और प्रेरणा का विषय है।

कांवड़ यात्रा को लेकर अम्बेडकरनगर में बड़ा ट्रैफिक प्लान लागू, कई मार्गों पर डायवर्जन व भारी वाहनों की नो-एंट्री ये खबर भी पढ़े : कांवड़ यात्रा को लेकर अम्बेडकरनगर में बड़ा ट्रैफिक प्लान लागू, कई मार्गों पर डायवर्जन व भारी वाहनों की नो-एंट्री

उन्होंने बताया कि मुलाकात के दौरान कानपुर में चल रहे विकास कार्यों, जनहित की परियोजनाओं तथा शहर के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर केंद्रीय गृहमंत्री को विस्तार से अवगत कराया गया। साथ ही उन्हें कानपुर आने का औपचारिक निमंत्रण भी दिया गया, जिसे स्वीकार करते हुए उन्होंने जल्द ही कानपुर आने का आश्वासन दिया। सांसद ने कहा कि गृहमंत्री का यह आश्वासन कानपुर के विकास कार्यों को नई गति देने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

रमेश अवस्थी ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का मार्गदर्शन, स्नेह और ऊर्जावान सानिध्य उन्हें जनसेवा और राष्ट्रसेवा के संकल्प को और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ाने की निरंतर प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि कानपुर के विकास और जनहित से जुड़े विषयों को लेकर उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा तथा केंद्र सरकार के सहयोग से शहर के विकास को नई दिशा देने का कार्य आगे भी किया जाता रहेगा।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता: दुष्कर्म व पॉक्सो मामले में दोषी को 20 साल की सख्त सजा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत लखनऊ की आशियाना थाना पुलिस और अभियोजन शाखा की प्रभावी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता: दुष्कर्म व पॉक्सो मामले में दोषी को 20 साल की सख्त सजा

मध्य प्रदेश में मानसून फिर हुआ सक्रिय, 17 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश के ऊपर मानसून ट्रफ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में मानसून फिर हुआ सक्रिय, 17 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट

मणप्पुरम ज्वैलर्स के 18.53 किलो सोना गबन मामले में सह-आरोपी गिरफ्तार, चौक पुलिस की बड़ी कार्रवाई

लखनऊ। राजधानी की चौक पुलिस ने मणप्पुरम ज्वैलर्स लिमिटेड के करीब 18.53 किलोग्राम सोने के आभूषणों के गबन के बहुचर्चित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मणप्पुरम ज्वैलर्स के 18.53 किलो सोना गबन मामले में सह-आरोपी गिरफ्तार, चौक पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रेलवे के चोरी के कॉपर वायर का रिसीवर गिरफ्तार, 14.55 किलो रेल संपत्ति बरामद

सीवान। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सीवान एवं अपराध आसूचना शाखा छपरा की संयुक्त टीम ने रेल संपत्ति खरीदने वाले एक...
बिहार 
रेलवे के चोरी के कॉपर वायर का रिसीवर गिरफ्तार, 14.55 किलो रेल संपत्ति बरामद

वृंदावन योजना में चोरी की सूचना से मचा हड़कंप, जांच में मामला संदिग्ध

लखनऊ। राजधानी के पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित वृंदावन योजना सेक्टर-1बी में बुधवार को चोरी की सूचना मिलने से हड़कंप मच...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 वृंदावन योजना में चोरी की सूचना से मचा हड़कंप, जांच में मामला संदिग्ध

उत्तर प्रदेश

ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता: दुष्कर्म व पॉक्सो मामले में दोषी को 20 साल की सख्त सजा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत लखनऊ की आशियाना थाना पुलिस और अभियोजन शाखा की प्रभावी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता: दुष्कर्म व पॉक्सो मामले में दोषी को 20 साल की सख्त सजा

मणप्पुरम ज्वैलर्स के 18.53 किलो सोना गबन मामले में सह-आरोपी गिरफ्तार, चौक पुलिस की बड़ी कार्रवाई

लखनऊ। राजधानी की चौक पुलिस ने मणप्पुरम ज्वैलर्स लिमिटेड के करीब 18.53 किलोग्राम सोने के आभूषणों के गबन के बहुचर्चित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मणप्पुरम ज्वैलर्स के 18.53 किलो सोना गबन मामले में सह-आरोपी गिरफ्तार, चौक पुलिस की बड़ी कार्रवाई

वृंदावन योजना में चोरी की सूचना से मचा हड़कंप, जांच में मामला संदिग्ध

लखनऊ। राजधानी के पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित वृंदावन योजना सेक्टर-1बी में बुधवार को चोरी की सूचना मिलने से हड़कंप मच...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 वृंदावन योजना में चोरी की सूचना से मचा हड़कंप, जांच में मामला संदिग्ध

पगफेरे से लौटते समय नवविवाहिता लापता, पति ने जेवर और नकदी लेकर भागने का लगाया आरोप

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के आगरा में पिनाहट थाना इलाके में शादी के कुछ ही दिन बाद दुल्हन के फरार...
उत्तर प्रदेश 
पगफेरे से लौटते समय नवविवाहिता लापता, पति ने जेवर और नकदी लेकर भागने का लगाया आरोप