मध्य प्रदेश में मानसून फिर हुआ सक्रिय, 17 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट

मानसून ट्रफ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और शियर जोन सक्रिय

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश के ऊपर मानसून ट्रफ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और शियर जोन जैसे तीन मजबूत मौसम तंत्र सक्रिय हैं, जिनके प्रभाव से अगले चार दिनों तक विशेष रूप से मालवा-निमाड़ क्षेत्र में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए उज्जैन और सागर संभाग सहित 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ क्षेत्रों में अगले 24 घंटे के दौरान 4 इंच से अधिक वर्षा होने का अनुमान है।

धार, देवास, बुरहानपुर, हरदा और नर्मदापुरम जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, रायसेन, सागर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और सिवनी में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।

शिवपुरीः नरवर किले की 400 साल पुरानी तोप चोरी मामले में गार्डों की झूठी कहानी बेनकाब ये खबर भी पढ़े : शिवपुरीः नरवर किले की 400 साल पुरानी तोप चोरी मामले में गार्डों की झूठी कहानी बेनकाब

इसके अलावा भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सतना सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

2 अगस्त तक रहेगा मौसम का असर
मौसम विभाग का कहना है कि वर्तमान मौसम प्रणाली 2 अगस्त तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान कई जिलों में लगातार तेज बारिश और कुछ स्थानों पर अति भारी वर्षा हो सकती है। बुधवार को रतलाम, बालाघाट, पचमढ़ी और भोपाल सहित कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई।

विभाग के अनुसार अब तक प्रदेश में औसतन 14.1 इंच (359.3 मिमी) वर्षा दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि तक सामान्य रूप से 16.9 इंच (428.9 मिमी) बारिश होनी चाहिए थी।

यानी प्रदेश में फिलहाल करीब 16 प्रतिशत वर्षा की कमी बनी हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 15 प्रतिशत और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 17 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अगले कुछ दिनों तक होने वाली बारिश से इस कमी में काफी हद तक सुधार हो सकता है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

खड़गपुर में भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से 24 श्रमिक घायल; दो की हालत गंभीर

खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर ग्रामीण थाना क्षेत्र के चौरंगी स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार रात एक भीषण सड़क...
पश्चिम बंगाल 
खड़गपुर में भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से 24 श्रमिक घायल; दो की हालत गंभीर

27 साल छोटे युवक के प्यार में घर छोड़ गई तीन बच्चों की मां, पति भी मजबूर होकर स्वीकार कर लिया रिश्ता

चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पारिवारिक रिश्तों को लेकर कई सवाल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
27 साल छोटे युवक के प्यार में घर छोड़ गई तीन बच्चों की मां, पति भी मजबूर होकर स्वीकार कर लिया रिश्ता

पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट

कोलकाता। दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता तथा बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से पश्चिम...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट

भाजपा ने फर्जी वोटिंग की जताई आशंका , चुनाव आयोग से सख्त सत्यापन की मांग

पटना। बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए चल रहे मतदान के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने फर्जी वोटिंग...
बिहार 
भाजपा ने फर्जी वोटिंग की जताई आशंका , चुनाव आयोग से सख्त सत्यापन की मांग

उत्तर प्रदेश

27 साल छोटे युवक के प्यार में घर छोड़ गई तीन बच्चों की मां, पति भी मजबूर होकर स्वीकार कर लिया रिश्ता

चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पारिवारिक रिश्तों को लेकर कई सवाल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
27 साल छोटे युवक के प्यार में घर छोड़ गई तीन बच्चों की मां, पति भी मजबूर होकर स्वीकार कर लिया रिश्ता

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का बढ़ा क्रेज, 369 छात्रों ने मुफ्त कोचिंग के लिए कराया पंजीकरण

प्रयागराज। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग के लिए विद्यार्थियों का उत्साह लगातार बढ़...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का बढ़ा क्रेज, 369 छात्रों ने मुफ्त कोचिंग के लिए कराया पंजीकरण

हिस्ट्रीशीटर ने 12वीं की छात्रा को मारी तीन गोलियां, फिर खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी डिफेंस एंक्लेव मंगलवार शाम गोलियों की आवाज से दहल उठी। हिस्ट्रीशीटर आदित्य प्रधान...
उत्तर प्रदेश 
 हिस्ट्रीशीटर ने 12वीं की छात्रा को मारी तीन गोलियां, फिर खुद को गोली मारकर की आत्महत्या