हिस्ट्रीशीटर ने 12वीं की छात्रा को मारी तीन गोलियां, फिर खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

शिवलोकपुरी निवासी आदित्य प्रधान आईटीआई से इलेक्ट्रिकल्स की पढ़ाई कर चुका था

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी डिफेंस एंक्लेव मंगलवार शाम गोलियों की आवाज से दहल उठी। हिस्ट्रीशीटर आदित्य प्रधान (22) ने 12वीं की छात्रा अनुष्का (19) को कथित तौर पर तीन गोलियां मार दीं और इसके तुरंत बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल छात्रा को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस के अनुसार, शिवलोकपुरी निवासी आदित्य प्रधान आईटीआई से इलेक्ट्रिकल्स की पढ़ाई कर चुका था और उसके खिलाफ जानलेवा हमला व हथियार तस्करी सहित आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे। वह कंकरखेड़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर था और करीब 10 दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था।

प्रदेश के 40 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों को मिलेगा ₹1.50 लाख प्रतिमाह मानदेय ये खबर भी पढ़े : प्रदेश के 40 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों को मिलेगा ₹1.50 लाख प्रतिमाह मानदेय

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आदित्य और अनुष्का एक-दूसरे को लगभग तीन वर्षों से जानते थे। जेल से रिहा होने के बाद आदित्य लगातार छात्रा से संपर्क करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन छात्रा ने उससे बात करने से इनकार कर दिया था। मंगलवार को उसने छात्रा को डिफेंस एंक्लेव स्थित जोनल पार्क के पास मिलने के लिए बुलाया। छात्रा स्कूटी से और युवक बाइक से वहां पहुंचे।प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच करीब 10 मिनट तक कहासुनी हुई। इसके बाद आदित्य ने अवैध पिस्टल निकालकर छात्रा पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगते ही छात्रा सड़क पर गिर गई। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी दो गोलियां मार लीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

30july31

सूचना मिलते ही डायल-112 और कंकरखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल छात्रा को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से पांच खोखे, दो पिस्टल और दोनों के मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस ने अपने कब्जे में ली है, जिसमें दोनों के बीच घटना से पहले बहस होती दिखाई दे रही है।

एसएसपी अविनाश पांडे ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। दोनों परिवारों से पूछताछ की जा रही है और घटना के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है। एहतियात के तौर पर दोनों के घरों के आसपास पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

उत्तराखंड में मानसून फिर सक्रिय, चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना  देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया...
उत्तराखंड 
उत्तराखंड में मानसून फिर सक्रिय, चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पेपर लीक कानून पर सरकार का संदेश, विपक्ष से संसद चलाने में सहयोग की अपील

नई दिल्ली। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने संसद से 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026' पारित होने...
राष्ट्रीय 
पेपर लीक कानून पर सरकार का संदेश, विपक्ष से संसद चलाने में सहयोग की अपील

भाजपा में बड़ा सियासी झटका, शहजाद पूनावाला के इस्तीफे की चर्चा तेज, X प्रोफाइल से हटाया BJP का नाम

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे शहजाद पूनावाला के पार्टी से इस्तीफा देने की खबरों ने...
राष्ट्रीय  राज्य 
भाजपा में बड़ा सियासी झटका,  शहजाद पूनावाला के इस्तीफे की चर्चा तेज, X प्रोफाइल से हटाया BJP का नाम

महाराष्ट्र: भिवंडी में गिरी इमारत , नौ की मौत, कुछ लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित भिवंडी के बालाजी नगर-गंगारामवाड़ी स्थित चारमंजिला इमारत (कोहिनूर अपार्टमेंट) बीती रात अचानक अचानक...
राष्ट्रीय  महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र: भिवंडी में गिरी इमारत , नौ की मौत, कुछ लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

मानगो में मकान तोड़ने के नोटिस से मचा दहशत, लोगों ने भाजपा नेता से लगाई गुहार

पूर्वी सिंहभूम। मानगो के गुरुद्वारा रोड और बैकुंठनगर के अंतिम छोर पर रहने वाले 12 से अधिक परिवारों को अंचल...
झारखंड 
मानगो में मकान तोड़ने के नोटिस से मचा दहशत, लोगों ने भाजपा नेता से लगाई गुहार

उत्तर प्रदेश

उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण कर दिये 05 बिक्रेताओं को नोटिस, 03 लाइसेंस निलम्बित

फिरोजाबाद, सुमित कुमार चौहान जिला कृषि अधिकारी द्वारा तहसील सिरसागंज क्षेत्र अंतर्गत  उर्वरक की दुकानों का सघन  निरीक्षण किया गया...
उत्तर प्रदेश 
उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण कर दिये 05 बिक्रेताओं को नोटिस, 03 लाइसेंस निलम्बित

टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में शुक्रवार सुबह लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार के पास एक टूरिस्ट क्रूजर...
उत्तर प्रदेश 
टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

संभल । जनपद के ग्राम रीठ तहसील चन्दौसी निवासी पुष्पेन्द्र कुमार मौर्य (पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिल...
उत्तर प्रदेश 
संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान गिरी लिफ्ट, बैंक्विट हॉल संचालक समेत तीन पर केस

नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल द्वारा पांचवा व्यापारी कल्याण दिवस नोएडा के सेक्टर 51 स्थित वेडिंग विला बैंक्विट हॉल...
उत्तर प्रदेश 
व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान गिरी लिफ्ट, बैंक्विट हॉल संचालक समेत तीन पर केस