भोपाल: गूंजेगा बाघ संरक्षण का संदेश, अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर मुख्यमंत्री करेंगे कई अहम घोषणाएं
वन सुरक्षा समितियों, ग्राम वन समितियों और वन कर्मियों को मिलेगा सम्मान
भोपाल। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आज (बुधवार को) भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव वन्य जीव संरक्षण के लिये प्राप्त वाहनों का लोकार्पण एवं वन्य जीव संरक्षण गतिविधियों से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे, साथ ही विभागीय प्रकाशनों का विमोचन, सक्रिय वन्य जीव प्रबंधन से संबंधित वृत्त चित्रों के टीजर रिलीज और राज्य वन्य प्राणी बोर्ड के पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित सदस्यों का अभिनन्दन भी करेंगे।
मुख्यमंत्री वन्य जीव सरंक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली वन सुरक्षा समितियों, ईको विकास समिति, ग्राम वन समिति एवं वन कर्मियों को पुरस्कार वितरण भी करेंगे।
जनसम्पर्क अधिकारी केके जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।
वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप सिंह अहिरवार, प्रमुख सचिव वन एवं प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव), अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) और वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल होंगे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
