मप्र: गुरु पूर्णिमा पर 'महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व', 102 मेधावी छात्रों को मिलेगी ₹1 लाख की छात्रवृत्ति

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश में भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कारों और राष्ट्रनिर्माण के मूल्यों से नई पीढ़ी को जोड़ने के उद्देश्य से गुरु पूर्णिमा पर संपूर्ण प्रदेश में 'महर्षि सांदीपनि गुरू पर्व' मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर प्रदेश के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों तथा शिक्षण संस्थानों में गुरु-पूजन, सांस्कृतिक व साहित्यिक कार्यक्रम, छात्र-शिक्षक संवाद और भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा पर आधारित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन होगा।

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीराम तिवारी ने बताया कि इस पर्व का मुख्य आकर्षण 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना' का शुभारंभ होगा।

मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा आयोजित इस योजना के तहत प्रदेश भर के 102 मेधावी विद्यार्थियों (51 विद्यालयीन एवं 51 महाविद्यालयीन/विश्वविद्यालयीन) का चयन किया जाएगा।चुने गए प्रत्येक विद्यार्थी को एक लाख रूपये की प्रोत्साहन छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

यह प्रतियोगिता भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जित 14 विद्याओं, 64 कलाओं, महर्षि सांदीपनि और भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित होगी, जिसमें विजेताओं का अंतिम चयन पारदर्शी लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का व्यक्तित्व केवल उनकी लीलाओं और पराक्रम तक सीमित नहीं था, बल्कि महर्षि सांदीपनि के आश्रम में प्राप्त शिक्षा, संस्कार और अनुशासन से पूर्ण हुआ था।

वहीं उन्होंने 14 विद्याओं और 64 कलाओं के माध्यम से विवेक, सेवा, धैर्य, कर्तव्य और राष्ट्रभक्ति का पाठ सीखा। यही गुरु-शिष्य परंपरा उनके जीवन की सबसे बड़ी शक्ति बनी और उन्हें 'जगद्गुरु' के रूप में प्रतिष्ठित किया।

इस छात्रवृत्ति प्रतियोगिता का मूल उद्देश्य नई पीढ़ी को इसी भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कारों और राष्ट्रनिर्माण के मूल्यों से जोड़ना है।

तिवारी ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा लिखित पुस्तक ‘भारतीय गुरू परंपरा के शिल्पी महर्षि सांदीपनि’ का लोकार्पण किया जाएगा।

इसके साथ ही महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ द्वारा प्रकाशित ‘महर्षि सान्दीपनि श्रीकृष्ण विद्यांजलि’ और जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘सर्वांग’ का भी विमोचन होगा।

शिक्षण संस्थानों में युवाओं को प्रेरणा देने के उद्देश्य से महर्षि सांदीपनि के जीवनवृत्त पर केंद्रित एक विशेष ई-बुकलेट भी प्रदेश के सभी संस्थानों को उपलब्ध कराई जा रही है।

उल्लेखनीय है कि संस्कृति विभाग के अंतर्गत ‘श्रीकृष्ण पाथेय न्यास’ का मुख्य उद्देश्य राज्य में भगवान श्रीकृष्ण की यात्राओं से जुड़े स्थलों की पहचान, संरक्षण और विकास करना है।

न्यास के माध्यम से उज्जैन में 14 विद्याओं एवं 64 कलाओं की शिक्षा के लिए सांदीपनि गुरुकुल की स्थापना, अनुसंधान पुस्तकालयों का निर्माण और युवाओं को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन से भावनात्मक रूप से जोड़ने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

श्री तिवारी ने प्रदेश के समस्त विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं नागरिकों से इस सांस्कृतिक अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बंगाल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, डॉक्टरों से लेकर दवाओं तक कई बड़ी कमियां उजागर

कोलकाता। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की प्रदर्शन लेखा परीक्षा रिपोर्ट में तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल के दौरान...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, डॉक्टरों से लेकर दवाओं तक कई बड़ी कमियां उजागर

राजस्थान में मानसून फिर हुआ सक्रिय, 22 जिलों में बारिश-आंधी का यलो अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का...
राजस्थान 
राजस्थान में मानसून फिर हुआ सक्रिय, 22 जिलों में बारिश-आंधी का यलो अलर्ट

'हेस्टिंग हाउस' का नाम बदलने की मांग, शहीद खुदीराम बोस के नाम पर रखने का प्रस्ताव

पश्चिम मेदिनीपुर। स्वतंत्रता के लगभग आठ दशक बाद भी पश्चिम मेदिनीपुर के जिलाधिकारी का सरकारी बंगला आज भी ब्रिटिश काल...
पश्चिम बंगाल 
'हेस्टिंग हाउस' का नाम बदलने की मांग, शहीद खुदीराम बोस के नाम पर रखने का प्रस्ताव

अमेरिकी और सऊदी सेना ने इराक में ईरान समर्थित पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज पर किया हमला

बगदाद। अमेरिका और सऊदी अरब की सेना ने इराक में पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज (पीएमएफ) पर हमला किया है। इस फोर्सेज...
अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिकी और सऊदी सेना ने इराक में ईरान समर्थित पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज पर किया हमला

बाढ़ पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे कुल नौ लाख रुपये

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बीती रात फेसबुक लाइव के माध्यम से बाढ़ प्रभावित लोगों के...
राष्ट्रीय 
बाढ़ पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे कुल नौ लाख रुपये

उत्तर प्रदेश

कावड़ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, हरिद्वार जा रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत, पांच घायल

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में थाना निवाड़ी क्षेत्र के गंग नहर पटरी पर मंगलवार की मध्य रात्रि को...
उत्तर प्रदेश 
कावड़ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, हरिद्वार जा रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत, पांच घायल

बदायूं: सपा नेता मोतशाम सिद्दीकी की दूसरी फेसबुक पोस्ट से फिर गरमाई राजनीतिक चर्चा

बदायूं। समाजवादी पार्टी के नेता मोतशाम सिद्दीकी ने एक बार फिर फेसबुक पोस्ट के जरिए राजनीतिक प्रतिनिधित्व का मुद्दा उठाया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बदायूं: सपा नेता मोतशाम सिद्दीकी की दूसरी फेसबुक पोस्ट से फिर गरमाई राजनीतिक चर्चा

चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

कौशाम्बी। जिले के नगर पंचायत चरवा स्थित राम मंदिर परिसर में मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में...
उत्तर प्रदेश 
चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा