अमेरिकी और सऊदी सेना ने इराक में ईरान समर्थित पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज पर किया हमला

निनवेह में कम से कम 8 लोगों की मौत और 4 घायल होने का दावा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बगदाद। अमेरिका और सऊदी अरब की सेना ने इराक में पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज (पीएमएफ) पर हमला किया है। इस फोर्सेज को ईरान का समर्थन प्राप्त है।

यह एकीकृत सैन्य कार्रवाई पिछले 30 दिनों में सऊदी अरब की तेल सुविधाओं पर हुए ड्रोन हमलों के जवाब में की गई है। अमेरिका ने यह भी दावा किया है एकीकृत सैन्य कार्रवाई से पहले ईरान ने जॉर्डन में उसके एक बेस पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं।

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी और सऊदी सेना के हमले के बाद इराक के उत्तरी निनवेह प्रांत और दक्षिणी बसरा प्रांत में कई स्थानों में आग लग गई। बसरा में हमला के बाद बड़ी संख्या में दमकलकर्मी पहुंचे।

अमेरिका की फोर्स्ड लेबर पर सख्ती, भारत को अमेरिकी टैरिफ में राहत ये खबर भी पढ़े : अमेरिका की फोर्स्ड लेबर पर सख्ती, भारत को अमेरिकी टैरिफ में राहत

पीएमएफ ने स्वीकार किया है कि अमेरिका और सऊदी अरब के संयुक्त हमलों में पूरे इराक में उसके मुख्यालयों को निशाना बनाया गया। निनवेह में कम से कम आठ लोग मारे गए हैं और चार अन्य घायल हुए हैं।

यमन के ईरान समर्थित आतंकी समूह हूती ने पीएमएफ पर हमले की निंदा की है। हूती ने अल-मसीराह टीवी पर जारी बयान में कहा कि यह इराक की संप्रभुता पर खुला हमला है।

महत्वपूर्ण है कि पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज इराक का आधिकारिक सरकारी सुरक्षा बल है। इसकी स्थापना 15 जून 2014 को ईरान समर्थित शिया मिलिशिया समूहों को मिलाकर की गई थी।

कहने को तो यह पीएमएफ इराकी प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्रालय के साथ समन्वय में काम करता है, लेकिन व्यावहारिक रूप से इस पर ईरान का गहरा प्रभाव माना जाता है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मध्य प्रदेश में सड़कों पर किसानों ने गुजारी रात, सीएम हाउस के घेराव पर अड़े

भोपाल। मूंग की 100 प्रतिशत सरकारी खरीदी और खाद की आपूर्ति में सुधार की मांग को लेकर मध्य प्रदेश की...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में सड़कों पर किसानों ने गुजारी रात, सीएम हाउस के घेराव पर अड़े

गाजियाबाद: कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन लागू, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा को लेकर आज बुधवार सुबह 8 बजे से रूट डायवर्जन लागू...
उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद: कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन लागू, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

असम बाढ़ का कहर जारी, मृतकों की संख्या 75 पहुंची, आर्थिक सहायता देने का ऐलान

गुवाहाटी। ऊपरी असम के चार जिले बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। इन्हीं जिलों में सबसे अधिक लोगों की...
राष्ट्रीय 
असम बाढ़ का कहर जारी, मृतकों की संख्या 75 पहुंची, आर्थिक सहायता देने का ऐलान

बंगाल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, डॉक्टरों से लेकर दवाओं तक कई बड़ी कमियां उजागर

कोलकाता। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की प्रदर्शन लेखा परीक्षा रिपोर्ट में तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल के दौरान...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, डॉक्टरों से लेकर दवाओं तक कई बड़ी कमियां उजागर

राजस्थान में मानसून फिर हुआ सक्रिय, 22 जिलों में बारिश-आंधी का यलो अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का...
राजस्थान 
राजस्थान में मानसून फिर हुआ सक्रिय, 22 जिलों में बारिश-आंधी का यलो अलर्ट

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद: कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन लागू, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा को लेकर आज बुधवार सुबह 8 बजे से रूट डायवर्जन लागू...
उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद: कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन लागू, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

कावड़ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, हरिद्वार जा रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत, पांच घायल

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में थाना निवाड़ी क्षेत्र के गंग नहर पटरी पर मंगलवार की मध्य रात्रि को...
उत्तर प्रदेश 
कावड़ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, हरिद्वार जा रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत, पांच घायल

बदायूं: सपा नेता मोतशाम सिद्दीकी की दूसरी फेसबुक पोस्ट से फिर गरमाई राजनीतिक चर्चा

बदायूं। समाजवादी पार्टी के नेता मोतशाम सिद्दीकी ने एक बार फिर फेसबुक पोस्ट के जरिए राजनीतिक प्रतिनिधित्व का मुद्दा उठाया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बदायूं: सपा नेता मोतशाम सिद्दीकी की दूसरी फेसबुक पोस्ट से फिर गरमाई राजनीतिक चर्चा

चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

कौशाम्बी। जिले के नगर पंचायत चरवा स्थित राम मंदिर परिसर में मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में...
उत्तर प्रदेश 
चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना