भाजपा नेता राजेश्वर सिंह ने झण्डी में स्थानीय बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पार्टी के डी. एल. पी अभियान हेतु किया प्रेरित ।
लालपुर व अदलाबाद ग्रामसभा के बूथ व शक्तिकेन्द्र कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
शहनूर अली
निघासन खीरी 30 जुलाई तरुणमित्र॥ आने वाले विधानसभा चुनावों के अंतर्गत भाजपा संगठन के गठन के साथ ही युद्ध स्तर पर कई अभियानों को लेकर कार्यकर्ताओं व जनता को जोड़ने का कार्य कर रही है। विगत दिनों डिजिटल लर्निग प्रोग्राम (डी.एल.पी) अभियान के अंतर्गत पार्टी की इतिहास, विचारधारा एवं देशहित में किये गये कार्यों को जनता के बीच पहुँचाने हेतु पार्टी के सदस्यों व कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण डिजिटल माध्यम से किया जा रहा है।
इसी कड़ी में झण्डी राज में भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रदेश संयोजक, विदेश विभाग राजा राज राजेश्वर सिंह द्वारा कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत की गयी जिसमें डी.एल.पी अभियान के अंतर्गत लालपुर व झण्डी शक्तिकेन्द्र के नये व पुराने बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक की गयी व उन्हे उनके फोन पर सरल ऐप के माध्यम से डी.एल.पी हेतु प्रशिक्षित किया तथा अपने अपने बूथों पर पार्टी के सदस्यों को को उनके लक्ष्य निधार्रित कर प्रशिक्षित करवाने हेतु प्रेरित किया। इस बैठक में खुशीराम, कपिल चौहान, अवधेश दूबे, लाल जी विश्वकर्मा , अरविंद चौहान, दुजई कश्यप, गोवर्धन , पुरुषोत्तम गुप्ता, आशीष गुप्ता, सीताराम, राकेश गुप्ता , मुकेश लोधी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे जिन्होने डिजिटल एप के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त किया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।
