अहमदाबाद में तड़के भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.6 तीव्रता दर्ज
अहमदाबाद।अहमदाबाद में गुरुवार तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। गांधीनगर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजिकल रिसर्च (आईएसआई) द्वारा जारी जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह 4:39 बजे रिक्टर स्केल पर 2.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।
भूकंप का केंद्र अहमदाबाद शहर से लगभग 29 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम दिशा में स्थित था। इसकी गहराई जमीन की सतह से करीब 20 किलोमीटर मापी गई, जिसके कारण कुछ इलाकों में हल्का कंपन महसूस हुआ।
भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी भी प्रकार की जनहानि, घायल होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार अहमदाबाद और आसपास के कुछ शांत क्षेत्रों में रहने वाले लोगों ने कुछ सेकंड तक हल्की ध्रूजारी महसूस की, लेकिन अधिकांश लोगों को इसका एहसास भी नहीं हुआ।
भूकंप विज्ञानियों के अनुसार 2.6 तीव्रता का भूकंप सामान्य श्रेणी में आता है और इससे आमतौर पर किसी बड़े नुकसान की आशंका नहीं रहती।
ये खबर भी पढ़े : साइकिल से सेमीकंडक्टर तक: मुरुगप्पा ग्रुप अब बनाएगा चिप्स, साणंद से होगी दुनिया तक सप्लाईफिर भी विशेषज्ञों का कहना है कि भूकंप संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को हमेशा सतर्क रहना चाहिए और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए। फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है और किसी तरह की चिंता की बात नहीं बताई गई है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
