नगर पंचायत ने छात्रों को दी सौगात,लाइब्रेरी का शुभारंभ

आधुनिक संसाधनों से लैस लाइब्रेरी में विद्यार्थी करेंगे निःशुल्क अध्ययन

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

शहनूर अली

निघासन खीरी 29 जुलाई ( तरुणमित्र ) नगर पंचायत निघासन ने क्षेत्र के विद्यार्थियों को एक महत्वपूर्ण शैक्षिक सौगात देते हुए सुविधाओं से लैस डिजिटल लाइब्रेरी का लोकार्पण कराया। नगर पंचायत कार्यालय के सामने स्थापित इस लाइब्रेरी का उद्देश्य छात्रों को बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराना है, जहां वे निःशुल्क बैठकर प्रतियोगी परीक्षाओं एवं नियमित पढ़ाई की तैयारी कर सकेंगे। लाइब्रेरी का उद्घाटन विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता, अवनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता तथा वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश्वर सिंह , चेयरमैन बद्री प्रसाद मौर्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अतिथियों ने इस पहल को शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि इससे ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन का बेहतर अवसर मिलेगा।मुख्य अतिथि एमएलसी अनूप गुप्ता ने बताया कि विद्यार्थियों को शांत, सुरक्षित और आधुनिक अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण कराया गया है। यहां इंटरनेट, अध्ययन सामग्री और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे छात्र-छात्राएं बिना किसी शुल्क के अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे।चेयरमैन बद्री प्रसाद मौर्य ने कहा कि नगर पंचायत आगे भी शिक्षा को बढ़ावा देने वाली योजनाओं को प्राथमिकता देगी।

 

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा ये खबर भी पढ़े : श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी दिनेश शुक्ल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमनदीप सिंह, भाजपा नेता दयाशंकर मौर्य, प्रधान केडी, विपिन मौर्य, संजय गिरी सहित नगर के गणमान्य नागरिक, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नगर पंचायत की इस पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के भविष्य के लिए उपयोगी बताया।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

अहमदाबाद में तड़के भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.6 तीव्रता दर्ज

अहमदाबाद।अहमदाबाद में गुरुवार तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। गांधीनगर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजिकल रिसर्च (आईएसआई) द्वारा...
राष्ट्रीय  गुजरात 
अहमदाबाद में तड़के भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.6 तीव्रता दर्ज

गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट, 7 जिलों में ऑरेंज चेतावनी; प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता

अहमदाबाद। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को गुजरात के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी...
गुजरात 
गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट, 7 जिलों में ऑरेंज चेतावनी; प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 11 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

जयपुर। बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन सिस्टम के प्रभाव से राजस्थान में मानसून फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया...
राजस्थान 
राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 11 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट