मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का बढ़ा क्रेज, 369 छात्रों ने मुफ्त कोचिंग के लिए कराया पंजीकरण
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में अब तक 369 छात्रों का पंजीकरण
प्रयागराज। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग के लिए विद्यार्थियों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है।
वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 में बड़ी संख्या में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अबतक कुल 369 बच्चों ने पंजीकरण कराया है। यह जानकारी गुरुवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर पटेल ने दी।
उन्होंने बताया कि अब तक आईएएस एवं पीसीएस की तैयारी के लिए 117, नीट के लिए 92, जेईई के लिए 55 तथा एसएससी एवं अन्य वन-डे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 102 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया अभी जारी है। ऐसे में आने वाले दिनों में पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थियों की संख्या में और वृद्धि होने की उम्मीद है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अधिक से अधिक युवाओं से मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का लाभ उठाने और समय रहते अपना पंजीकरण कराने की अपील की।
ये खबर भी पढ़े : सागर गुप्ता के पार्थिव शरीर की स्वदेश वापसी के प्रयास तेज, नियोक्ता कंपनी को नोटिस : जितेंद्र प्रताप सिंहउन्होंने कहा कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क मार्गदर्शन उपलब्ध कराकर उनके सपनों को साकार करने का प्रभावी माध्यम बन रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
