एक दिवसीय माटीकला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
बस्ती - जिला ग्रामोद्योग कार्यालय के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड स्थापना पखवाडा़ पर आयोजित एक दिवसीय माटीकला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत संजय चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अधिक संख्या में माटीकला से जुडे कारीगर व कुम्हार/प्रजापति समाज के लोग व अन्य उपस्थित रहे। जागरूकता शिविर में परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी आनन्द शुक्ला ने सभी अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। साथ ही कार्यक्रम के आयोजन व विभाग द्वारा संचालित रोजगारपरक योजनाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संजय चौधरी द्वारा सभी को ग्रामीण अंचल में पूर्व से चल रहे माटीकला के कार्यों के महत्व के बारे में बताते हुए हुनर को और अधिक बढावा देने तथा माटीकला के उत्पाद को विकसित करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना की गयी तथा स्वरोजगार की योजनाओं का लाभ लेने हेतु उत्साहित किया गया। बैक अधिकारी लीड बैक कार्यालय द्वारा अपने उद्बोधन में प्रजापति/कुम्हार वर्ग के लोगों द्वारा इस परम्परागत मिट्टी कला उद्योग को विभाग द्वारा संचालित किये जा रहे जागरूकता कार्यक्रम की सराहना की गयी तथा अधिक से अधिक लोगों को योजना से जुड़ कर लाभान्वित होने हेतु प्रेरित किया गया।
बैक अधिकारी मुख्य प्रबन्धक मार्गदर्शी बैंक कार्यालय द्वारा बैंक से ऋण प्राप्त करने की जानकारी दी गयी। मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के माध्यम से 5.00 लाख का ऋण लेकर कार्य कर रहे श्री शिव कुमार प्रजापति द्वारा भी उद्योग स्थापना की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।
फाइन आर्ट विशेषज्ञ आलोक शुक्ल कला एंव शिल्प प्रशिक्षक (राष्ट्रीय स्तर पुरस्कृत) द्वारा माटीकला उत्पादों की महत्व की जानकारी दी गयी। इस अवसर पर माटीकला क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे उद्यमियो को सम्मनित भी किया गया। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गंगाधर दुबे द्वारा कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया एवं माटीकला से जुड़े उद्यमियों से अपने परंपरागत कार्य को और अच्छे तरीके से करनेे के साथ-साथ अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने तथा उ0प्र0 माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने हेतु आह्वाहन किया गया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
