कांवड़ यात्रा को लेकर बिजनौर पुलिस पूरी तरह सतर्क, एसपी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह

बिजनौर। आगामी श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने सोमवार को पुलिस लाइन में समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों तथा कांवड़ ड्यूटी में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की। गोष्ठी में कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, कानून-व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण सतर्कता, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि कांवड़ मार्गों पर लगातार गश्त, संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
गोष्ठी में कांवड़ शिविरों की सुरक्षा, श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों, पुलिस एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय तथा जनसहयोग के माध्यम से यात्रा को सकुशल संपन्न कराने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि ड्यूटी के दौरान आमजन एवं शिवभक्तों के साथ विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखें तथा किसी भी सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पत्रकार स्थायी समिति की बैठक हुई आयोजित ये खबर भी पढ़े : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पत्रकार स्थायी समिति की बैठक हुई आयोजित

बैठक के उपरांत पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने पुलिस लाइन स्थित कांवड़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संचार व्यवस्था, निगरानी प्रणाली, कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली एवं उपलब्ध संसाधनों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहे तथा कांवड़ यात्रा से संबंधित प्रत्येक सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति का समय रहते प्रभावी ढंग से समाधान किया जा सके।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिजनौर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी और यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पेपर लीक पर संसद में सरकार-विपक्ष आमने-सामने, दोनों पक्षों ने रखे तीखे तर्क

सरकार ने फास्ट ट्रैक अदालतों और सख्त कानून का रोडमैप रखा कांग्रेस-सपा ने मूल समस्या से ध्यान भटकाने की कोशिश...
राष्ट्रीय 
पेपर लीक पर संसद में सरकार-विपक्ष आमने-सामने, दोनों पक्षों ने रखे तीखे तर्क

पाक की कार्रवाई से दहला पीओके, 20 प्रदर्शनकारियों की मौत, इलाके में गहरा तनाव 

रावलकोट में प्रदर्शन जारी, संयुक्त राष्ट्र समेत अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तत्काल दखल की अपील इस्लामाबाद। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाक की कार्रवाई से दहला पीओके, 20 प्रदर्शनकारियों की मौत, इलाके में गहरा तनाव 

तटरक्षक बल में महिलाओं को पुरुषों के बराबर मिलेगा अधिकार, दो नई नीतियों को मंजूरी

समुद्र में ड्यूटी के दौरान लापता जवानों के परिजनों को जल्द मिलेंगे सभी लाभ नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह...
राष्ट्रीय 
तटरक्षक बल में महिलाओं को पुरुषों के बराबर मिलेगा अधिकार, दो नई नीतियों को मंजूरी

‘मंगल मिलन’ में राजग नेताओं का जमावड़ा, आर्थिक और शैक्षणिक मुद्दों पर चर्चा

बैठक में प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री, रक्षामंत्री समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता शामिल  नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत...
राष्ट्रीय 
‘मंगल मिलन’ में राजग नेताओं का जमावड़ा, आर्थिक और शैक्षणिक मुद्दों पर चर्चा

सर्पदंश के दो लोग हुए शिकार, अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी

दुद्धी, सोनभद्र। मंगलवार को सर्पदंश की दो अलग-अलग घटनाओं में एक मासूम बालक और एक किशोरी जहरीले सांप के काटने...
उत्तर प्रदेश 
सर्पदंश के दो लोग हुए शिकार, अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी

उत्तर प्रदेश

सर्पदंश के दो लोग हुए शिकार, अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी

दुद्धी, सोनभद्र। मंगलवार को सर्पदंश की दो अलग-अलग घटनाओं में एक मासूम बालक और एक किशोरी जहरीले सांप के काटने...
उत्तर प्रदेश 
सर्पदंश के दो लोग हुए शिकार, अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2026-27 की तैयारियां शुरू

सोनभद्र। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2026-27...
उत्तर प्रदेश 
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2026-27 की तैयारियां शुरू

वित्तविहीन शिक्षक महासभा ने डीएम को सौंपा चार सूत्रीय मांगपत्र

सोनभद्र। वित्तविहीन शिक्षक महासभा उत्तर प्रदेश सोनभद्र के तत्वावधान में सोमवार को वित्तविहीन शिक्षकों एवं कर्मचारियों को जीविकोपार्जन भर मासिक...
उत्तर प्रदेश 
वित्तविहीन शिक्षक महासभा ने डीएम को सौंपा चार सूत्रीय मांगपत्र

प्रस्तावित सर्किल रेट के विरोध में एडीएम से मिला अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

दुद्धी,सोनभद्र। जमीन बैनामे (रजिस्ट्री) की प्रस्तावित नई मूल्य सूची (सर्किल रेट) के विरोध में तहसील क्षेत्र के अधिवक्ताओं का गुस्सा...
उत्तर प्रदेश 
प्रस्तावित सर्किल रेट के विरोध में एडीएम से मिला अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन