राज्य सरकार छात्रवृत्ति आवेदन हेतु समय सारणी जारी

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने बताया है कि उ.प्र. शासन ने वित्तीय वर्ष शैक्षिक सत्र 2026-27 में अल्पसंख्यक वर्ग पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना में ऑनलाईन आवेदन से लेकर वितरण हेतु समय सारणी जारी कर दी है। कक्षावार आवेदन के लिए तिथियॉं तय कर दी गई हैं। समय सारणी के अनुसार पूर्वदशम एवं दशमोत्तर (कक्षा 9-12) छात्रवृत्ति हेतु 22 जुलाई से 05 अगस्त तक समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से पासवर्ड प्राप्त कर संस्थाओं को मास्टर डाटा में सम्मिलित करना होगा।

उन्होंने बताया कि 11 अगस्त से 25 अगस्त तक कक्षा 9 से 12 तक के छात्र छात्राओं को अपने आवेदन का नवीनीकरण करना होगा एवं हार्डकॉपी समस्त संलग्नकों सहित विद्यालय में जमा करना होगा। 11 अगस्त से 21 सितम्बर तक कक्षा 9 से 12 तक के छात्र छात्राओं को अपने नवीन आवेदन ऑनलाइन कर हार्डकॉपी समस्त संलग्नकों सहित 12 अगस्त से 05 अक्टूबर तक विद्यालय में जमा करना होगा। विद्यालय द्वारा 11 अगस्त से 30 अगस्त तक नवीनीकरण आवेदन तथा 13 अगस्त से 15 अक्टूबर तक नवीन आवेदन पत्रो को ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित किया जाएगा।

पति के भाई के घर रह रही महिला ने लगाई गुहार, आवास पात्रता की दोबारा निष्पक्ष जांच की मांग ये खबर भी पढ़े : पति के भाई के घर रह रही महिला ने लगाई गुहार, आवास पात्रता की दोबारा निष्पक्ष जांच की मांग

उन्होंने यह भी बताया कि इसी प्रकार दशमोत्तर उच्च कक्षाओं हेतु 22 जुलाई से 15 अगस्त तक समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से पासवर्ड प्राप्त कर संस्थाओं को मास्टर डाटा में सम्मिलित करना होगा। 15 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक दशमोत्तर उच्च कक्षाओं के छात्र छात्राओं को अपने आवेदन का नवीनीकरण कर हार्डकॉपी समस्त संलग्नकों सहित अपने संस्थान में जमा करना होगा। 15 सितम्बर से 31 अक्टूबर तक दशमोत्तर उच्च कक्षाओं के छात्र छात्राओं को अपने नवीन आवेदन ऑनलाइन कर हार्डकॉपी समस्त संलग्नकों सहित 16 सितम्बर से 04 नवम्बर तक संस्थान में जमा करना होगा। संस्थान द्वारा 15 सितम्बर से 25 अक्टूबर तक नवीनीकरण आवेदन तथा 16 सितम्बर से 10 नवम्बर तक नवीन आवेदन पत्रो को ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित किया जायेगा। उन्होंने समस्त शिक्षण संस्थाओं व मदरसों के अल्पसंख्यक समुदाय (मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, बौद्ध,जैन व पारसी) के छात्र छात्राओं को सूचित किया है कि उ.प्र. सरकार की छात्रवृत्ति वेबसाईट पर जाकर छात्रवृत्ति आवेदन करें।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

एसआईआर में तैनात बीएलओ पर दिल्ली हाईकोर्ट बोला, पढ़ाई नहीं हो प्रभावित

कोर्ट का आदेश: स्कूल समय में शिक्षकों से अन्य कार्य नहीं कराया जाएगा नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा...
राष्ट्रीय 
एसआईआर में तैनात बीएलओ पर दिल्ली हाईकोर्ट बोला, पढ़ाई नहीं हो प्रभावित

पेपर लीक पर संसद में सरकार-विपक्ष आमने-सामने, दोनों पक्षों ने रखे तीखे तर्क

सरकार ने फास्ट ट्रैक अदालतों और सख्त कानून का रोडमैप रखा कांग्रेस-सपा ने मूल समस्या से ध्यान भटकाने की कोशिश...
राष्ट्रीय 
पेपर लीक पर संसद में सरकार-विपक्ष आमने-सामने, दोनों पक्षों ने रखे तीखे तर्क

पाक की कार्रवाई से दहला पीओके, 20 प्रदर्शनकारियों की मौत, इलाके में गहरा तनाव 

रावलकोट में प्रदर्शन जारी, संयुक्त राष्ट्र समेत अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तत्काल दखल की अपील इस्लामाबाद। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाक की कार्रवाई से दहला पीओके, 20 प्रदर्शनकारियों की मौत, इलाके में गहरा तनाव 

उत्तर प्रदेश

सर्पदंश के दो लोग हुए शिकार, अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी

दुद्धी, सोनभद्र। मंगलवार को सर्पदंश की दो अलग-अलग घटनाओं में एक मासूम बालक और एक किशोरी जहरीले सांप के काटने...
उत्तर प्रदेश 
सर्पदंश के दो लोग हुए शिकार, अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2026-27 की तैयारियां शुरू

सोनभद्र। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2026-27...
उत्तर प्रदेश 
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2026-27 की तैयारियां शुरू