रेलवे के चोरी के कॉपर वायर का रिसीवर गिरफ्तार, 14.55 किलो रेल संपत्ति बरामद

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सीवान। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सीवान एवं अपराध आसूचना शाखा छपरा की संयुक्त टीम ने रेल संपत्ति खरीदने वाले एक कथित रिसीवर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 14.550 किलोग्राम जला हुआ कॉपर वायर बरामद किया है।

बरामद कॉपर वायर रेलवे की चोरी की संपत्ति बताया गया है। मामले में रेलवे संपत्ति अधिनियम, 1966 के तहत नया मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

आरपीएफ के अनुसार, पहले से गिरफ्तार अभियुक्त उमेश साह एवं विजय राजभर की निशानदेही और स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर 29 जुलाई को मैरवा धाम के महुवाबारी स्थित नहर किनारे संचालित एक कबाड़ की दुकान पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान दुकान संचालक मनन चौहान (41 वर्ष), निवासी अरंडा, थाना हसनपुरा, को मौके से गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान दुकान में रखे एक बड़े स्टील बॉक्स से पीले रंग के प्लास्टिक बोरे में रखा 10 लच्छा जला हुआ कॉपर वायर बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर उसका वजन 14.550 किलोग्राम पाया गया।

पूछताछ में मनन चौहान ने स्वीकार किया कि चार-पांच दिन पहले उमेश साह और विजय राजभर उससे यह कॉपर वायर बेचने आए थे, जिसके बदले उसने 2,300 रुपए का भुगतान किया था। इस बात की पुष्टि दोनों गिरफ्तार आरोपियों ने भी की।

प्रथम दृष्टया रेलवे की चोरी की संपत्ति को जानते-बूझते खरीदने और अपने कब्जे में रखने के आरोप में मनन चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद रेल संपत्ति को जब्त कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

आरपीएफ पोस्ट सीवान में इस संबंध में कांड संख्या 09/26 के तहत रेलवे संपत्ति अधिनियम, 1966 की धारा 3 में मामला दर्ज किया गया है।

मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार सिंह को सौंपी गई है। आरपीएफ ने बताया कि रेल संपत्ति की चोरी और उसके अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

बिहार: बारातियों से भरी बस पलटी, हादसे में व्यक्ति की मौत, दर्जनों घायल ये खबर भी पढ़े : बिहार: बारातियों से भरी बस पलटी, हादसे में व्यक्ति की मौत, दर्जनों घायल

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

खड़गपुर में भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से 24 श्रमिक घायल; दो की हालत गंभीर

खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर ग्रामीण थाना क्षेत्र के चौरंगी स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार रात एक भीषण सड़क...
पश्चिम बंगाल 
खड़गपुर में भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से 24 श्रमिक घायल; दो की हालत गंभीर

27 साल छोटे युवक के प्यार में घर छोड़ गई तीन बच्चों की मां, पति भी मजबूर होकर स्वीकार कर लिया रिश्ता

चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पारिवारिक रिश्तों को लेकर कई सवाल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
27 साल छोटे युवक के प्यार में घर छोड़ गई तीन बच्चों की मां, पति भी मजबूर होकर स्वीकार कर लिया रिश्ता

पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट

कोलकाता। दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता तथा बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से पश्चिम...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट

भाजपा ने फर्जी वोटिंग की जताई आशंका , चुनाव आयोग से सख्त सत्यापन की मांग

पटना। बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए चल रहे मतदान के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने फर्जी वोटिंग...
बिहार 
भाजपा ने फर्जी वोटिंग की जताई आशंका , चुनाव आयोग से सख्त सत्यापन की मांग

उत्तर प्रदेश

27 साल छोटे युवक के प्यार में घर छोड़ गई तीन बच्चों की मां, पति भी मजबूर होकर स्वीकार कर लिया रिश्ता

चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पारिवारिक रिश्तों को लेकर कई सवाल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
27 साल छोटे युवक के प्यार में घर छोड़ गई तीन बच्चों की मां, पति भी मजबूर होकर स्वीकार कर लिया रिश्ता

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का बढ़ा क्रेज, 369 छात्रों ने मुफ्त कोचिंग के लिए कराया पंजीकरण

प्रयागराज। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग के लिए विद्यार्थियों का उत्साह लगातार बढ़...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का बढ़ा क्रेज, 369 छात्रों ने मुफ्त कोचिंग के लिए कराया पंजीकरण

हिस्ट्रीशीटर ने 12वीं की छात्रा को मारी तीन गोलियां, फिर खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी डिफेंस एंक्लेव मंगलवार शाम गोलियों की आवाज से दहल उठी। हिस्ट्रीशीटर आदित्य प्रधान...
उत्तर प्रदेश 
 हिस्ट्रीशीटर ने 12वीं की छात्रा को मारी तीन गोलियां, फिर खुद को गोली मारकर की आत्महत्या