महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति

लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. भूपेश कुमार गोयल संभालेंगे कमान

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर को नया कुलपति मिल गया है। भारतीय सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा (AFMS) के वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रख्यात चिकित्सक लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. भूपेश कुमार गोयल को विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रदीप राव द्वारा नियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम-2019 तथा विश्वविद्यालय के प्रथम परिनियम की धारा 2.04(क) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कुलाधिपति की स्वीकृति के बाद डॉ. भूपेश कुमार गोयल की नियुक्ति की गई है। उनका कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पांच वर्ष अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगा।

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2026-27 की तैयारियां शुरू ये खबर भी पढ़े : विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2026-27 की तैयारियां शुरू

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हैं। उनकी स्वीकृति के उपरांत यह नियुक्ति विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

डॉ. भूपेश कुमार गोयल भारतीय सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा के अत्यंत अनुभवी अधिकारी रहे हैं। सेवानिवृत्ति से पूर्व उन्होंने महानिदेशक (ऑर्गेनाइजेशन एंड पर्सोनल) के रूप में कार्य करते हुए 14 हजार से अधिक अधिकारियों के मानव संसाधन प्रबंधन, संगठनात्मक पुनर्गठन तथा प्रशासनिक नेतृत्व की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। इससे पहले वे पुणे स्थित 1082 बेड के कमांड हॉस्पिटल (सदर्न कमांड) के कमांडेंट रहे तथा दिल्ली, बागडोगरा सहित देश के कई प्रमुख सैन्य अस्पतालों का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया।

चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका योगदान अत्यंत उल्लेखनीय रहा है। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ के रूप में उन्हें 35 वर्षों से अधिक का चिकित्सकीय अनुभव तथा राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) के मानकों के अनुरूप 28 वर्षों से अधिक का शिक्षण अनुभव प्राप्त है। उन्होंने 11 महत्वपूर्ण शोध परियोजनाओं का सफल संचालन किया है तथा उनके 28 शोध-पत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त वे अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में विशेषज्ञ वक्ता एवं रिसोर्स पर्सन के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके हैं।

डॉ. गोयल की उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाओं को देखते हुए उन्हें वर्ष 2024 में भारत के राष्ट्रपति द्वारा ‘अति विशिष्ट सेवा पदक (AVSM)’ तथा वर्ष 2011 में ‘विशिष्ट सेवा पदक (VSM)’ से सम्मानित किया जा चुका है। उनके नेतृत्व में कमांड हॉस्पिटल, पुणे को रक्षा मंत्री ट्रॉफी सहित कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान भी प्राप्त हुए।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया है कि डॉ. भूपेश कुमार गोयल के व्यापक प्रशासनिक अनुभव, उत्कृष्ट शैक्षणिक दृष्टिकोण, शोध क्षमता और चिकित्सा विशेषज्ञता के नेतृत्व में महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय शिक्षा, अनुसंधान, चिकित्सा प्रशिक्षण और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता: दुष्कर्म व पॉक्सो मामले में दोषी को 20 साल की सख्त सजा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत लखनऊ की आशियाना थाना पुलिस और अभियोजन शाखा की प्रभावी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता: दुष्कर्म व पॉक्सो मामले में दोषी को 20 साल की सख्त सजा

मध्य प्रदेश में मानसून फिर हुआ सक्रिय, 17 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश के ऊपर मानसून ट्रफ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में मानसून फिर हुआ सक्रिय, 17 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट

मणप्पुरम ज्वैलर्स के 18.53 किलो सोना गबन मामले में सह-आरोपी गिरफ्तार, चौक पुलिस की बड़ी कार्रवाई

लखनऊ। राजधानी की चौक पुलिस ने मणप्पुरम ज्वैलर्स लिमिटेड के करीब 18.53 किलोग्राम सोने के आभूषणों के गबन के बहुचर्चित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मणप्पुरम ज्वैलर्स के 18.53 किलो सोना गबन मामले में सह-आरोपी गिरफ्तार, चौक पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रेलवे के चोरी के कॉपर वायर का रिसीवर गिरफ्तार, 14.55 किलो रेल संपत्ति बरामद

सीवान। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सीवान एवं अपराध आसूचना शाखा छपरा की संयुक्त टीम ने रेल संपत्ति खरीदने वाले एक...
बिहार 
रेलवे के चोरी के कॉपर वायर का रिसीवर गिरफ्तार, 14.55 किलो रेल संपत्ति बरामद

वृंदावन योजना में चोरी की सूचना से मचा हड़कंप, जांच में मामला संदिग्ध

लखनऊ। राजधानी के पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित वृंदावन योजना सेक्टर-1बी में बुधवार को चोरी की सूचना मिलने से हड़कंप मच...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 वृंदावन योजना में चोरी की सूचना से मचा हड़कंप, जांच में मामला संदिग्ध

उत्तर प्रदेश

ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता: दुष्कर्म व पॉक्सो मामले में दोषी को 20 साल की सख्त सजा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत लखनऊ की आशियाना थाना पुलिस और अभियोजन शाखा की प्रभावी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता: दुष्कर्म व पॉक्सो मामले में दोषी को 20 साल की सख्त सजा

मणप्पुरम ज्वैलर्स के 18.53 किलो सोना गबन मामले में सह-आरोपी गिरफ्तार, चौक पुलिस की बड़ी कार्रवाई

लखनऊ। राजधानी की चौक पुलिस ने मणप्पुरम ज्वैलर्स लिमिटेड के करीब 18.53 किलोग्राम सोने के आभूषणों के गबन के बहुचर्चित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मणप्पुरम ज्वैलर्स के 18.53 किलो सोना गबन मामले में सह-आरोपी गिरफ्तार, चौक पुलिस की बड़ी कार्रवाई

वृंदावन योजना में चोरी की सूचना से मचा हड़कंप, जांच में मामला संदिग्ध

लखनऊ। राजधानी के पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित वृंदावन योजना सेक्टर-1बी में बुधवार को चोरी की सूचना मिलने से हड़कंप मच...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 वृंदावन योजना में चोरी की सूचना से मचा हड़कंप, जांच में मामला संदिग्ध

पगफेरे से लौटते समय नवविवाहिता लापता, पति ने जेवर और नकदी लेकर भागने का लगाया आरोप

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के आगरा में पिनाहट थाना इलाके में शादी के कुछ ही दिन बाद दुल्हन के फरार...
उत्तर प्रदेश 
पगफेरे से लौटते समय नवविवाहिता लापता, पति ने जेवर और नकदी लेकर भागने का लगाया आरोप