पुलिस ने परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सिपाही व होमगार्ड समेत 8 गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सारण (बिहार)। सारण पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की 29 जुलाई को आयोजित गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में अधिनायक अनुदेशक पद की लिखित परीक्षा में में नकल कराने वाले समूह का पर्दाफाश किया है।

पुलिस और प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी की सतर्कता से परीक्षा केंद्र के भीतर और बाहर सक्रिय समूह के आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों में दो अभ्यर्थी, एक सिपाही और दो होमगार्ड जवान भी शामिल हैं।

रौतारा थाना कांड संख्या 150/26 में चार आरोपी गिरफ्तार, महीनों से चल रहा था फरार ये खबर भी पढ़े : रौतारा थाना कांड संख्या 150/26 में चार आरोपी गिरफ्तार, महीनों से चल रहा था फरार

मुफस्सिल थानांतर्गत आदर्श जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैनी केंद्र पर प्रवेश के दौरान फ्रिस्किंग सघन चेकिंग के दौरान दो परीक्षार्थियों विश्वजीत कुमार शर्मा वैशाली एवं अमित कुमार भोजपुर के पास से संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक ब्लूटूथ डिवाइस बरामद हुआ है।

पुलिस पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि केंद्र के बाहर मौजूद उनके सहयोगी वॉकी-टॉकी के जरिए उत्तर पुस्तिका का हल उपलब्ध कराने वाले थे।

सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने परीक्षार्थियों की निशानदेही पर केंद्र के बाहर घेराबंदी कर छह अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया।

इनके पास से एक ब्लूटूथ डिवाइस, एक वॉकी-टॉकी सेट, दो चार्जर, बैटरी, नौ मोबाइल, एक कार, दो आधार कार्ड एवं दो प्रवेश पत्र जब्त किए गए।

इस संदर्भ में मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता, बिहार लोक परीक्षा अधिनियम 2024 एवं आईटी एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

किसकी क्या भूमिका: पुलिस के अनुसार गिरोह में शामिल सिपाही परीक्षा प्रणाली की कमियों का फायदा उठाकर अभ्यर्थियों को नकल सामग्री और सॉल्वर उपलब्ध कराता था।

होमगार्ड परीक्षा केंद्रों के आसपास की गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लीक करने में मदद करते थे। गिरोह के बाकी छह सदस्य अभ्यर्थियों को ढूंढने, पैसों का लेनदेन संभालने और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स (जैसे ब्लूटूथ डिवाइस) की व्यवस्था करने का काम करते थे।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी....

जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 5 जिलों...
राजस्थान 
राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी....

बलोचिस्तान की कोयला खदान में भीषण विस्फोट, 34 खनिकों की मौत; कई अब भी लापता

इस्लामाबाद (पाकिस्तान)। देश के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में एक कोयला खदान में विस्फोट होने से कम से कम 34 खनिकों की...
अंतर्राष्ट्रीय 
बलोचिस्तान की कोयला खदान में भीषण विस्फोट, 34 खनिकों की मौत; कई अब भी लापता

चार मंजिला 'कोहिनूर' इमारत ढहने से 3 की मौत, मलबे में लोगों के फंसे होने की आशंका

मुंबई: मुंबई के पास भिवंडी में गुरुवार रात 'कोहिनूर' नाम की एक 4 मंजिला रिहायशी इमारत अचानक भरभरा कर ढह...
महाराष्ट्र 
चार मंजिला 'कोहिनूर' इमारत ढहने से 3 की मौत, मलबे में लोगों के फंसे होने की आशंका

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा: लखनऊ में हाई अलर्ट, शिवालयों पर कड़ी सुरक्षा और 24 घंटे निगरानी

लखनऊ। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने शहर में व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं। 30...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा: लखनऊ में हाई अलर्ट, शिवालयों पर कड़ी सुरक्षा और 24 घंटे निगरानी

रेकी कर बाइक चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

लखनऊ। आशियाना थाना पुलिस ने रेकी कर मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे...
उत्तर प्रदेश 

पीजीआई में तमंचे से फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

लखनऊ। पीजीआई थाना पुलिस ने अवैध तमंचे से फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने वाले एक युवक को...
उत्तर प्रदेश 
पीजीआई में तमंचे से फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

क्लब पार्टी में हवाई फायरिंग करने वाला गिरफ्तार, सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने अवैध पिस्टल की बरामद

लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाना पुलिस ने क्लब पार्टी के दौरान हवाई फायरिंग करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
क्लब पार्टी में हवाई फायरिंग करने वाला गिरफ्तार, सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने अवैध पिस्टल की बरामद