रौतारा थाना कांड संख्या 150/26 में चार आरोपी गिरफ्तार, महीनों से चल रहा था फरार
पुलिस की कार्रवाई से फरार आरोपियों में मचा हड़कंप
कोलासी, कटिहार। रौतारा थाना पुलिस ने कांड संख्या 150/26 के तहत कार्रवाई करते हुए चार फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनचन यादव, संतोष यादव, भैरव यादव एवं राहुल यादव के रूप में हुई है। इस संबंध में रौतारा थाना प्रभारी लालसर बिंद ने बताया कि उक्त सभी आरोपी दर्ज कांड में पिछले कई महीनों से फरार चल रहे थे।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सभी आरोपी अपने-अपने घर पर मौजूद हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की और चारों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।
ये खबर भी पढ़े : सीवान में बिहार बंद बेअसर, नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन के बीच सामान्य रहा जनजीवनगिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई पूरी की। इसके पश्चात उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत कटिहार न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से फरार आरोपियों में हड़कंप मचा हुआ है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
