पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी पति गिरफ्तार, नाका पुलिस की कार्रवाई
फंदे से लटककर महिला की मौत के मामले में पुलिस ने 40 वर्षीय पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
लखनऊ। नाका हिण्डोला थाना पुलिस ने पत्नी को आत्महत्या के लिए कथित रूप से उकसाने के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, गोमतीनगर निवासी प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी को उसके पति ने मानसिक रूप से प्रताड़ित और आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित किया, जिसके बाद उसने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। शिकायत के आधार पर थाना नाका हिण्डोला में मुकदमा संख्या 130/2026 धारा 108 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामले की जांच के दौरान पुलिस उपायुक्त पश्चिमी के निर्देशन में नाका हिण्डोला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 30 जुलाई 2026 को आरोपी सतेन्द्र मिश्रा (40) पुत्र त्रियुगी नाथ मिश्रा, निवासी न्यू गणेशगंज, थाना नाका हिण्डोला, लखनऊ को सराय फाटक क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
