2047 तक ड्रग्स फ्री यूथ का लक्ष्य पूरा करने में विश्वविद्यालय निभाएं सक्रिय भूमिका
विश्वविद्यालयों को नशामुक्त बनाने के लिए राजयपाल ने दिए निर्देश
- युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान को जन आंदोलन के निर्देश
- 2 अगस्त को पीएम के वर्चुअल संवाद से जुड़ेंगे एक करोड़ से अधिक युवा
लखनऊ। गुरुवार यूपी की राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में जन भवन में प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों के साथ ऑनलाइन बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी 2 अगस्त 2026 को पेम मोदी के प्रस्तावित नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले वर्चुअल संवाद की तैयारियों एवं विश्वविद्यालयों की सहभागिता की रूपरेखा पर चर्चा हुई।
बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि अभियान में निजी विश्वविद्यालयों की प्रभावी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए शीघ्र ही प्रदेश के निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ पृथक बैठक आयोजित की जाएगी। नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान भारत सरकार के माय भारत द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी के नशा मुक्त भारत के विजन के अनुरूप संचालित एक राष्ट्रव्यापी जनभागीदारी अभियान है।
.jpeg)
इसका उद्देश्य युवाओं को नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए विकसित भारत-2047 के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। यह अभियान वर्ष 2025 में वाराणसी में आयोजित यूथ स्पिरिचुअल समिट, नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत से प्रारंभ हुआ, जिसके उपरांत 21 सितंबर 2025 को सेवा पखवाड़ा के दौरान देशभर में 2,370 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के अगले चरण के अंतर्गत 2 अगस्त 2026 को पीएम नरेंद्र मोदी देशभर के लगभग 10,000 स्थानों से वर्चुअली जुड़े एक करोड़ से अधिक युवाओं से संवाद करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान देशभर के एक करोड़ से अधिक युवा नशा मुक्ति संकल्प लेकर नशा मुक्ति युवा स्वयंसेवक के रूप में अभियान से जुड़ेंगे तथा अन्य युवाओं को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। अभियान के अंतर्गत अधिकतम युवाओं को माय भारतक प्लेटफॉर्म पर पंजीकृत करने पर विशेष बल दिया गया है, ताकि युवाओं की व्यापक एवं सतत सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।
.jpeg)
अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्वयंसेवकों एवं संगठनों को 50वें, 75वें एवं 100वें सप्ताह पर सम्मानित भी किया जाएगा। वर्चुअल संवाद आगामी 100 सप्ताह तक प्रत्येक रविवार आयोजित होने वाले राष्ट्रव्यापी जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ भी होगा। इस अवधि में देशभर के विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों एवं सहभागी संस्थाओं द्वारा प्रत्येक रविवार वॉकाथन, योग एवं ध्यान सत्र, खेल प्रतियोगिताएं, कला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, जनजागरूकता अभियान तथा अन्य रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
