सीडीओ की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में गुरुवार को विकास भवन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जीरो पावर्टी, पंचायत भवन, विद्युतीकरण, खेल मैदान, गोवंश संरक्षण, गोवंश आश्रय स्थल, आवास सर्वे, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, आईजीआरएस, आरआरसी निर्माण, पंचायत सहायक मॉनिटरिंग एवं फैमिली आईडी सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

इंदिरा नहर में मिला अज्ञात अधेड़ युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप  ये खबर भी पढ़े : इंदिरा नहर में मिला अज्ञात अधेड़ युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप 

उन्होंने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करते हुए कार्ययोजना शत-प्रतिशत पोर्टल पर फीड कराना सुनिश्चित करें। जिन विकास खण्डों में लक्ष्य अपूर्ण रहेंगे, उसके लिए संबंधित खण्ड विकास अधिकारी स्वयं उत्तरदायी होंगे। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतवार कार्यस्थलों एवं पौधारोपण की सूचना कार्ययोजना में अंकित की जाए तथा सभी कार्यों का नियमित सत्यापन कराया जाए। उन्होंने जॉब कार्ड एवं आवास लाभार्थियों का सत्यापन कर प्रमाण पत्र जारी करने तथा गोवंश संरक्षण एवं बाउंड्रीवाल निर्माण कार्यों पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए।

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जनपद में जिलाध्यक्ष तनवीर खां की अध्यक्षता में नेताओं ने किया जोरदार स्वागत

अखिलेश यादव ने जिलाध्यक्ष तनवीर खां को अपनी गाड़ी में बैठा लिया
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जनपद में जिलाध्यक्ष तनवीर खां की अध्यक्षता में नेताओं ने किया जोरदार स्वागत

आपस में मिलजुलकर शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाए त्यौहार : डीएम

      फतेहपुर । कलेक्ट्रेट महात्मा गाँधी सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के संयुक्त तत्वाधान...
आपस में मिलजुलकर शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाए त्यौहार : डीएम

‘आरक्षण हटाओ’ अभियान पर रामदास आठवले का विरोध, संविधान विरोधी पोस्ट पर होगी सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री...
राष्ट्रीय 
‘आरक्षण हटाओ’ अभियान पर रामदास आठवले का विरोध, संविधान विरोधी पोस्ट पर होगी सख्त कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक द्वारा बाबा बेलखर नाथ धाम में पवित्र श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

प्रतापगढ़।गुरुवार को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार के साथ थाना दिलीपपुर क्षेत्र स्थित...
पुलिस अधीक्षक द्वारा बाबा बेलखर नाथ धाम में पवित्र श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

झांसी: धान की सिंचाई बनी काल, बिजली करंट से दो किसानों की गई जान...

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के चिरगांव थाना क्षेत्र में धान की फसल में पानी लगाते समय करंट लगने...
उत्तर प्रदेश 

जब अपनों का साया छूट गया... तब पुलिस बनी अपनापन, विश्वास और सहारे की छांव"

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं...
उत्तर प्रदेश 
जब अपनों का साया छूट गया... तब पुलिस बनी अपनापन, विश्वास और सहारे की छांव"

बाल दुव्यापारियों से सावधान रहने के लिए किया जागरूक

      बदायूं। जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस के सहयोग से  बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद बदायूं में...
उत्तर प्रदेश 
बाल दुव्यापारियों से सावधान रहने के लिए किया जागरूक