कोतवाली पुलिस ने बरामद किए 17 खोए स्मार्टफोन, मालिकों को लौटाए

ढाई लाख रुपये कीमत के मोबाइल पाकर खिले चेहरे, सीईआईआर पोर्टल और सर्विलांस की मदद से मिली सफलता

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

शहनूर अली

निघासन-खीरी,14 जून(तरुणमित्र)। कोतवाली निघासन पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए विभिन्न स्थानों से खोए 17 एंड्रॉएड स्मार्टफोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। अपने खोए हुए कीमती मोबाइल फोन वापस पाकर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

रविवार को कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी (सीओ) शिवम कुमार एवं प्रभारी निरीक्षक अवधराज सिंह सेंगर ने बरामद मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपे। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल फोन गुम होने संबंधी शिकायतें सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल पर दर्ज कराई गई थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तकनीकी संसाधनों और सर्विलांस की मदद से मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस की और उन्हें बरामद करने में सफलता प्राप्त की।

प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण भविष्य की कृषि सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक - डॉ. वी. बी. सिंह ये खबर भी पढ़े : प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण भविष्य की कृषि सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक - डॉ. वी. बी. सिंह

पुलिस के अनुसार बरामद मोबाइल फोन विभिन्न कंपनियों के हैं, जिनमें रीयलमी, विवो, सैमसंग, वनप्लस और ओप्पो जैसी प्रमुख कंपनियों के महंगे स्मार्टफोन शामिल हैं। पुलिस टीम ने लगातार तकनीकी निगरानी और सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए सभी 17 मोबाइल फोन बरामद किए।

 सरयूपारीण ब्राह्मण महासभा ने किया सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन ये खबर भी पढ़े :  सरयूपारीण ब्राह्मण महासभा ने किया सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन

सीओ शिवम कुमार ने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तत्काल सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे मोबाइल की ट्रैकिंग और बरामदगी में आसानी हो सके।

त्रि-दिवसीय विकास खंड स्तरीय जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ शुभारंभ ये खबर भी पढ़े : त्रि-दिवसीय विकास खंड स्तरीय जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ शुभारंभ

प्रभारी निरीक्षक अवधराज सिंह सेंगर ने बताया कि मोबाइल बरामदगी अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और सर्विलांस प्रणाली की मदद से गुम हुए मोबाइल फोन खोजने में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है।

मोबाइल बरामदगी अभियान में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी सर्वेश कुमार यादव, कांस्टेबल गौरव सिंह तथा कांस्टेबल संजय यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अधिकारियों ने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।
मोबाइल वापस पाने वाले लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया हुआ फोन दोबारा मिल सकेगा। पुलिस की सक्रियता और तकनीकी दक्षता के चलते उनके कीमती मोबाइल सुरक्षित वापस मिल गए, जिससे उन्हें काफी राहत मिली है। बरामदगी की इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में पुलिस की सराहना की जा रही है।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

900 करोड़ से अधिक की सौगात: सीएम योगी ने मैदान में अजमाया हाथ

​कार्यक्रम के दौरान एक दिलचस्प नजारा तब देखने को मिला जब सीएम योगी खुद मैदान में हॉकी स्टिक थामकर उतरे...
900 करोड़ से अधिक की सौगात: सीएम योगी ने मैदान में अजमाया हाथ

विश्व रक्तदाता दिवस पर युवान फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित

अम्बेडकरनगर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी राज्य शाखा द्वारा राज्य स्तरीय उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित...
उत्तर प्रदेश 
 विश्व रक्तदाता दिवस पर युवान फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित

प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, प्रदान की आर्थिक सहायता

अम्बेडकरनगर। प्रभारी मंत्री, जनपद अम्बेडकरनगर एवं कैबिनेट मंत्री, पंचायती राज तथा अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग, ओम प्रकाश...
उत्तर प्रदेश 
प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, प्रदान की आर्थिक सहायता

त्रि-दिवसीय विकास खंड स्तरीय जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ शुभारंभ

अम्बेडकरनगर।केंद्र सरकार के सफलतापूर्वक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिनांक 05 जून 2026 से 21 जून 2026 तक...
उत्तर प्रदेश 
त्रि-दिवसीय विकास खंड स्तरीय जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ शुभारंभ

मारवाड़ी युवा मंच,भव्य रक्तदान शिविर, 75 यूनिट रक्त संग्रहित

गोरखपुर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच गोरखपुर शाखा द्वारा होटल रॉयल रेजीडेंसी के रीत हॉल में...