भंडारे के साथ भागवत कथा का हुआ समापन
राजेश मिश्रा
रमियाबेहड़-खीरी,13 जून(तरूणमित्र)। पडुखिया गांव में हो रही संगीतमय भागवत कथा का समापन हो गया। सात दिन तक चले भागवत कथा आयोजन में आसपास गांवों के लोगों ने कथा के साथ मधुर भजनों का आनंद लिया। समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें इलाकाई लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम में भक्तों ने मधुर भजन व आकर्षक झांकियों का आनंद लिया। कथा वाचक संतोष कुमार शास्त्री, रवि कुमार शास्त्री, हरिओम शास्त्री और बाल कथावाचक मुकेश कुमार शास्त्री ने राम जन्म, केंवट संवाद, ताड़का वध, सीता हरण, शबरी मिलन, लंका दहन, महाबली बाली वध, रावण वध सहित श्री रामचरितमानस के विभिन्न प्रसंगों को सुनाया।
कार्यक्रम का समापन हवन पूजन और भंडारे के साथ कर दिया गया। आयोजन के दौरान कमेटी के राजेन्द्र वर्मा बब्बू, रामू यादव, बृजेश यादव, सुनील शाक्य, महेश, मंगूलाल, लालता प्रसाद, रमेश वर्मा, रामचन्द्र, रामखेलावन, छविनाथ, धर्मसिंह, प्रमोद चक्रवर्ती, मकरुलाल के अलावा काशीराम, नंदकिशोर, तरुण वर्मा, कोमल, राम मिलन, फूलचंद, चंद्रमोहन, परवन, छैलू,शिव कुमार, अमर सिंह, जयपाल, अवधराम, अंगद सहित तमाम महिला व पुरुष भक्त मौजूद रहे।
ये खबर भी पढ़े : धूमधाम से मना हनुमान 'प्रादुर्भाव' का द्वितीय वार्षिकोत्सव, जयकारों से गूंज उठा वाटिका
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।
