बिजनौर पुलिस लाइन में अंतर्जनपदीय खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
रामनाथ सिंह
बिजनौर। पुलिस लाइन बिजनौर में बरेली जोन-2026 के अंतर्गत आयोजित अंतर्जनपदीय पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर (महिला/पुरुष) वॉलीबॉल एवं सेपक टकरा प्रतियोगिता का शुक्रवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन डॉ कृष्ण गोपाल सिंह पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का संदेश दिया। उद्घाटन समारोह के दौरान पुलिस लाइन परिसर खेल भावना और जोश से सराबोर दिखाई दिया। विभिन्न जनपदों से पहुंचे महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीमों के साथ दमखम दिखाने की तैयारी की।
ये खबर भी पढ़े : प्राकृतिक खेती, मृदा संरक्षण एवं पोषण सुरक्षा पर किसानों को मिला वैज्ञानिक मार्गदर्शनपुलिस अधीक्षक नगर डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और मानसिक मजबूती का भी प्रतीक हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी निष्ठा और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता में बरेली जोन के विभिन्न जिलों की पुलिस टीमों के बीच वॉलीबॉल और सेपक टकरा के रोमांचक मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। आयोजन का उद्देश्य पुलिसकर्मियों में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देना, आपसी समन्वय और फिटनेस को मजबूत करना है। उद्घाटन समारोह के दौरान पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी, प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। प्रतियोगिता के शुभारंभ के साथ ही खिलाड़ियों में जीत का जज्बा और उत्साह देखने को मिला।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
