नेपाल से ब्राउन शुगर लाकर सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

एसटीएफ की कार्रवाई में 60 लाख की खेप बरामद

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नेपाल से लाते थे ब्राउन शुगर मुंबई-पुणे में करते थे सप्लाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने लखनऊ से ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 600 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 60 लाख रुपए है। दोनों आरोपी नेपाल से ब्राउन शुगर लाकर महाराष्ट्र के शहरों में सप्लाई करते थे।

एसटीएफ ने बुधवार रात इटौंजा टोल प्लाजा के पास कार्रवाई करते हुए लखीमपुर खीरी निवासी प्रकाश सिंह और आकाशदीप सिंह को गिरफ्तार किया। टीम को सूचना मिली थी कि दोनों तस्कर ब्राउन शुगर की खेप लेकर लखनऊ आ रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों में मादक पदार्थों की तस्करी की सूचनाओं के बाद एसटीएफ की बरेली यूनिट लगातार निगरानी कर रही थी। इसी दौरान मिले इनपुट के आधार पर इटौंजा टोल प्लाजा पर जाल बिछाया गया। रात करीब 8:50 बजे दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। 

मोहनलालगंज में बड़ा सड़क हादसा: अज्ञात ट्रक की टक्कर से कार चालक घायल  ये खबर भी पढ़े : मोहनलालगंज में बड़ा सड़क हादसा: अज्ञात ट्रक की टक्कर से कार चालक घायल 

तलाशी में 600 ग्राम ब्राउन शुगर के अलावा एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, चार एटीएम कार्ड, एक आधार कार्ड और 150  नेपाली रुपये बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नेपाल से हेरोइन (ब्राउन शुगर) खरीदकर लाते थे और उसे मुंबई व पुणे में ऊंचे दामों पर बेचते थे। इससे उन्हें अच्छी कमाई होती थी। 

औरैया में प्रवक्ता परीक्षा केंद्रों के आसपास नहीं खुलेंगी फोटोकॉपी की दुकानें, जिलाधिकारी ने बैठक कर दिए कई निर्देश ये खबर भी पढ़े : औरैया में प्रवक्ता परीक्षा केंद्रों के आसपास नहीं खुलेंगी फोटोकॉपी की दुकानें, जिलाधिकारी ने बैठक कर दिए कई निर्देश

एसटीएफ अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ इटौंजा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच और कार्रवाई स्थानीय पुलिस कर रही है।

बिजनौर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, हल्दी-मिर्च-सौंफ समेत 13 नमूने भरे ये खबर भी पढ़े : बिजनौर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, हल्दी-मिर्च-सौंफ समेत 13 नमूने भरे

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

लविवि में निष्कासित छात्रों को परीक्षा से रोका, तीखी नोकझोंक

परीक्षा नियंत्रक ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड का दिया हवाला
उत्तर प्रदेश 
लविवि में निष्कासित छात्रों को परीक्षा से रोका, तीखी नोकझोंक

ई-रिक्शा से टकराई बाइक, हादसे से मची अफरा-तफरी, युवक गंभीर रूप से घायल

लखनऊ। रहीमाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो...
उत्तर प्रदेश 
ई-रिक्शा से टकराई बाइक, हादसे से मची अफरा-तफरी, युवक गंभीर रूप से घायल

स्वच्छता मिशन 2026 को लेकर महापौर के आदेश अधिकारियों के आगे बेअसर

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पे विभिन्न वार्डो में लगाई चौपाल  
उत्तर प्रदेश 
स्वच्छता मिशन 2026 को लेकर महापौर के आदेश अधिकारियों के आगे बेअसर

जनगणना के लिए गए अपर सांख्यिकी अधिकारी से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

लखनऊ। जनगणना काम के दौरान सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप...